चंडीगढ़, 26 सितंबरः पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चन्द कटारिया ने आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी भी उपस्थित रहे।
इस संक्षिप्त किंतु अर्थपूर्ण मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय महत्त्व से जुड़े विभिन्न विषयों तथा क्षेत्रीय विकास पर सार्थक चर्चा हुई। यह सकारात्मक वार्ता सेवा, सुरक्षा व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति साझा संकल्प को और प्रगाढ़ करने वाली रही।






