LIVE | ...
बुधवार, 18 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इन्वेस्ट इन बेस्ट: मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग जगत के दिग्गजों को पंजाब में निवेश का आमंत्रण

इन्वेस्ट इन बेस्ट: मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग जगत के दिग्गजों को पंजाब में निवेश का आमंत्रण

पंजाब को हर क्षेत्र में अपार संभावनाओं की भूमि के रूप में प्रस्तुत किया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
Cm bhagwant mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज उद्योगपतियों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि पंजाब राज्य अपनी उद्योग-हितैषी नीतियों और अनुकूल व्यापारिक माहौल के कारण अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है।

आज यहां उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि वे कई परिवारों को रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा कि कई प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश और अपने व्यवसाय का विस्तार किया है क्योंकि पंजाब में मौजूद अपार संभावनाएं उन्हें निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं और व्यवसाय को प्रफुल्लित करने में मदद करती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत की कुल भूमि का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद, पंजाब आज देश के कुल जी डी पी में 3 प्रतिशत योगदान देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र भूमि के मेहनती और साहसी लोगों ने दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की भूमि है और पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी उग सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही कठिन समय ने राज्य के उद्योगों को बड़ा झटका दिया था, फिर यह पुनः सृजित हुआ और अच्छी तरह से विकसित हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वीडियो और फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करता है और यह हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में एक फिल्म सिटी की योजना बना रही है क्योंकि यहां फिल्म उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह क्षेत्र कई प्राकृतिक और सुंदर दृश्यों से भरपूर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम तौर पर देश में और खासकर पंजाब में मनोरंजन के बुनियादी ढांचे की कमी है जिससे मनोरंजन उद्योग संघर्ष कर रहा है और अब राज्य सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पवित्र शहर अमृतसर में एक और क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है जो खेल उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन देगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ओद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वित्त से अधिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पांच पावर प्लांट हैं, जिनमें से सभी राज्य सरकार के हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली उत्पादन के लिए कोयले के बड़े भंडार मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता है, इसलिए यहां खाद्य उत्पादन उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने सिंगल विंडो प्रणाली को सही मायने में लागू किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य तेजी से दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को इसकी साहसी और उद्यमी भावना तथा समृद्ध विरासत के लिए हमेशा जाना गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में पंजाब के ओद्योगिक सफर में बड़ी बदलाव और प्रगति देखने को मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज राज्य एक बड़ा उद्योगिक हब बन गया है, जो फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल, बाई-साइकिल, आईटी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की ओद्योगिक प्रगति ने वास्तव में दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है क्योंकि दुनियाभर के निवेशकों ने राज्य की क्षमता को पहचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 से पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 4.7 लाख से अधिक नौकरियों के सृजन की संभावना है, और इसके चलते पंजाब ओद्योगिक विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक उभरता केंद्र बन गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का घर है, जिनमें नेस्ले, क्लास, फ़्रोडेनबर्ग,कारगिल, बर्बियो , डीनोन और अन्य शामिल हैं, जो यहां अपने कार्यालय स्थापित कर राज्य की आर्थिक प्रगति में बड़ा योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब की अपार क्षमता और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए अनुकूल माहौल पर भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यू ए ई, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य देशों के निवेश से राज्य की वैश्विक पहुंच स्पष्ट होती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है क्योंकि पंजाब वास्तव में न केवल भारतीय निवेशकों के लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए एक पसंदीदा निवेश स्थल बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने एक निवेश-हितैषी माहौल तैयार किया है, जो व्यवसाय करने में सहजता को प्रोत्साहित करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण पंजाब आज व्यापार करने में आसान माहौल बनाने में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल की शुरुआत की है, जो भारत का सबसे उन्नत सिंगल-विंडो सिस्टम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ऑफलाइन आवेदन की आवश्यकता समाप्त करके और त्वरित अनुमतियों को सुनिश्चित कर रही है और साथ ही पंजाब पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत 125 करोड़ रुपये तक की योग्य इकाइयों के लिए केवल पांच दिनों में सिद्धांत अनुमोदन प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब कुछ बड़े रेगुलेटरी सुधार पेश करने वाला पहला राज्य है, जिसमें 45 दिनों के भीतर समयबद्ध अनुमतियां, डिमांड अप्रूवल, एस्केलेशन प्रक्रियाएं और प्रमुख लाइसेंसों के लिए बढ़ी हुई वैधता शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच भागीदारी सफलता की कुंजी है और राज्य सरकार को पूरा विश्वास है कि ओद्योगिक विकास केवल तभी संभव हो सकता है जब हम बराबर भागीदार के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत 2022 में पेश की गई नई उद्योग नीति का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि इस नीति को उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों और भागीदारों की सलाह-मशवरे के साथ तैयार किया गया है ताकि उद्योगों की आवश्यकताओं और इच्छाओं को पूरा किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार प्रत्येक उद्योगिक सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुसार नीतियां तैयार करने के लिए उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों की अध्यक्षता में 24 सेक्टोरल कमेटियां बनाई गई हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: बड़ा अलर्ट, 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18 November

Breaking News Live Updates 18 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 18 नवंबर

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Amritpal Singh news, Waris Punjab De leader, Gurpreet Singh Harinau murder case, UAPA act Punjab, Amritpal Singh latest updates, Punjab & Haryana High Court news, Amritpal Singh Parliament Session, Republic Day celebrations, Dibrugarh Central Jail, Khadoor Sahib MP, Arsh Dalla news, Waris Punjab De organization, Punjab politics, Amritpal Singh court petition, NSA Act cases, Punjab elections 2025।

Amritpal Singh Parole: दादी की अंतिम रस्मों पर सरकार का विरोध

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को भरोसा दिया कि राज्य सरकार उद्योगों और व्यवसायों के साथ समानता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग की भागीदारी स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के व्यापारिक सफर को सुचारू बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस भागीदारी को और मजबूत करने के लिए, भगवंत सिंह मान ने उद्योगपतियों को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के छठे संस्करण में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन 13, 14 और 15 मार्च, 2026 को मोहाली, पंजाब में आयोजित किया जाएगा और इस दौरान उद्योगपति, नीति निर्माता और शोधकर्ता पंजाब के उद्योगिक क्षेत्र को और ऊंचाइयों तक ले जाने के बारे में विचार साझा करेंगे और सहयोग देने के लिए एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की विशेषज्ञता और सूझबूझ पंजाब के भविष्य को आकार देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब की क्षमता को उजागर करने, सहयोग के अवसरों की पड़ताल करने और नेटवर्किंग के लिए आदर्श मंच प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एकजुट होकर पंजाब में टिकाऊ, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्योगिक माहौल तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी भागीदारी, विश्वास और प्रतिबद्धता अत्यंत आवश्यक है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की

Next Post

हम पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: बड़ा अलर्ट, 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18 November

Breaking News Live Updates 18 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 18 नवंबर

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Amritpal Singh news, Waris Punjab De leader, Gurpreet Singh Harinau murder case, UAPA act Punjab, Amritpal Singh latest updates, Punjab & Haryana High Court news, Amritpal Singh Parliament Session, Republic Day celebrations, Dibrugarh Central Jail, Khadoor Sahib MP, Arsh Dalla news, Waris Punjab De organization, Punjab politics, Amritpal Singh court petition, NSA Act cases, Punjab elections 2025।

Amritpal Singh Parole: दादी की अंतिम रस्मों पर सरकार का विरोध

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Punjab Ration Card: बिना सिफारिश 10 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Ayushman Bharat PGI Chandigarh

Ayushman Bharat PGI Chandigarh: अब बोलकर करें शिकायत, 2 घंटे में एक्शन!

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Next Post
Sanjeev arora

हम पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

Asia cup trophy

Asia Cup Trophy Mystery: BCCI का गुस्सा, Mohsin Naqvi की जिद – ट्रॉफी अब तक Team India को क्यों नहीं मिली?

Wangchuk

Sonam Wangchuk Arrest under NSA: Court में Challenge Possible, पर पेच कहां फंसा?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।