LIVE | ...
शुक्रवार, 26 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 22 राज्यों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट

22 राज्यों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट

त्रिपुरा में 1.37 लाख लोग बेघर

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
भारी बारिश
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 28 अगस्त (The News Air): जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम से लेकर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। लगभग समूचे गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। गुजरात में सात लोगों की जान भी गई है और 15,000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, वहीं पानी में घिरे 300 लोगों को बचाया गया है। देवभूमि द्वारका, आणंद, वडोदरा, खेड़ा, मोरबी और राजकोट जिले में बचाव अभियान में सेना की एक-एक कॉलम तैनात की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को 22 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अहमदाबाद में अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। पंचमहल, नवसारी, वलसाड, वडोदरा, भरूच, खेड़ा, गांधीनगर, बोटाद और अरावली जिलों में बांधों और नदियों का जलस्तर बढ़ने से छह हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। गुजरात से सटे राजस्थान के उत्तरी हिस्से में भी जमकर बारिश हो रही है। जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू के राजोरी में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। रामबन में बादल फटने के बाद लापता सात में से दो लोगों के शव मिले हैं।

आज और कल इन राज्यों में अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में और बृहस्पतिवार को पश्चिमी राजस्थान, केरल और ओडिशा में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल के ज्यादातर हिस्सों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत 22 राज्यों में बुधवार को, 10 राज्यों में बृहस्पतिवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेगी केंद्रीय टीम
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि राज्य में बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र एक टीम भेजेगा। राज्य में कुल 17 लाख लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं और 1.37 लाख बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ से नुकसान के वास्तविक आकलन के लिए वह जल्द ही एक केंद्रीय टीम भेजेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Ebola Virus Prevention

Ebola Virus Alert: विदेश से आने वालों के लिए नए नियम, Air Suvidha 2.0 Portal लॉन्च

शुक्रवार, 26 जून 2026
Chandigarh Education Website

Chandigarh Education Website Crash: 11वीं में दाखिले के बीच ठप हुई वेबसाइट

शुक्रवार, 26 जून 2026
High Court

High Court का ऐतिहासिक फैसला: बिजली है सम्मान से जीने का मूल अधिकार

शुक्रवार, 26 जून 2026
Rajpura Property Dealer Office Firing

Rajpura Firing: लक्ष्मी Property Dealer के दफ्तर पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग

शुक्रवार, 26 जून 2026

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उसके चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से 126 सड़कें बंद हैं। आनी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग भी भूस्खलन के चलते 10 घंटे बंद रहा। पवित्र मणिमहेश यात्रा कर लौट रहे पंजाब के एक श्रद्धालु की तोस के गोठ में पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से मौत हो गई। इसमें कांगड़ा के बैजनाथ का एक दंपती चोटिल हुआ है। राजधानी शिमला में मूसलाधार बारिश में कई पेड़ भी उखड़ गए। सुबह के समय बारिश होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और आफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगले दो दिन बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बाल पकड़कर जमीन पर पटका और…

Next Post

टीम में नहीं चुने जाने पर रोहित ने रिंकू से क्या कहा?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ebola Virus Prevention

Ebola Virus Alert: विदेश से आने वालों के लिए नए नियम, Air Suvidha 2.0 Portal लॉन्च

शुक्रवार, 26 जून 2026
Chandigarh Education Website

Chandigarh Education Website Crash: 11वीं में दाखिले के बीच ठप हुई वेबसाइट

शुक्रवार, 26 जून 2026
High Court

High Court का ऐतिहासिक फैसला: बिजली है सम्मान से जीने का मूल अधिकार

शुक्रवार, 26 जून 2026
Rajpura Property Dealer Office Firing

Rajpura Firing: लक्ष्मी Property Dealer के दफ्तर पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग

शुक्रवार, 26 जून 2026
NCERT Textbook

NCERT Textbook में बड़ा बदलाव: अब 9वीं की किताब में यह भी पढ़ाया जाएगा

शुक्रवार, 26 जून 2026
Nihang Singh Protest

Nihang Singh Protest: उत्तराखंड में निहंग सिंघों और पुलिस के बीच तनाव खत्म, हिमाचल बॉर्डर पर भारी सुरक्षा

शुक्रवार, 26 जून 2026
Next Post
भारी बारिश

टीम में नहीं चुने जाने पर रोहित ने रिंकू से क्या कहा?

भारी बारिश

5 दिन का बच्चा..1 लाख में सौदा; आरोपियों में माता-पिता भी शामिल- 6 गिरफ्तार

भारी बारिश

BJP के बंगाल बंद के बीच रोकी गई ट्रेन और कई जगह बवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।