नई दिल्ली, 02 जुलाई (The News Air) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi speech in Parliament) मंगलवार को लोकसभा में बोल रहे हैं। पीएम ने अपनी बात शुरू की तभी विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते रहे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी नारेबाजी और हंगामा करने में पीछे नहीं थे, जिससे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) उनपर भड़क गए।
ओम बिरला ने राहुल गांधी को बहुत बुरी तरह डांटा। उन्होंने पहले इशारा किया, जिसे देख भाषण दे रहे नरेंद्र मोदी रुके और अपनी सीट पर बैठ गए। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जमकर फटकार लगाई। ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा, “ये तरीका ठीक नहीं है आपका। ऐसे संसद की गरिमा बनाकर रखेंगे आप। आपको गरिमा नहीं सदन की। गलत तरीका है आपका।”








