LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सेना की संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

सेना की संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सेना की गतिविधियों संबंधी अहम जानकारी साझा की : डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
DGP Punjab
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुरदासपुर, 19 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सुहृदय सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान, जासूसी-विरोधी बड़ी कार्रवाई के तहत, गुरदासपुर पुलिस ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बारे में महत्वपूर्ण एवं खुफिया जानकारी पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गांव आदियां के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और गुरदासपुर के चंदू वडाला के रहने वाले करनबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गुरदासपुर पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ – जिसमें सशस्त्र सेनाओं की गतिविधियों, और पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के रणनीतिक स्थानों संबंधी संवेदनशील जानकारी, अपने आईएसआई हैंडलरों को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने देश की सुरक्षा से समझौता करने की घिनौनी कोशिश को नाकाम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पुष्टि हुई है कि दोनों आरोपी आईएसआई के कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संपर्क में थे और उन्होंने आईएसआई को भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया कराई थी।

यह दोहराते हुए कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है, डीजीपी ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं की सुरक्षा को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ और तुरंत जवाब दिया जाएगा। इस मामले में गहराई से चल रही जांच से और खुलासे होने की उम्मीद है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) गुरदासपुर आदित्य ने कहा कि 15 मई, 2025 को, विश्वसनीय सूत्रों की खुफिया सूचना से पता चला था कि संदिग्ध सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह आईएसआई हैंडलरों के साथ सेना की गतिविधियों संबंधी अहम विवरण साझा करने में शामिल थे। उन्होंने कहा कि मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने दोनों संदिग्धों को निगरानी में रखा और गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढे़ं 👇

October 6 Historical Events

October 6 Historical Events: आज ही के दिन मची थी भयानक तबाही, दहला था इतिहास!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 11 अक्टूबर तक बारिश-बिजली का रेड अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 6 October 2026

Breaking News Live Updates 6 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 October

Aaj Ka Rashifal 6 October: मंगलवार को 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बचे रहें इन गलतियों से!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि मुलजिमों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी वित्तीय लाभों के बदले सेनाओं की गुप्त जानकारी आगे भेज रहे थे।

एसएसपी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, यह भी पता चला कि वे पहले नशा तस्करी की गतिविधियों में भी शामिल थे, जिसके माध्यम से वे आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में आए। उनके वित्तीय लेनदेन, जिसमें ऑनलाइन और नकद लेनदेन शामिल हैं, की भी जांच की जा रही है।’’

पुलिस थाना दोरंगला में एफआईआर नंबर 45 दिनांक 15-5-25 को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, बीएनएस की धारा 152 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Pakistan Connection? Pahalgam Attack से पहले Kashmir में घूम रही थी Jyoti Malhotra

Next Post

विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म जारी – पांच सदस्यीय भर्ती कमेटी का कदम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 6 Historical Events

October 6 Historical Events: आज ही के दिन मची थी भयानक तबाही, दहला था इतिहास!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 11 अक्टूबर तक बारिश-बिजली का रेड अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 6 October 2026

Breaking News Live Updates 6 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 October

Aaj Ka Rashifal 6 October: मंगलवार को 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बचे रहें इन गलतियों से!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Ranjitgarh Development Authority Bill

Ranjitgarh Development Authority Bill: मान कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिला पक्का तोहफा!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
pannu

Virsa Singh Valtoha SGPC Controversy: बलतेज पन्नू का बड़ा धमाका, खोलेंगे 2015 के केस का राज!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
Akali Dal

विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म जारी – पांच सदस्यीय भर्ती कमेटी का कदम

Harbhajan ETO

धान के सीजन के दौरान बिजली की निर्विघ्न आपूर्ति के लिए की तैयारियां मुकम्मल

Dr. Baljit Kaur

मान सरकार की पहली प्राथमिकता हमारे बुजुर्ग, हमारा मान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।