सोमवार, 27 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - US ने Indian Solar पर लगाया 123% Anti-Dumping Duty, कुल टैरिफ 250%

US ने Indian Solar पर लगाया 123% Anti-Dumping Duty, कुल टैरिफ 250%

अमेरिका ने भारत के सोलर सेल्स और मॉड्यूल्स पर 123% एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाकर भारतीय सोलर उद्योग को तगड़ा झटका दिया है, फरवरी में लगे 126% शुल्क के साथ कुल टैरिफ अब 250% के पार पहुंच गया है।

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 अप्रैल 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
Indian Solar
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

US Solar Tariff India Anti-Dumping Duty: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है और ऐसा लगता है कि भारत की कोई भी कंपनी सोलर के प्रोडक्ट्स अमेरिका में नहीं बेच पाएगी। जस्ट दो महीने पहले ही भारत की सोलर इम्पोर्ट्स पर 126% का टैरिफ लगाया गया था। और अब आप देख सकते हैं – “Indian Solar Exports Hit by 123% US Anti-Dumping Duty”। मतलब अब जो पूरा टैरिफ लग गया है भारत की सोलर इंडस्ट्री पर वो 200% से ज्यादा हो गया है।

देखा जाए तो इस सिनेरियो में क्या लगता है कि हम अपना सोलर एक्सपोर्ट कर पाएंगे अमेरिका के बाजार में? बिल्कुल भी नहीं। और बस यहीं से शुरू होती है भारतीय सोलर उद्योग के लिए एक बड़ी मुसीबत की कहानी।

क्या हुआ अभी? US Commerce Department का बड़ा फैसला

अभी जस्ट एक-दो दिन पहले खबर आई है कि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने घोषणा की है कि preliminary anti-dumping duty of 123% – यह बेसिकली सोलर सेल्स और जो सोलर मॉड्यूल्स होते हैं, जो सोलर पैनल्स होते हैं जो हम छतों वगैरह पर देखते हैं, उनके ऊपर 123% टैरिफ लगा दिया गया है। और यह बेसिकली भारत के ऊपर ही लगाया गया है।

दो और देशों पर भी लगाया है अमेरिका ने – एक तो Indonesia और Laos, लेकिन इनके ऊपर 35% और 22% का लगा है। लेकिन सोच के देखो, भारत के ऊपर इसका सबसे बड़ा असर होगा।

अगर गौर करें तो मान लीजिए हम $100 का कोई पैनल अमेरिका में बेचते हैं, तो अमेरिका के लोगों को वो पड़ेगा $223 से ज्यादा। तो क्या लगता है कि अमेरिका के लोग भारत से कोई प्रोडक्ट खरीदेंगे? बिल्कुल भी नहीं।

डंपिंग क्या है? और एंटी-डंपिंग ड्यूटी क्यों?

यहां पर सवाल तो यह आता है कि यह डंपिंग क्या होता है? और फिर यह एंटी-डंपिंग ड्यूटी क्यों लगाया जाता है? डंपिंग का सिंपल अर्थ यह होता है कि एक देश अपना जो domestic price है उससे सस्ते में export कर रहा है, या फिर जो production का cost आता है उससे सस्ते में हम export कर पा रहे हैं।

समझने वाली बात यह है कि मान लो यह कहा जा रहा है अमेरिका के द्वारा कि भारत के अंदर एक पैनल जो सोलर पैनल है, वो बनने का cost आ रहा है ₹80। लेकिन हम इसको export कर पा रहे हैं ₹50 में। मतलब हम और सस्ते में export कर पा रहे हैं और इसका objective यही होता है कि हम अमेरिका के market को capture करना चाहते हैं, वहां पर competition को खत्म करना चाहते हैं। तो इस तरह की जब चीजें की जाती हैं, उसको हम डंपिंग कहते हैं।

और एंटी-डंपिंग ड्यूटी क्या होता है? एक trade measure होता है जो कि WTO के rules के अनुसार लगाया जाता है। इसका purpose यही होता है कि जैसे मान लो भारत भी कई एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाता है चीन के ऊपर, क्योंकि चीन obvious सी बात है यह करता ही है कि वहां पर production cost जितना है उससे कम में यह भारत में बेचने की कोशिश करते हैं ताकि भारत की जो domestic industry है उसको नुकसान पहुंचाया जा सके।

तो इसी की वजह से WTO rules के accordingly अगर यह चीजें सिद्ध हो जाती हैं तो यहां पर हम ड्यूटी लगा देते हैं extra ताकि यह price महंगा पड़े और अमेरिका की companies को नुकसान ना हो।

कानूनी आधार: WTO के तहत कब लगाया जा सकता है?

दिलचस्प बात यह है कि countries किस case में यह लगा सकती हैं? अगर डंपिंग proven है, तो domestic industry अमेरिका की अगर suffer कर रही है, और साथ ही साथ इसका जो link है वो exist करता है कि नहीं। और यह ऐसे नहीं लगा सकते कि बस American government ने कह दिया।

यहां पर एक investigation process होता है। जो अमेरिका की domestic industry है, सोलर industry है, वो एक petition file करेगी। Government उसको investigate करेगी – अमेरिका की ही government – और preliminary जो findings आएगा उसके हिसाब से ड्यूटी लगाई जाती है और आगे चलकर final जो ड्यूटी है वो तय किया जाता है।

तो अभी हम कहां पर हैं? इस stage पर हैं – preliminary findings के तहत यहां पर अमेरिका की सरकार ने कहा है कि भारत गलत कर रहा है और इसलिए 123% का ड्यूटी लगाया गया है।

अमेरिका का आरोप: Fair Value से कम पर बिक्री

यहां पर सवाल यह आता है कि यह लगाया क्यों गया भारत के ऊपर? अमेरिका का क्या कहना है? बेसिकली अमेरिका में जो बड़ी सोलर companies हैं – चाहे First Solar हो, यह बहुत सारी companies हैं – उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की जो companies हैं वो सोलर products fair value के नीचे बेच रही हैं।

मतलब उनको मान लो बेचना चाहिए कोई product $200 में, लेकिन वो अमेरिका में बेच रही हैं $50 में। तो यह fair value नहीं है और यहां पर जो US के manufacturers हैं उनसे सस्ते दाम पर भारत इस तरह के products बेच पा रही हैं। यह वहां की solar industry ने आरोप लगाया भारत के ऊपर।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि डंपिंग margin calculation अमेरिका ने किया है। बेसिकली अमेरिका यह दो value find out करता है कि normal fair price कितना है और export price कितना है? जैसे मान लो fair price होना चाहिए था $200 और यहां पर export price कितना है? यह हो गया मान के चलो कि हम export कर रहे हैं $80 में। तो उसी के हिसाब से यह जो gap है, इसको fill करने के लिए यह 123% का anti-dumping duty लगाया गया।

सब्सिडी और Price Distortion का खेल

यहां पर एक और argument है subsidy plus price distortion का। US का claim यह है कि भारत की जो firms हैं उनको subsidies दिया जाता है, incentives दिया जाता है भारत सरकार के द्वारा। यहां पर finance जो है बहुत सस्ते में मिल जाता है, policy support मिलता है, जिसकी वजह से भारत artificially तरीके से सस्ते दाम पर यह products को export कर पाता है।

फिर इसके अलावा strategic industrial policy भी है। मतलब आप समझो US की strategy इस समय क्या चल रही है जब से Trump आए हैं – कि अपनी जो domestic industry है, manufacturing है उसको बढ़ाया जाए। यहां पर जो import के ऊपर dependency है वो कम किया जाए।

तो actual में अगर आप reason देखोगे तो यही है। यह तो बस बहाना है कि हां भारत यह कर रहा है वो कर रहा है। लेकिन actual reason यही है – Trump जब से आए हैं वो यही कह रहे हैं कि हम import वगैरह कम करेंगे, हम tariff लगाएंगे। तो यही सारी चीजें चल रही हैं।

और यहां पर US ने “urgent threat to domestic industry” का clause लगा दिया है। अमेरिका सरकार का यह कहना है कि अगर हम यह ड्यूटी नहीं लगाएंगे तो जो अमेरिका की industries हैं, domestic industry, वो खतरे में आ जाएंगी। और इसीलिए कुछ cases में तो retroactive duties लगाई गई हैं – मतलब पिछले date से ही duties यहां पर लग जाएंगी इस particular judgment के तहत।

कुल टैरिफ अब 250% के पार: February का 126% जोड़ें

खैर, यहां पर अब सवाल यह आता है कि actual duty कितना है? क्योंकि यह सिर्फ 123% का anti-dumping duty नहीं होगा। February के महीने में – और इसको लेकर मैंने एक अलग से video भी बनाया था – जस्ट 2 महीने पहले ही अमेरिका ने countervailing duties भी लगाया था 126% का।

अगर गौर करें तो 126% वो plus यह 123% और add कर दीजिए। आप सोच रहे होंगे यह 200% से ज्यादा हो जाएगा – almost 250% के आसपास। तो इतना सारा tariff, मतलब सोच के देखिए अगर हम यहां पर $100 का solar panel बेचना चाह रहे हैं अमेरिका के अंदर, तो अमेरिका के लोगों को actual में वो कितना पड़ेगा? यह पड़ जाएगा करीब $350 के आसपास।

आप सोच रहे होंगे इतना सारा – $250 तो American government खा जाएगी! और वो ultimately वो हमें थोड़ी चुकाना है, वो तो अमेरिका के लोगों को ही चुकाना है। और इसलिए अमेरिका के लोग भारत से सामान खरीदना बंद कर देंगे।

Countervailing Duty और Anti-Dumping Duty में फर्क

यहां पर एक और चीज ध्यान रखिएगा – जो February के महीने में लगाया गया था countervailing duty, यह थोड़ा बहुत similar आपको लगेगा लेकिन थोड़ा सा difference यह है कि यहां पर जो countervailing duty लगाया जाता है वह subsidies को counter करने के लिए लगाया जाता है। और यह जो anti-dumping duty है यह बेसिकली जो unfair pricing होता है उसको counter करने के लिए।

यहां पर basis यही है कि price का distortion हो रहा है। और जो countervailing duty लगाया जाता है उसमें यह कहा जाता है कि देखो government support कर रही है, subsidies मिल रहा है, इस तरह की चीजें – तब हम यहां पर यह duty लगा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Hirakud Dam

Hirakud Dam: भारत का सबसे लंबा बांध, 70 साल बाद भी अधूरा न्याय

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Iran US Talks

Iran US Talks: ईरान का 3-स्टेज फॉर्मूला, ट्रंप मानेंगे या फिर जंग?

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
सोलर सेक्टर को ही क्यों टारगेट किया जा रहा?

खैर, यहां पर सवाल एक और आपके मन में आना चाहिए कि specifically solar sector को ही क्यों target किया जा रहा है? देखो, solar manufacturing में आप देखोगे आज के date में चीन dominate करता है। सबसे ज्यादा वही produce करता है। लेकिन इसके अलावा जो supply chain है वो भारत में, Vietnam में वहां पर आपको देखने को मिलेगा।

तो US यही चाहता है कि वो अपना domestic ecosystem को build करें। Dependency जो है, जो import वगैरह कर रहा है उसको कम करें। और साथ ही साथ energy security plus climate politics भी चल रही है। Solar जो है वो बहुत ही strategic sector बन गया है आज के date में क्योंकि clean energy transition में सबसे important role निभाता है। National security के तहत यह हो गया है, tech competition है।

That is why specifically solar sector को target किया जा रहा है।

भारतीय कंपनियों पर भारी मार: Waaree, Vikram Solar, Adani

अब सवाल यह है कि इसका भारत पर क्या असर होगा? बिल्कुल होगा। Export competitiveness hit हो जाएगा। US का market हमारे लिए तो बस एकदम खत्म हो गया, यह समझो। हम US के market में तो बेच ही नहीं सकते हैं।

और इसके अलावा जो भारत की companies हैं, solar industries – जो चाहे वो Waaree Energies हो, Vikram Solar हो, Adani Solar हो – इन सबके ऊपर काफी असर होगा। Revenue decline होंगे। Stock में volatility आपको देखने को मिल सकती है Monday को।

फिर इसके अलावा market diversification। भारत की जो firms हैं वो अब उनको diversify करना पड़ेगा दूसरे market में – Europe हो गया, Middle East, domestic market को capture करना। तो भारत का अपना खुद का जो solar push है, हो सकता है हम उसको absorb कर लें कि भारत में ही push किया जाए कि हम यहां पर ज्यादा से ज्यादा solar जो plants वगैरह हैं वो लगाए जाएं, हर घरों में होना चाहिए, ताकि यहीं पर अगर हम utilize कर सकें तो वो शायद बच जाएंगे।

अमेरिका पर भी पड़ेगा असर: सोलर महंगा होगा

फिर इसके अलावा अमेरिका के ऊपर भी तो असर होगा। Positive असर जो Trump का कहना है, अमेरिका का कहना है कि देखो इससे हमारी manufacturers जो हैं, domestic manufacturers, वो protect होंगे। Local investment encourage होगा। Job creation हो सकता है।

लेकिन यह बहुत ही short-term effect होगा। Ultimately इसका negative effect बहुत ज्यादा होगा क्योंकि solar के prices बहुत तेजी से बढ़ेंगे। जो renewable energy का adoption है वो धीरे हो जाएगा। और Trump को तो कुछ फर्क भी नहीं पड़ता कि climate change वगैरह – उनके लिए तो कुछ है ही नहीं। तो यही चीज हो जाता है।

Global Trade पर व्यापक असर: Protectionism बढ़ेगी

इसका global trade के ऊपर भी impact आएगा। एक तो जो protectionism है वो और बढ़ेगी। जब से Trump आए हैं तब से तो वो चीजें चल ही रही हैं, और ज्यादा problem होगा। फिर इसके अलावा supply chain में realignment हो सकता है। जो production solar panels वगैरह का हो रहा है वो tariff-free countries की तरफ जा सकता है। जो global manufacturing है वो reorganize हो सकती है।

Trade tension यहां पर भारत-अमेरिका के बीच में बढ़ सकता है। हो सकता है भारत अब बहुत जल्द secretly तरीके से – क्योंकि हम अमेरिका को खुलकर तो यहां पर criticize अभी तक नहीं कर रहे हैं – लेकिन कहीं ना कहीं पीछे से हम भी उनके products के ऊपर हो सकता है कुछ duties वगैरह लगा दें।

और WTO का जहां तक सवाल है, देखो वो तो function ही नहीं कर रहा है। WTO का आज के date में तो कुछ मतलब रहा ही नहीं है क्योंकि वहां पर जो mechanism होना चाहिए – अगर मान लो भारत यहां पर appeal करना चाहता है कि अमेरिका गलत कर रहा है – तो वहां पर जो judges वगैरह आने हैं जो वहां पर सुनवाई करेंगे, उसको खुद अमेरिका appoint करना है। वो अभी तक appoint हो नहीं रहे हैं। तो यह सारी चीजें पहले से चल रही हैं।

अभी Preliminary है, Final Duty 3-4 महीने बाद

खैर, यहां पर एक और चीज ध्यान रखिएगा – यह अभी preliminary duty है। Final duty क्या होगा? अभी further investigation चलेगा और हो सकता है 3-4 महीने के बाद हमें पता चले कि exact duty कितना है।

और outcome यही होगा कि हो सकता है duty बढ़ जाए, duty कम हो जाए, duty हट जाए। हटने के तो लग नहीं रहे हैं chances, लेकिन definitely यह भारत के solar industry के लिए बड़ी बुरी खबर है। देखते हैं भारत इसको किस तरह से react करेगा।

मुख्य बातें (Key Points)

• अमेरिका ने भारत के सोलर सेल्स और मॉड्यूल्स पर 123% anti-dumping duty लगाई है, जबकि Indonesia और Laos पर केवल 35% और 22% लगाया गया – भारत सबसे ज्यादा प्रभावित

• February 2026 में पहले ही 126% countervailing duty लगाई जा चुकी थी, अब कुल मिलाकर लगभग 250% tariff हो गया है, जिससे $100 का panel अमेरिका में $350 का पड़ेगा

• US का आरोप है कि भारतीय companies fair value से कम पर बेच रही हैं ($200 की जगह $50 में), भारत सरकार subsidies देती है और artificially सस्ते दाम पर export करती है

• Trump की strategy है domestic manufacturing बढ़ाना और import dependency कम करना, यह “urgent threat to domestic industry” clause के तहत लगाया गया है, कुछ cases में retroactive duties भी लगाई गई हैं

• Waaree Energies, Vikram Solar, Adani Solar जैसी भारतीय companies पर भारी असर होगा, revenue decline होगा, stock में volatility आएगी, भारत को अब Europe, Middle East और domestic market में diversify करना होगा – यह preliminary duty है, final duty 3-4 महीने बाद तय होगी


 

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: अमेरिका ने भारत के सोलर पर इतना ज्यादा टैरिफ क्यों लगाया है?

अमेरिका का आरोप है कि भारतीय companies सोलर products fair value से कम पर बेच रही हैं (dumping), भारत सरकार subsidies देती है जिससे artificially सस्ते दाम पर export होता है। लेकिन असली कारण Trump की strategy है – domestic manufacturing बढ़ाना और import dependency कम करना। February में पहले ही 126% countervailing duty लगाई जा चुकी थी, अब 123% anti-dumping duty के साथ कुल 250% tariff हो गया है।

प्रश्न 2: Anti-dumping duty और countervailing duty में क्या अंतर है?

Anti-dumping duty unfair pricing को counter करने के लिए लगाया जाता है जब कोई देश production cost से कम या domestic price से कम पर export करता है। Countervailing duty subsidies को counter करने के लिए लगाया जाता है जब सरकार subsidies, सस्ता finance या policy support देती है। भारत पर दोनों लगाए गए हैं – 126% countervailing (Feb 2026) और 123% anti-dumping (अप्रैल 2026)।

प्रश्न 3: इससे Waaree, Vikram Solar, Adani Solar जैसी भारतीय companies पर क्या असर होगा?

ये companies अमेरिकन market में बिल्कुल नहीं बेच पाएंगी क्योंकि 250% tariff के बाद products अत्यधिक महंगे हो जाएंगे। Revenue में भारी गिरावट आएगी, stock में volatility होगी। अब इन्हें Europe, Middle East और domestic market में diversify करना होगा। भारत सरकार घरेलू solar adoption को बढ़ावा दे सकती है ताकि यहीं उत्पादन utilize हो सके।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Factory Workers अपनी ही नौकरी की कब्र खोद रहे, Head Cam से AI Training

Next Post

Right to Safe Travel: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेफ रोड अब फंडामेंटल राइट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Hirakud Dam

Hirakud Dam: भारत का सबसे लंबा बांध, 70 साल बाद भी अधूरा न्याय

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Iran US Talks

Iran US Talks: ईरान का 3-स्टेज फॉर्मूला, ट्रंप मानेंगे या फिर जंग?

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Flood Preparedness

Flood Preparedness: पंजाब सरकार खरीदेगी एम्फीबियस मशीनें, बाढ़ से बचाव तैयार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Right to Safe Travel

Right to Safe Travel: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेफ रोड अब फंडामेंटल राइट

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
Right to Safe Travel

Right to Safe Travel: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेफ रोड अब फंडामेंटल राइट

Flood Preparedness

Flood Preparedness: पंजाब सरकार खरीदेगी एम्फीबियस मशीनें, बाढ़ से बचाव तैयार

Iran US Talks

Iran US Talks: ईरान का 3-स्टेज फॉर्मूला, ट्रंप मानेंगे या फिर जंग?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।