LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हम पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

हम पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
Sanjeev arora
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 सितंबर (The News Air) कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने इन्वेस्ट पंजाब पहल के तहत अपनी पहुँच गतिविधियों को जारी रखते हुए 13-15 मार्च तक मोहाली में होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के 6वें संस्करण की तैयारी के हिस्से के रूप में आज नई दिल्ली में एक समर्पित रोड शो आयोजित किया। दिन भर के इस कार्यक्रम में पंजाब सत्र – उद्योग के अग्रदूतों के साथ संवाद विषय पर बड़े कॉर्पोरेट घरानों के साथ बिज़नेस-टू-बिज़नेस मीटिंगें की गईं।

पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने वफ़द की अगुवाई की। इस मौके पर उनके साथ उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री, श्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, आई.ए.एस., प्रशासनिक सचिव निवेश प्रोत्साहन के.के. यादव, आई.ए.एस., पंजाब विकास आयोग की उप-चेयरपर्सन श्रीमती सीमा बंसल, सी ई ओ इन्वेस्ट पंजाब अमित ढाका, आई.ए.एस. और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि वफ़द ने सी एन एच इंडस्ट्रियल, ए आई एच सी एल,(ताज होटल) एक्मे सोलर, एल टी फूड्स,आईटीसी, इन्फो एज,हल्दीराम फूड्स,आर जे कॉरपोरेशन,फ्रंटलाइन ग्रुप, मेदांता ग्रुप और अन्य प्रमुख कॉर्पोरेटों के साथ विचार-विमर्श किया। कृषि और फ़ूड प्रोसेसिंग, आतिथ्य, आईटी और डिजिटल सेवाओं, नवाचारशील ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल, ऑटोमोबाइल, एफ एम सी जी और औद्योगिक बुनियादी ढांचे में पंजाब की व्यापक संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा वेरका से श्री बिक्रम सिहाग ने भी वफ़द से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में पंजाब में पेय पदार्थों और फ़ूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में 987 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि शाम को हुए पंजाब सत्र में एडवांटेज पंजाब ए वी प्रस्तुति दिखाई गई, जिसके उपरांत श्री निकेश सिन्हा (सोने सोलर), श्री राहुल गोयल (विंसेट लैब्स) और श्री अनिल राजपूत (आई टी सी) ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इन्वेस्ट इंडिया की एम डी श्रीमती निवृति राय ने अपने संबोधन में पंजाब की सुधारमुखी पहुँच और निवेशक-हितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने आगे बताया कि सत्र में वी पीओ,सी आई आई , और अन्य प्रमुख उद्योग संगठनों के सदस्य इस विचार-विमर्श में शामिल हुए।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के पारदर्शी प्रशासन और सक्रिय रेगुलेटरी सुधारों पर जोर दिया। मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने राज्य में सुगम वाणिज्यिक माहौल संबंधी राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए कहा: “पंजाब के नीतिगत ढांचे को राईट टू बिजनेस एक्ट जैसे साहसी सुधारों के साथ और मजबूत किया जा रहा है ताकि निवेशक द्वारा पंजाब को चुनने पर उन्हें व्यापार करने में सहजता, जवाबदेही और निश्चितता प्रदान की जा सके।”

रोड शो के एक मुख्य आकर्षण के रूप में मोहाली को पंजाब के लिए विकास के अगले केंद्र के रूप में स्थापित किया गया, जो कि ए आई, ग्लोबल क्षमता केंद्रों, डेटा सेंटर्स, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में मजबूती से उभर रहा है। संजीव अरोड़ा ने आगे कहा कि यहां की साफ़ हवा, कम भीड़-भाड़ वाली सड़कें और विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों की मौजूदगी के कारण मोहाली को “पंजाब का अगला गुरुग्राम” के रूप में मान्यता दी जा रही है।

दिल्ली रोड शो एक इंटरैक्टिव ओपन हाउस के साथ समाप्त हुआ। उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई, जिससे उत्तरी भारत के प्रमुख निवेश स्थलों में एक के रूप में राज्य की स्थिति को और मजबूती मिली।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इन्वेस्ट इन बेस्ट: मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग जगत के दिग्गजों को पंजाब में निवेश का आमंत्रण

Next Post

Asia Cup Trophy Mystery: BCCI का गुस्सा, Mohsin Naqvi की जिद – ट्रॉफी अब तक Team India को क्यों नहीं मिली?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
Asia cup trophy

Asia Cup Trophy Mystery: BCCI का गुस्सा, Mohsin Naqvi की जिद – ट्रॉफी अब तक Team India को क्यों नहीं मिली?

Wangchuk

Sonam Wangchuk Arrest under NSA: Court में Challenge Possible, पर पेच कहां फंसा?

Chennai

Chennai Accident: कंस्ट्रक्शन साइट ढही, 9 Workers की मौत, Rescue जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।