LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘पंजाब में हमने ही कराए पारदर्शी चुनाव’! AAP नेता बलतेज पन्नू का दावा, विपक्ष पर साधा निशाना

‘पंजाब में हमने ही कराए पारदर्शी चुनाव’! AAP नेता बलतेज पन्नू का दावा, विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस और अकाली दल हमेशा इन चुनावों को प्रभावित करने के लिए हिंसा और डराने-धमकाने का रास्त आपनाते थे: पन्नू

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
pannu
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (राज) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने हाल ही में हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर विपक्षी पार्टियों के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झूठा प्रचार इसलिए शुरू किया है क्योंकि उन्हें साफ तौर पर बड़ी हार नजर आ रही है।

मीडिया को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में कई दशकों बाद पहली बार स्थानीय चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने बिना किसी डर या दबाव के उत्साह से हिस्सा लिया और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया।

पन्नू ने कहा कि कई सालों बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में लोग लंबी कतारों में खड़े होकर वोट डालते दिखे। यह अपने आप में साबित करता है कि माहौल आजाद, निष्पक्ष और भय-मुक्त था। मतदाता अब इन जमीनी स्तर की संस्थाओं के महत्व को समझने लगे हैं।

विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला करते हुए पन्नू ने कहा कि बूथ कैप्चरिंग, धांधली और डराने-धमकाने के उनके दावे बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले इन पार्टियों ने आरोप लगाया था कि उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिया गया। लेकिन अब जब अंतिम सूची सामने आई है तो यह साफ दिखाती है कि सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़े हैं। यह विपक्ष के झूठ को उजागर करता है।

पन्नू ने कहा कि विपक्ष ने नतीजों से पहले ही शोर मचाना शुरू कर दिया है क्योंकि वह जनता के फैसले से पूरी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि वे बुरी तरह हार रहे हैं, इसलिए 17 तारीख को नतीजों की घोषणा से पहले अफवाहें फैलाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

पंजाब में स्थानीय चुनावों के इतिहास का हवाला देते हुए बलतेज पन्नू ने याद दिलाया कि साल 2008 और 2013 में अकाली-भाजपा गठबंधन के शासन में और फिर 2018 में कांग्रेस सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा, बूथ कैप्चरिंग और हत्याओं की घटनाएं हुई थीं।

पन्नू ने कहा कि ऑनलाइन बहुत सारा डेटा मौजूद है। 2008 और 2013 में अकाली-भाजपा ने खुली गुंडागर्दी की थी। विरोधी उम्मीदवारों को पोलिंग बूथों तक पहुंचने नहीं दिया गया, नामांकन पत्र जबरदस्ती रोके गए और हिंसा व हत्याएं हुईं। 2018 में कांग्रेस ने नगर निगम, जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में यही शर्मनाक रवैया अपनाया।

उन्होंने बताया कि पिछले चुनावों में विपक्षी पार्टियों ने अकाली-भाजपा सरकारों के तहत बूथ कैप्चरिंग और हिंसा के आरोप लगाते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच की थी। लेकिन इस बार पंजाब में कहीं भी बूथ कैप्चरिंग, हिंसा या जान-माल के नुकसान की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

कुछ बूथों पर दोबारा मतदान की खबरों के बारे में स्पष्ट करते हुए पन्नू ने बताया कि सिर्फ 16 बूथों पर चुनाव तकनीकी कारणों से रद्द किए गए, जैसे चुनाव चिन्हों या उम्मीदवारों के नामों की गलत छपाई, न कि हिंसा के कारण।

पन्नू ने कहा कि 17 दिसंबर को जब सही आंकड़े सामने आएंगे तो हर कोई देखेगा कि विपक्ष को कितने प्रतिशत वोट मिले और लोगों ने ‘आप’ सरकार के प्रदर्शन की वजह से कितने बड़े पैमाने पर वोट दिए। विपक्ष की यह घबराहट जनता के फैसले को साफ तौर पर दर्शाती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Gold Silver Price: सोना-चांदी में तूफानी तेजी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Next Post

Post Office Scheme: बच्चों के नाम जमा करें 25 हजार, मिलेंगे 6.78 लाख रुपये

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
Post Office Scheme

Post Office Scheme: बच्चों के नाम जमा करें 25 हजार, मिलेंगे 6.78 लाख रुपये

New Labour Code

New Labour Code Impact: सैलरी कटने के डर पर सरकार ने खोला बड़ा राज

CIA Nuclear Device Lost

CIA Nuclear Device Lost: हिमालय में खोया अमेरिका का Nuclear Device, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।