LIVE | ...
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कंगना व खट्टर के बयान पर बवाल

कंगना व खट्टर के बयान पर बवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 26 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत, हरियाणा
A A
0
कंगना
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरियाणा, 26 सितंबर,(The News Air): हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियां एंडी चोटी कर जोर लगा रही है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे है। सभी पार्टियां अपने कार्यकाल को बेहतर बता जनता को लुभाने का काम कर रही है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक नेता के मुंह से निकला शब्द पूरी पार्टी पर ही भारी पड़ जाता है। फिर ऐसे नेता के बयान पर या तो पार्टी व नेता को माफी मांगनी पड़ती है या फिर पार्टी ऐसे नेता के बयान को उसकी निजी राय बता उससे किनारा कर लेती है। इसलिए चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की उनके बयान से किसी एक वर्ग विशेष को दूख न पहुंचे। इन सब के बावजूद भी कई बार नेताओं के मुंह से ऐसे शब्द निकल ही जाते है।

जो भविष्य में भी उसका व पार्टी का पीछा नहीं छोड़ते। हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। प्रदेश के अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर है। इसी कारण पूर्व में कृषि कानूनों को लेकर जो आंदोलन हुआ था। उसमें हरियाणा की भागीदारी महत्वपूर्ण थी। क्योंकि पंजाब से दिल्ली का रास्ता हरियाणा से होकर जाता है। बेशक केंद्र सरकार ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हो लेकिन भाजपा नेताओं के बयानों से लगता नहीं है कि वे इनकों वापस लेने के पक्ष में है। वह इनकों लागू ही करवाना चाहते है।

मुझे खेद है, अगर मैंने किसी को निराश किया : कंगना

अभी हाल ही में अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनोट ने कहा कि किसानों के जो 3 कृषि कानून रोक दिए गए, वे वापस लाने चाहिए। किसानों को खुद इसकी डिमांड करनी चाहिए। हमारे किसानों की समृद्धि में ब्रेक न लगे। जब इस बयान की चौतरफा निंदा हुई तो कंगना रनोट ने सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर माफी मांगी। वहीं पार्टी ने भी कंगना के बयान से किनारा कर लिया। कंगना ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय थी। मुझे खेद है। अगर मैंने किसी को निराश किया

यह भी पढे़ं 👇

October 9 History

October 9 History: इतिहास की वो 5 घटनाएं जिन्होंने हमारा भूगोल बदल दिया

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: क्या अगले दो हफ्ते बदलेगा आपके शहर का मौसम?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 9 October

Breaking News Live Updates 9 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या शुक्रवार को मिलेगा नया अवसर या बढ़ेगी चिंता?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
आंदोलन कर रहे हैं किसान नहीं बल्कि किसानों के नाम पर मुखौटा : खट्टर

वहीं अभी कंगना के बयान पर बवाल शांत हुआ भी नहीं था कि पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो दिन पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं वो किसान नहीं बल्कि किसानों के नाम पर मुखौटा हैं। 3 साल पहले कृषि कानूनों को वापस लेना प्रधानमंत्री का बड़प्पन था। हरियाणा में कहीं विरोध नहीं हो रहा। पंजाब से ही एक ग्रुप जींद आया, जिसने विरोध किया। उसमें 15-20 लोग हरियाणा के थे।

किसान संगठन व खाप पंचायतें आई विरोध में

मनोहर लाल खट्टर के बयान पर हरियाणा के किसान संगठनों व खाप पंचायतों ने नाराजगी जताई है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है कि कंगना रनोट का फिजूल बातें करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। किसानों को जानबूझकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है। ये किसानों को जितना प्रताड़ित करेंगे, उतना बुरा परिणाम इन्हें हरियाणा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के मुंह पर खुद ही आ गया कि उन्होंने बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाकर हरियाणा में किसानों को रोका है। उनके कारण ट्रांसपोर्टर और व्यापारी परेशान हैं। इसका फैसला आने वाले चुनावों में हो जाएगा।

भाजपा का पीछा नहीं छोड़ रहा किसान आंदोलन

भाजपा के दो नेताओं द्वारा दिए गए बयान ने फिर से किसान आंदोलन की यादों को ताजा कर दिया है। किसान आंदोलन के कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीट जितने वाली भाजपा 2024 में मात्र 5 सीटों पर सिमट गई। जाटलैंड में तो भाजपा प्रत्याशियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसा ही हाल अब विधानसभा चुनाव में है। अभी हान ही में नारायणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी पवन सैनी को किसानों ने गांव में जाने से रोका। जब किसान नहीं माने तो उनपर लाठीचार्ज किया गया।

किसानों को साधना भाजपा के लिए चुनौती

भारतीय किसान यूनियन का दावा है कि आंदोलन में 150 किसानों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा जींद जिले के 17 किसान थे। पिछले 6 महीनों से हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फिर से किसानों ने डेरा डाल रखा है। किसानों का सीधा असर राज्य की 35 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती किसानों को साधने की है।

यह थे तीन कृषि कानून

कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020 कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 शामिल हैं।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लेबनान पर जमीनी हमला करने जा रहा इजरायल, बाइडेन ने दी बड़ी चेतावनी

Next Post

होशियारपुर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत: सड़क पर खड़ी की बाइक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 9 History

October 9 History: इतिहास की वो 5 घटनाएं जिन्होंने हमारा भूगोल बदल दिया

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: क्या अगले दो हफ्ते बदलेगा आपके शहर का मौसम?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 9 October

Breaking News Live Updates 9 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या शुक्रवार को मिलेगा नया अवसर या बढ़ेगी चिंता?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Mega PTM Punjab

Mega PTM Punjab: बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्कूल पहुंचेंगे 25 लाख माता-पिता

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Elon Musk Starlink India

Elon Musk Starlink India: क्या अंबानी-मित्तल रोक रहे हैं स्टारलिंक?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Next Post
कंगना

होशियारपुर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत: सड़क पर खड़ी की बाइक

कंगना

OnePlus 13 का डिजाइन लीक, कैमरा मॉड्यूल में होगा बड़ा बदलाव!

कंगना

मुंबई में भारी बारिश से चार लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।