LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - जलमंत्री आतिशी ने लगातार दूसरे दिन किया हरियाणा सरकार को एक्सपोज़

जलमंत्री आतिशी ने लगातार दूसरे दिन किया हरियाणा सरकार को एक्सपोज़

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 8 जून 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
जलमंत्री आतिशी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 08 जून (The News Air) जलमंत्री आतिशी ने लगातार दूसरे दिन हरियाणा सरकार को एक्सपोज़ किया। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच हरियाणा सरकार, वज़ीराबाद के बाद मुनक नहर में भी दिल्ली के हिस्से के लिए कम पानी छोड़ रही है। इसका जायज़ा लेने के लिए शनिवार सुबह बवाना स्थित मुनक नहर के 2 उप-नहरों का दौरा किया जिसके ज़रिए मुनक नहर से हरियाणा, दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलता है। यहाँ निरीक्षण के दौरान जलमंत्री आतिशी ने पाया कि, पिछले 7 दिनों से यहाँ लगातार हरियाणा कम मात्रा में पानी भेज रहा है। सामान्यतः हरियाणा रोज़ाना मुनक नहर के ज़रिए दिल्ली के लिए 1050 क्यूसेक पानी भेजता है लेकिन अभी इसकी मात्रा गिरकर 840 क्यूसेक तक पहुँच चुकी है।

पानी पर गंदी राजनीति कर रही हरियाणा सरकार के इस षड्यंत्र को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए साझा करते हुए जलमंत्री आतिशी ने कहा कि, मुनक नहर के ज़रिए दिल्ली को हरियाणा से रोज़ाना 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए लेकिन दिल्ली में केवल 840 क्यूसेक पानी पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि, मुनक नहर से अगर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी कम मिलेगा तो इसका असर दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पड़ेगा और पानी के उत्पादन में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि, हरियाणा से अगर सही मात्रा में दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं मिला तो शहर में अगले कुछ दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। इसलिए भीषण गर्मी में दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हरियाणा सरकार घटिया राजनीति करना बंद करे और दिल्ली को उसके हिस्से का पानी दे।

बता दे कि, दिल्ली घरेलू उपयोग के पानी के लिए पूरी तरह यमुना पर निर्भर है। दिल्ली के 7 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दिल्ली के घरों में पानी पहुँचता है। इन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी वज़ीराबाद बैराज और मुनक नहर की दो उप-नहरे सीएलसी और डीएसबी से आता है। इन दोनों उप-नहरों से दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी जाता है।

जलमंत्री आतिशी ने कहा कि, हरियाणा और दिल्ली के समझौते के अनुसार हरियाणा को रोज़ाना 1050 क्यूसेक पानी मुनक नहर के ज़रिए दिल्ली के लिए छोड़ना होता है। और पिछले 5 साल के डेटा के अनुसार गर्मी के मौसम में गर्मी के कारण इसमें से 1040 से 990 क्यूसेक पानी दिल्ली तक पहुँचता है। जिसे दिल्ली में बवाना कांटैक्ट पॉइंट पर फ्लो मीटर के ज़रिए मापा जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

उन्होंने कहा कि, पिछले एक हफ़्ते से दिल्ली में हीटवेव चल रही है, पानी की कमी है, सुप्रीम कोर्ट दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने के प्रयास कर रहा है, उस दौरान हरियाणा कम मात्रा में पानी छोड़ रही है। पिछले एक सप्ताह में मुनक नहर से जो पानी इन दोनों नहरों में भेजा जा रहा है, वो 900 क्यूसेक से भी कम है। उन्होंने साझा किया कि, 2 जून को नहर में 848 क्यूसेक, 3 जून को 898 क्यूसेक, 4 जून को 850 क्यूसेक, फिर 856 क्यूसेक और कल 7 जून को मात्र 840 क्यूसेक पानी पहुँचा।

जलमंत्री आतिशी ने कहा कि, एक तरफ़ वज़ीराबाद में पानी का स्तर लगातार घट रहा है, वहाँ पानी 669 फीट पर पहुँच गया है तो वही दूसरी तरफ़ मुनक नहर के ज़रिए आने वाले पानी की मात्रा भी हरियाणा सरकार द्वारा लगातार कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि, ये दिल्ली के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है जब मुनक नहर से दिल्ली में 1000 क्यूसेक से कम पानी आया हो। लेकिन कल ये मात्रा मात्र 840 क्यूसेक रह गई। यानि हरियाणा पर्याप्त मात्रा में मुनक नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, इससे दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ेगा क्योंकि इनमें मुनक नहर से आने वाला पानी जाता है। अगर पानी इसी तरह से कम आता रहा तो दिल्ली में पानी की समस्या अगले 2 दिनों में और भी गंभीर हो जाएगी। जलमंत्री ने कहा कि, अभी दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की समस्या है लेकिन मुनक नहर से आने वाला पानी कम हुआ, हरियाणा ने सही मात्रा में पानी नहीं छोड़ा तो दिल्ली में पानी की कमी का ये मामला और भी गंभीर हो जाएगा और शहर के सभी हिस्सों में पानी की कमी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि, मेरा हरियाणा सरकार से आग्रह है की दिल्ली की लोगों के साथ घटिया राजनीति करना बंद करे और दिल्ली को उसके हिस्से का 1050 क्यूसेक पानी दें। साथ ही अपर यमुना रिवर बोर्ड इसकी मॉनिटरिंग करें। साथ ही केंद्र सरकार इस मामले पर ध्यान दे और दिल्ली को दिल्ली के हक़ का पानी दिलवाए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इंडिया ने नीतीश कुमार को ऑफर किया पीएम पद? केसी त्यागी के दावे पर कांग्रेस क्या बोली

Next Post

अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : CM Yogi

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
अवैध कब्जे

अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : CM Yogi

sukhu cm

नई खेल नीति का उद्देश्य खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देना: मुख्यमंत्री

अवैध कब्जे

Kangana Ranaut Slapped: CISF कांस्टेबल के भाई ने कंगना रनौत को थप्पड़..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।