LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को मिली बड़ी बढ़त, अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर आप में शामिल

जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को मिली बड़ी बढ़त, अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर आप में शामिल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
aap
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 02 जुलाई (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। जालंधर पश्चिम से अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर अकाली दल छोड़कर अपने पूरे परिवार और समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।

आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुरजीत कौर और उनके परिवार को आधिकारिक तौर पर आप में शामिल किया और कहा कि वह आप परिवार में उनके जैसे नेताओं का तहे दिल से स्वागत करते हैं। भगवंत मान ने कहा कि सुरजीत कौर और उनका पूरा परिवार बहुत धार्मिक लोग हैं। उनके दिल में पंथ, पंजाब और पंजाबियों के लिए बहुत हमदर्दी है। उनके पति जत्थेदार प्रीतम सिंह ने भी लोगों की सेवा की और एमसी भी रहें। सुरजीत कौर खुद दो बार पार्षद रह चुकी हैं।

मान ने कहा कि इस परिवार ने पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ाई लड़ी है। पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए वे जेल भी गए। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली है कि पंजाब और पंजाबियों की सेवा करने वाले लोगों की पहली और एकमात्र पसंद आम आदमी पार्टी है। उन्होंने सुरजीत कौर का टीम ‘रंगला पंजाब’ में स्वागत किया और कहा कि आज अकाली दल की हालत काफी दयनीय है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुरजीत कौर को अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्होंने उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया। हमेशा की तरह वे अपने निजी स्वार्थों को लोगों और पंजाब से ऊपर रख रहे हैं।

मंगलवार को जालंधर में आप नेताओं ने सुरजीत कौर का आप में औपचारिक स्वागत करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, आप के जालंधर पश्चिम से उम्मीदवार मोहिंदर भगत और जालंधर लोकसभा से पार्टी के उम्मीदवार रहे पवन कुमार टीनू मौजूद थे।

सुरजीत कौर

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

अकाली दल की हालत से सभी वाकिफ, यह निराशाजनक है, लेकिन मान सरकार पंजाब को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जा रही है: पवन कुमार टीनू

मीडिया को संबोधित करते हुए पवन कुमार टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर के शामिल होने से जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को भारी बढ़त मिलेगी। उनका समर्थन हमारी जीत की स्थिति को मजबूत करेगा। टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर के पति जत्थेदार प्रीतम सिंह ने जालंधर के लोगों की सेवा की और पंथ के लिए अथक काम किया। टीनू ने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल की हालत से सभी वाकिफ हैं और यह निराशाजनक भी है। लेकिन सौभाग्य से अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है जो पंजाब को तरक्की और विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही है।

सुरजीत कौर और उनके परिवार को आप में उचित सम्मान मिलेगा, उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए खुलकर काम करने के अवसर मिलेंगे: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि जत्थेदार प्रीतम सिंह जी ने इस क्षेत्र की धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से सेवा की है। वे नगर निगम में पार्षद भी रहे हैं और बीबी सुरजीत कौर भी दो बार पार्षद रही हैं। आप नेता ने कहा कि मान सरकार पंजाब में अभूतपूर्व काम कर रही है। लोग खुद हमारा समर्थन कर रहे हैं। सुरजीत कौर और उनके परिवार का आप में शामिल होना हमारी पार्टी के लिए बहुत खुशी और प्रोत्साहन की बात है। उन्होंने कहा कि इस परिवार को आप संगठन के साथ-साथ सरकार में भी उचित सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी। खुड्डियां ने दावा किया कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत जालंधर पश्चिम सीट से भारी अंतर से जीतेंगे।

मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हूं, ताकि आम लोगों के लिए काम करने वाली पार्टी का समर्थन कर सकूं और पंजाब के विकास में योगदान दे सकूं: सुरजीत कौर

इस अवसर पर सुरजीत कौर ने आम आदमी पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए सीएम भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने जालंधर पश्चिम और यहां के लोगों के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि लोग मदद के लिए और अपने कामों के लिए उनके पास आते हैं, लेकिन सुखबीर बादल ने उन्हें उम्मीदवार बनाने के बाद समर्थन वापस लिया। इसलिए उन्होंने एक ऐसी पार्टी की ओर कदम बढ़ाया है जो आम लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

सुरजीत कौर का समर्थन और अनुभव जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को बहुत फायदा पहुंचाएगा: मोहिंदर भगत

आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा कि जत्थेदार प्रीतम सिंह जी एक बड़े अकाली नेता थे, जिनका अकाली दल में महत्वपूर्ण स्थान था। आज बीबी सुरजीत कौर जी सीएम भगवंत मान की नीतियों और उनके कामों को देखकर अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने उनका धन्यवाद किया और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका समर्थन और अनुभव जालंधर पश्चिम उपचुनाव में उनकी काफी मदद करेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर सड़क से संसद तक मचा बवाल

Next Post

राहुल गांधी को ओम बिरला ने क्यों बहुत बुरी तरह डांटा, कहा- आपका तरीका बहुत गलत है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
Om Birla

राहुल गांधी को ओम बिरला ने क्यों बहुत बुरी तरह डांटा, कहा- आपका तरीका बहुत गलत है

सुरजीत कौर

मानसून के मौसम में घूमने के लिए हिमाचल की ये जगहें हैं बेस्ट

सुरजीत कौर

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले अचानक टीम इंडिया में हुए बदलाव, ये खिलाड़ी इतने मैचों के लिए हुए बाहर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।