सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली शराब मामले में केजरीवाल समेत अब तक गिरफ्तार किए गए 16 लोग कौन हैं?

दिल्ली शराब मामले में केजरीवाल समेत अब तक गिरफ्तार किए गए 16 लोग कौन हैं?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
दिल्ली शराब मामले में केजरीवाल समेत अब तक गिरफ्तार किए गए 16 लोग कौन हैं?
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 22 मार्च (The News Air) दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दिल्ली शराब घोटाला में गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. केजरीवाल से पहले इस मामले में दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं.

नवंबर 2021 में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई आबकारी नीति का ऐलान किया. इस नीति के जरिए राजधानी में 32 जोन बनाए गए और हर जोन में 27 दुकानें खोले जाने की योजना थी. इस नीति के जरिए पूरी दिल्ली में 849 शराब की दुकानें खोली जानी थीं. साथ ही सभी सरकारी ठेकों को बंद कर इन दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया. इसके पीछे सरकार का कहना था कि दिल्ली सरकार को 3500 करोड़ रुपए से अधिक का फायदा होगा.

सितंबर 2022 से गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू : लेकिन इस नीति का विरोध भी शुरू हो गया. जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इस नई नीति के खिलाफ अनियमितता की जानकारी दी. फिर दिल्ली के उपराज्यपाल ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर डाली. जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही जांच में गिरफ्तारी का सिलसिला सितंबर 2022 से ही शुरू हो गया.

यह भी पढे़ं 👇

India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War Update: Tehran में धमाके, Gas Supply ठप

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
 

सीबीआई ने सितंबर 2022 में आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख और शराब नीति के विजय नायर को गिरफ्तार किया. नायर केजरीवाल के बेहद करीबी बताए जाते हैं. वह एक इवेंट मैनेडमेंट कंपनी के सीईओ भी रहे हैं.

इसके बाद हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की गिरफ्तारी हुई. 18 महीनों से हिरासत में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों उन्हें 5 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है, साथ में उन्हें ईडी अधिकारियों के साथ संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया है. इसके बाद में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वह देश के बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं. वह इंडो स्पिरिट कंपनी के डीजी है.

अब तक गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. विजय नायर (AAP के कम्युनिकेशन हेड)
  2. अभिषेक बोइनपल्ली (शराब कारोबारी)
  3. समीर महेंद्रू (कारोबारी)
  4. पी सरथ चंद्रा (शराब कंपनी के प्रतिनिधि)
  5. बिनोय बाबू (शराब कंपनी के प्रतिनिधि)
  6. अमित अरोड़ा (कारोबारी)
  7. गौतम मल्होत्रा (शराब कारोबारी)
  8. राघव मंगुटा (कारोबारी)
  9. राजेश जोशी (कारोबारी)
  10. अमन ढाल (कारोबारी)
  11. अरुण पिल्लई (साउथ ग्रुप के सहयोगी)
  12. मनीष सिसोदिया (Dy CM, दिल्ली सरकार)
  13. दिनेश अरोड़ा (मिडिलमैन, संजय सिंह और सिसोदिया के करीबी)
  14. संजय सिंह (AAP सांसद)
  15. के. कविता (South Cartel Head)
  16. अरविंद केजरीवाल (CM, दिल्ली सरकार)

2023 में सबसे अधिक गिरफ्तारी : चर्चित शराब घोटाले में साउथ ग्रुप के अहम सदस्य पी सरथ चंद्रा भी सलाखों के पीछे भेजे गए. चंद्रा के साथ ही बिनोय बाबू भी कार्टेलाइजेशन एंड पर्नोड रिसर्ड ब्रैंड से जुड़े हुए थे. घोटाले में गिरफ्तार होने वाले अन्य आरोपी अमित अरोड़ा भी हैं. इन्हें मिडिलमैन कहा जाता है. ये सभी गिरफ्तारी 2022 में हुई थी.

साल 2023 में जांच एजेंसी ने शराब घोटाले मामले में अन्य आरोपियों गौतम मल्होत्रा, राघव मंगुटा, राजेश जोशी, अमन ढाल, अरुण पिल्लई, मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि 2024 में अब तक के घोटाले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया और ये दोनों ही नाम बड़े हैं.

2024 में अब तक 2 गिरफ्तारी : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले पिछले दिनों ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया था. वह 23 मार्च तक कस्टडी में हैं. साल 2023 में गिरफ्तार किए गए गौतम मल्होत्रा गौतम वाइन्स के मालिक हैं. राघव मंगुटा भी मंगुटा एग्रो फॉर्म के मालिक हैं.

पिछले साल दिल्ली शराब घोटाले मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी मनीष सिसोदिया के रूप में हुई थी तब वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसी साल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और विजय नायर का बेहद करीबी माना जाता है. बताया जाता है कि दिनेश अरोड़ा शराब नीति घोटाले में मिडिलमैन रहे हैं. बाद में सरथ चंद्रा सरकारी गवाह बन गए.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत घूमने आई मैक्सिकन माडल दे बैठी कंपनी के सीईओ को दिन, गुपचुप की शादी

Next Post

भारत के दिग्गज कप्तानों में हैं Dhoni और Rohit

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War Update: Tehran में धमाके, Gas Supply ठप

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: Iran Israel War के बीच भारत का मास्टरप्लान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
भारत के दिग्गज कप्तानों में हैं Dhoni और Rohit

भारत के दिग्गज कप्तानों में हैं Dhoni और Rohit

सिबिन सी ने आज़ाद और निष्पक्ष मतदान यकीनी बनाने की वचनबद्धता जतायी

लोक सभा मतदान-2024 फोटो पहचान पत्र के इलावा 12 अन्य अधिकारित दस्तावेज़ों के द्वारा डाली जा सकती है वोट : सिबिन सी

Shaheed diwas 2024 : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को क्यों दी गई थी फांसी?

Shaheed diwas 2024 : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को क्यों दी गई थी फांसी?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।