The News Air (उत्तर प्रदेश)- अगले साल यानि 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) होने हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ( priyanka gandhi) पार्टी को मज़बूत करने के लिए जुटी हुई हैं। उनकी एक के बाद एक रैली हो रही है। लेकिन सोमवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते मुरादाबाद में होने वाली रैली को उन्होंने रद्द कर दिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छा गई मायूसी
दरअसल, प्रियंका गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रियंका गांधी को तेज़ फीवर आ जाने के कारण वह आज मुरादाबाद के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी। बता दें कि एक दिन पहले भी बुलंदशहर के दौरे पर भी उन्हें हलक़ा बुख़ार था। लेकिन उन्होंने वहाँ रैली की थी।
अचानक पार्टी हाईकमान का आया आदेश
बता दें कि सोमवार को प्रियंका गांधी का अचानक दौरा रद्द होन के कारण कांग्रेस कार्यकार्ताओ में मायूसी छा गई है। प्रियंका को आज क़रीब 12 बजे रामलीला मैदान मुरादाबाद में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतज्ञिा सम्मेलन को संबोधित करना था। लेकिन पार्टी हाईकमान की तरफ़ से कहा कि अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी का मुरादाबाद से है ख़ास कनेक्शन
मुरादाबाद से प्रियंका गांधी का ख़ास कनेक्शन है। क्योंकि उनको पति रॉबर्ट वाड्रा मुरादाबाद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है मुरादाबाद के कार्यकर्ता और आम जनता प्रियंका से मुरादाबाद चुनाव लड़ने की मांग भी करने वाली है। प्रियंका गांधी 15 साल पहले 2006 में मुरादाबाद आई थीं, लेकिन उस समय वह अपने ससुराल के निजी कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं।