LIVE | ...
सोमवार, 13 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यूक्रेन में तालिबान जैसा काम किसने किया? पढ़ें सिर कलम करने से जुड़ी पूरी कहानी

यूक्रेन में तालिबान जैसा काम किसने किया? पढ़ें सिर कलम करने से जुड़ी पूरी कहानी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023
in Breaking News, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
Russia Ukraine War
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच सालभर से जारी जंग खत्‍म नहीं हो रही. दो यूरोपीय देशों के सैनिकों की इस लड़ाई की बहुत-सी तस्‍वीरें ऐसी आईं, जिन्‍हें देखकर दुनिया वाले कांप उठे. एक सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीभत्स फुटेज आया है, जिसमें एक सैनिक का बेरहमी से गला काटते दिखाया गया है. यूक्रेन की सरकार का कहना है कि रूसी सेना नरभक्षियों की तरह यूक्रेनी सैनिकों को मार रही है. राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, ‘रूसी आक्रमणकारियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए उनके जिंदा सैनिक का सिर कलम दिया’.

एक वीडियो सामने आने के बाद से ही रूसी सैनिकों पर कट्टर इस्‍ल‍ामिक चरमपंथियों, जैसे तालिबानी, आईएस या अलकायदा की तरह का दुर्व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं. क्‍योंकि, दुनिया में अब तक तालिबानी, आईएस या अलकायदा जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों के सदस्‍य ही इस तरह बेरहमी से किसी इंसान को गला काटकर मारते देखे गए हैं.

Russia Ukraine War

यह भी पढे़ं 👇

94000 Schools Closed:

94,000 Government Schools Closed: क्या सरकारी शिक्षा वेंटिलेटर पर? UDISE+ रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Thyroid Disease India

Thyroid Disease India: 4.2 करोड़ भारतीयों को थायरॉइड डिसऑर्डर, महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Apple vs OpenAI

Apple vs OpenAI: Apple ने ChatGPT निर्माता OpenAI पर लगाया ट्रेड सीक्रेट्स चोरी का आरोप

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Punjab CM

Punjab CM Regularization: मुख्यमंत्री मान ने 516 दैनिक वेतन कर्मचारियों को दिए नियमित नौकरी के आदेश

सोमवार, 13 जुलाई 2026

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन-रूस की जंग के बीच यूक्रेनी सैनिक का सिर कलम करने का वीडियो एक क्रेमलिन समर्थक ब्लॉगर द्वारा इंटरनेट पर शेयर किया गया था, मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया. इस वीडियो में रूसी सैनिकों द्वारा एक यूक्रेनी सैनिक का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है.

कहां हुई ये घटना, कब रेता गया गला?
दरअसल, यूक्रेन आर्मी के जवान हरे रंग की सैन्य वर्दी और एक पीले रंग की आर्मबैंड पहने होते हैं, और वीडियो में मारे जाने वाला शख्‍स भी ऐसे ही कपड़े पहने हुए था. वहीं, उसे मारने वाले सैनिक रूसी सेना की ड्रेस में थे. जिन्‍होंने एक बड़े चाकू से उसका सिर काटा. चाकू लगते ही तेज चीख सुनाई देती है. हालांकि, इस घटना की लोकेशन का पता नहीं चला है, वे जवान एक जंगली इलाके में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा ये घटना कब अंजाम दी गई, इसका समय भी स्पष्ट नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो को सबसे पहले क्रेमलिन समर्थक ब्लॉगर द्वारा मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर साझा किया गया है.

यह बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
इस वीडियो को देखने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, ‘ये बर्बर हमला था. इस हिंसक-कृत्य को भूला नहीं जा सकता. और ऐसे कृत्यों के लिए रूसी सेना जिम्मेदार है.’ उन्होंने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक नेता को इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए. यह उम्मीद न करें कि इन घटनाओं को भुला दिया जाएगा.’ इसके बाद जेलेंस्की ने कहा कि वे हत्‍यारों को छोड़ेंगे नहीं, उन्‍हें सबक सिखाया जाएगा.

Russia Ukraine War

आक्रोशित हुए यूक्रेनी अधिकारी
इस वीडियो ने हाई रैंकिंग वाले यूक्रेनी अधिकारियों को आक्रोशित कर डाला है. यूक्रेन के विदेश मंत्री द्मित्रो कुलेबा ने ट्विटर पर रूस को “ISIS [ISIL] से भी बदतर” बताते हुए “वीभत्‍स” कृत्य की निंदा की. उन्होंने रूस को “उनके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया” और संयुक्त राष्ट्र से उसके खिलाफ एक्‍शन लेने का भी आह्वान किया.
ज़ेलेंस्की के एक सलाहकार, मायखाइलो पोडोलीक ने ट्विटर पर कहा कि इस नए वीडियो ने रूस के “रक्तपात के चरित्र को एक बार फिर” साबित कर दिया है.

घटना पर यूएन ने क्‍या कहा?
वीडियो पर अंतर्राष्ट्रीय नेताओं ने भी चिंता जताई है. यूरोपीय संघ की प्रवक्ता नबीला मसराली ने कहा कि अगर इस घटना की पुष्टि हो जाती है, तो यह “रूसी आक्रमण की अमानवीय प्रकृति के बारे में एक और क्रूर उदाहरण” होगा. उन्‍होंने कहा, “यूरोपीय संघ रूस के युद्ध के संबंध में किए गए युद्ध अपराधों के सभी अपराधियों और सहयोगियों को पकड़ने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है,”. वहीं, यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) मानवाधिकार निगरानी मिशन ने कहा कि यह वीडियो “सन्‍न कर देने वाला है”.

कुछ दिनों पहले रूस समर्थक सोशल मीडिया चैनलों पर एक और वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें दो मृत यूक्रेनी सैनिकों के शव दिखाई दे रहे थे. और, रूसी सैनिक उन्‍हें ठोकर मार रहे थे.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Asad Encounter: असद एनकाउंटर पर राउत के सवालों पर DCM मौर्य का पलटवार- पुलिस का मनोबल गिराने की कोशिश

Next Post

DJI Inspire 3 Drone: सिनेमा वाली 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ Inspire 3 ड्रोन लॉन्च, जानें कीमत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

94000 Schools Closed:

94,000 Government Schools Closed: क्या सरकारी शिक्षा वेंटिलेटर पर? UDISE+ रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Thyroid Disease India

Thyroid Disease India: 4.2 करोड़ भारतीयों को थायरॉइड डिसऑर्डर, महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Apple vs OpenAI

Apple vs OpenAI: Apple ने ChatGPT निर्माता OpenAI पर लगाया ट्रेड सीक्रेट्स चोरी का आरोप

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Punjab CM

Punjab CM Regularization: मुख्यमंत्री मान ने 516 दैनिक वेतन कर्मचारियों को दिए नियमित नौकरी के आदेश

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Punjab Congress 2027

Punjab Congress: चन्नी गुट कर रहा है राहुल गांधी से मुलाकात करने की कोशिश, भूपेश बघेल की रिपोर्ट से पहले काउंटर अटैक

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Ethanol Scam MP

Ethanol Scam MP: एथेनॉल के नाम पर 1100 करोड़ का चावल घोटाला, 8 राइस मिलरों को नोटिस

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
DJI Inspire 3 Drone: सिनेमा वाली 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ Inspire 3 ड्रोन लॉन्च, जानें कीमत

DJI Inspire 3 Drone: सिनेमा वाली 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ Inspire 3 ड्रोन लॉन्च, जानें कीमत

Mumbai Crime

Mumbai Crime: नकली पुलिस अफसर बनकर करता था पान की दुकानों में छापेमारी

Asad Encounter

Asad Encounter :असद और गुलाम का हुआ पोस्टमार्टम, प्रयागराज में निकलेगा जनाजा, अतीक नहीं कर पाएगा अपने बेटे को सुपुर्द-ए-खाक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।