शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कौन हैं अनन्या सोनी जिन्हें विकिपीडिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी बता दिया?

कौन हैं अनन्या सोनी जिन्हें विकिपीडिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी बता दिया?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 मई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
news
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 30 मई (The News Air) चुनावों के मौसम में नेताओं की तरह-तरह की तस्वीरें फोटो और उनके बारे में जानकारी वायरल होती रहती है। कुछ ऐसा ही कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुआ। दरअसल, किसी शरारती शख्स ने खरगे के विकिपीडिया पेज को एडिट करके उनकी पत्नी का नाम बदल दिया। शख्स ने खरगे की पत्नी राधाबाई खरगे की जगह दक्षिण की अभिनेत्री अनन्या सोनी को उनका पत्नी बता दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर करने लगे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष के ऑफिस ने तुरंत इस पर कार्रवाई की और इसमें सुधार कर लिया गया। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये अनन्या सोनी हैं कौन?

मॉडल होने के साथ ही एक्ट्रेस भी हैं अनन्या सोनी

अनन्या सोनी एक मॉडल होने के साथ ही एक्ट्रेस भी हैं। उनका जन्म जन्म 13 जुलाई 1994 को हुआ था। अनन्या सोनी ने कई खिताब भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने साल 2015 में मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल और साल 2016 में मिस एशिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। अनन्या सोनी ने मास कम्युनिकेशन किया है और उन्हें घूमने का काफी शौक है और उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान और आलिया भट्ट काफी पसंद हैं। अनन्या सोनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2017 में तेलुगु फिल्म शमंतकमणि से की थी। इस फिल्म से उन्होंने अनूठी पहचान बनाई। अनन्या ने कई नामी सितारों के साथ स्क्रीन भी शेयर किया है। जिनमें नारा रोहित, सुधीर बाबू, संदीप किशन, आदि साईकुमार, राजेंद्र प्रसाद, चांदनी चौधरी, बनर्जी, रघु करुमांची शामिल हैं। अनन्या पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भी बोलना बखूबी से जानती हैं। उन्हें छोटी उम्र में ही शास्त्रीय नृत्य का शौक था इसलिए उन्होंने इसे सीखना शुरू कर दिया। अनन्या सोनी ने टीवी एड में काम करने के साथ ही कई ब्रांडों के लिए मॉडलिंग भी की है।

कौन हैं मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी का नाम राधाबाई खरगे है। वो उनके साथ कई बार सार्वजनिक कार्यक्रम में जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ पहुंचे थे। उन्होने कलबुर्गी जिले के चित्तपुर शहर के पास एक गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला था।

यह भी पढे़ं 👇

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
क्या है पूरा मामला

दरअसल अभी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। इसी बीच किसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पत्नी का नाम विकिपीडिया में बदल दिया। दरअसल उनकी पत्नी राधाबाई खरगे का नाम बदल कर वहां पर साउथ की एक्ट्रेस अनन्या सोनी का नाम लिख दिया। इसके साथ ही उसमें ये भी जानकारी दी गई कि खरगे ने एक्ट्रेस अनन्या सोनी से 13 मई 1968 को शादी की थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Arvind Kejriwal ने जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख किया

Next Post

पति को मारने की 9 महीने की प्लानिंग… प्रेमी के साथ मिल काटा प्राइवेट पार्ट, फिर रेत दिया गला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
पति को मारने की 9 महीने की प्लानिंग… प्रेमी के साथ मिल काटा प्राइवेट पार्ट, फिर रेत दिया गला

पति को मारने की 9 महीने की प्लानिंग... प्रेमी के साथ मिल काटा प्राइवेट पार्ट, फिर रेत दिया गला

Monsoon 2024: केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर भारत में भी झमाझम शुरू,

Monsoon 2024: केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर भारत में भी झमाझम शुरू,

शेयर बाजार

चौथे दिन औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे इतने लाख करोड़ रुपए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।