LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - छोटी सोच से… ईरान से डील पर अमेरिका की धमकी पर जयशंकर ने जो कहा, आप कहेंगे- धो डाला

छोटी सोच से… ईरान से डील पर अमेरिका की धमकी पर जयशंकर ने जो कहा, आप कहेंगे- धो डाला

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 15 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
जयशंकर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 मई (The News Air) ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।’ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुछ इसी तर्ज पर अमेरिका को जवाब दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की इन पंक्तियों में एक दर्शन निहित है। अमेरिका जैसे सुपरपावर की सोच अगर सीमित होती है तो असर व्यापक हो सकता है। अमेरिका कल तक जिस चाबहार बंदरगाह को गेम चेंजर बता रहा था, अफगानिस्तान से निकलने के बाद उसके लिए हुई डील पर भड़क रहा है। यह साफ-साफ छोटी सोच का ही नतीजा है, व्यापक हित की दृष्टि तो बिल्कुल नहीं। जयशंकर ने प्रतिबंध की धमकी पर यही बात दोटूक शब्दों में कह दी।

अमेरिका की धमकी पर जयशंकर का जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पुस्तक ‘व्हाई भारत मैटर्स’ के बांग्ला संस्करण के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। कोलकाता में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में जयशंकर से ईरान के साथ चाबहार पोर्ट के लिए हुई डील पर अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध की धमकी दिए जाने पर सवाल पूछा गया। इस पर विदेश मंत्री ने सीधा और साफ जवाब दिया। उन्होंने बेहिचक अमेरिका को संकीर्ण सोच से बचने की नसीहत दी। जयशंकर ने कहा, ‘मैंने कुछ बयानों को पढ़ा है, लेकिन मेरा मानना है कि यह (भारत-ईरान डील) प्रभावी संचार, आपसी भरोसे और समझदारी को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम है जो सभी के लिए फायदेमंद है। जरूरी है कि इसे संकीर्ण दृष्टिकोण से नहीं देखा जाए।’

यह भी पढे़ं 👇

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
अमेरिकी के दोमुंहेंपन की खोली पोल

जयशंकर ने जवाब देने के क्रम में अमेरिका की दोहरी नीति की भी पोल खोल दी। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (अमेरिका ने) अतीत में ऐसा नहीं किया है। इसलिए, यदि आप चाबहार बंदरगाह के प्रति अमेरिका के नजरिए को देखें, तो अमेरिका खुद ही खुलकर कहता रहा है कि चाबहार की व्यापक प्रासंगिकता है।’ विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान से डील को लेकर अमेरिका से बात की जाएगी। दरअसल, अमेरिका विदेश विभाग के प्रधान उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध आज भी लागू हैं और हम आगे भी लागू रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘जो कोई भी ईरान के साथ कारोबारी समझौते करने का विचार रखता है, उन्हें प्रतिबंधों के संभावित खतरे का पता होना चाहिए।’

चाबहार पोर्ट पर डील क्यों जरूरी, जयशंकर ने समझाया

जयशंकर ने इसी के मद्देनजर कहा, ‘चाबहार बंदरगाह के साथ हमारा पुराना नाता रहा है, लेकिन हम कभी दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं कर पाए। इसका कारण यह था कि ईरान की ओर से कई तरह की समस्याएं थीं। जॉइंट वेंचर के पार्टनर बदल गए, स्थितियां बदल गईं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आखिरकार, हम इस समस्या को सुलझाने में सफल रहे और हमने दीर्घकालिक समझौता कर लिया। लंबे समय की डील इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके बिना आप बंदरगाह संचालन में वास्तविक सुधार नहीं कर सकते। हमारा मानना है कि बंदरगाह के संचालन से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा।’

भारत-ईरान के बीच 10 साल की हुई डील

ध्यान रहे कि चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिए सोमवार को भारत के इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) और ईरान के बंदरगाह एवं समुद्री संगठन (पीएमओ) के बीच औपचारिक समझौता हुआ। यह 10 वर्षों की अवधि के लिए चाबहार बंदरगाह विकास परियोजना के अंतर्गत शाहिद-बेहस्ती बंदरगाह के संचालन को सुगम बनाएगा।

चाबहार बंदरगाह, भारत और ईरान के बीच एक प्रमुख परियोजना है। यह अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों के साथ व्यापार के लिए एक ट्रांजिट हब का काम करता है। मध्य एशियाई देशों के लैंड लॉक्ड होने के कारण इस बंदरगाह का रणनीतिक महत्व है। भारत ने इस बंदरगाह के विकास और संचालन, दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत सरकार ने बंदरगाह के बुनियादी ढांचे के विस्तार में महत्वपूर्ण निवेश किया है जिसका उद्देश्य अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक भारतीय माल को सुगमता से पहुंचाने के लिए इसे एक ट्रांजिट कॉरिडोर में बदलना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘मैंने कभी हिंदू या मुस्लिम नहीं कहा, वोट बैंक के लिए नहीं करता काम’: नरेंद्र मोदी

Next Post

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Next Post
माधवी राजे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन

माधवी राजे

चीन ने विदेशी पर्यटक को वीजा-मुक्त प्रवेश की नीति लागू की

माधवी राजे

IPL2024 : सनराइजर्स की नजरें प्लेआफ में जगह बनाने पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा गुजरात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।