सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कमजोर सीट, स्टार कैंडिडेट… बीजेपी की मिशन 2024 का बड़ा प्लान समझिए

कमजोर सीट, स्टार कैंडिडेट… बीजेपी की मिशन 2024 का बड़ा प्लान समझिए

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 2 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कमजोर सीट, स्टार कैंडिडेट... बीजेपी की मिशन 2024 का बड़ा प्लान समझिए

कमजोर सीट, स्टार कैंडिडेट... बीजेपी की मिशन 2024 का बड़ा प्लान समझिए

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 2 मार्च (The News Air): अब की बार 400 पार… बीजेपी इस स्लोगन के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है। पीएम मोदी खुद चुनावी रैलियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी जल्द ही लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। उम्मीदवारों के नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक लंबी बैठक में तय किए गए। एक बीजेपी नेता ने कहा, ‘यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि कितने उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी, लेकिन सूची काफी बड़ी होने की उम्मीद है।’ पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की लिस्ट में कुछ बड़े नाम, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और वो क्षेत्र भी शामिल हो सकते हैं जहां पिछली बार पार्टी हार गई थी।

हारी हुई सीटों पर खास फोकस : सत्तारूढ़ पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पिछली बार हारी हुई सीटों के लिए उसके उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने और मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिले। उत्तर प्रदेश में, एक नेता ने (अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर) बताया, ‘मैंने सुना है कि कुछ सीटों पर जहां पार्टी को पिछली बार हार मिली थी, वहां बीजेपी ने अनौपचारिक रूप से कुछ प्रभारियों को तैनात किया है। पार्टी के महासचिव सुनील बंसल उन सीटों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि वो इन सीटों को जीत लेगी। पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश की 78 लोकसभा सीटों में से 62 सीटें बीजेपी ने जीती थीं। इस बार अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के एनडीए में शामिल होने और कमजोर विपक्ष को देखते हुए पार्टी को इन सीटों को जीतने की उम्मीद है।

कांग्रेस को खुली चुनौती : एक बीजेपी नेता ने कहा कि ‘कांग्रेस अगर अपने उम्मीदवारों को चुनने से पहले हमारे (बीजेपी) उम्मीदवारों को भी जान ले, तब भी उनके लिए फायदा नहीं होगा, पीएम मोदी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि बीजेपी आसानी से चुनाव जीत लेगी।’ एक और बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी ने चुनाव की तारीखों से पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। लोकसभा उम्मीदवारों के जल्दी ऐलान से यह संदेश जाएगा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है जिसका ‘दृढ़ नेतृत्व’ है।

यह भी पढे़ं 👇

Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: Iran Israel War के बीच भारत का मास्टरप्लान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

यूपी में बीजेपी की क्या प्लानिंग? : यूपी में, जहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं, सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में करीब 20 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के लिए भी दो सीटें छोड़ सकती है, जो पिछले महीने एनडीए में शामिल हुई थी। जयंत चौधरी की अगुवाई वाली रालोद ने 27 फरवरी के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के आठवें उम्मीदवार को भी वोट दिया था, जिससे उसे समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार को हराने में मदद मिली थी। माना जा रहा है कि बीजेपी अपना दल (एस) के लिए एक या दो सीटें, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के लिए एक सीट और निषाद पार्टी के लिए एक सीट भी छोड़ सकती है।

हरियाणा में राजनीतिक समकरण समझिए : हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी नेतृत्व को मिल गई है। इससे हरियाणा में एनडीए (NDA) के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) एनडीए की सहयोगी पार्टी है और राज्य की सत्ता में भी शामिल है। हरियाणा के एक बीजेपी नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘हमने सभी 10 सीटों के लिए नामों की लिस्ट दे दी है, लेकिन ये केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है कि वो जेजेपी के लिए कोई सीट छोड़ना चाहते हैं या नहीं. ये फैसला हम नहीं ले सकते।’ पिछले चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीत ली थीं।

शिवराज सिंह चौहान को लेकर अटकलें तेज : बीजेपी के सूत्रों ने खुलासा किया है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी की पहली सूची में 29 में से 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में, पहली सूची में सरगुजा और बस्तर, दो आदिवासी क्षेत्रों की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की संभावना है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

9 मार्च मनाया जाएगा हसन खाँ मेवाती का शहीदी दिवस, CM होंगे मुख्य अतिथि : Azad Mohammad

Next Post

RPF नोटिफिकेशन जारी होने से पहले जान लें पूरी जानकारी, नहीं होगी परेशानी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: Iran Israel War के बीच भारत का मास्टरप्लान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
RPF Vacancy 2024

RPF नोटिफिकेशन जारी होने से पहले जान लें पूरी जानकारी, नहीं होगी परेशानी

Pm Modi Unveils Fifteen Thousand Crore Project In West Bengal Include Thermal Power Station News Updates - Amar Ujala Hindi News Live - Pm Modi:प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल को दी 15 हजार करोड़ की सौगात, बोले

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल को दी 15 हजार करोड़ की सौगात, बोले- राज्य को विकसित बनाने में जुटे हैं

sikar news

सिर्फ 100 रुपए की वजह से पिता ने ढाई महीने के बेटे की हत्या, क्रूरता की सारी हदें पार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।