नई दिल्ली, 28 अगस्त (The News Air): युवा विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बावजूद टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए मुख्य भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि, अब स्टार खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि भारतीय कप्तान ने टीम में चयन नहीं होने पर किस तरह सांत्वना दी थी।








