LIVE | ...
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए साथ आए केंद्र सरकार के दो मंत्रालय,

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए साथ आए केंद्र सरकार के दो मंत्रालय,

स्पेशल सेंटर्स बनाने के लिए जारी हुई गाइडलाइंस

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 1 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
तंबाकू
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्लीः ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम गाइडलाइंस जारी की हैं। शिक्षा मंत्रालय ने देश के सभी शिक्षा संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है, वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को तंबाकू की लत छुड़वाने में मदद करने के लिए देश के मेडिकल संस्थानों में विशेष सेंटर्स बनाने के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी की हैं। तंबाकू से हर साल होने वाली करीब 13 लाख मौतों का अनुमान लगाया गया है और यह पब्लिक हेल्थ के लिए भी गंभीर संकट बनकर उभर रहा है। इसको लेकर दोनों मंत्रालयों ने यह बड़ी पहल की है।

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस क्या हैं?
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने इन गाइडलाइंस का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन और स्वास्थ्य पर तंबाकू के हानिकारक प्रभाव को समझना चाहिए। इसलिए इससे आजीवन दूर रहना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ग्लोबल यूथ टबैको सर्वे 2019 का डेटा कहता है कि स्कूल जाने वाले बच्चों में से 13-15 आयु वर्ग के 8.5 पर्सेंट बच्चे किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जो 20 वर्ष की आयु से पहले तंबाकू का सेवन करना शुरू कर देते हैं और आजीवन इसके आदी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने की गाइडलाइंस के तहत कड़े कदम उठाए जाएंगे।

शिक्षा संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों को न बेचे जाने के नियम का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। मंत्रालय ने जो गाइडलाइंस तैयार की है, उसमें हर शिक्षा संस्थान को अपने परिसर में प्रमुख जगहों पर तंबाकू मुक्त एरिया के पोस्टर बैनर लगाने होंगे। शिक्षा संस्थानों में रैंडम चेकिंग करनी होगी। स्कूल के प्रमुख को टीचर्स, स्टाफ मेंबर्स में से एक ऐसे शख्स को टबैको मॉनिटर चुनना होगा, जो खुद तंबाकू का सेव न करता हो। यह शख्स शिक्षा संस्थानों में तंबाकू के प्रयोग को रोकने के लिए सभी जरूरी गतिविधियों में मदद करेगा। जो भी छात्र, टीचर या स्टाफ का सदस्य टबैको कंट्रोल के लिए अच्छा काम करेगा, उसे पुरस्कार भी दिया जाएगा। शिक्षा संस्थानों को सख्त कदम उठाने होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला

‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बड़ा फैसला लिया है और हर मेडिकल कॉलेज में विशेष सेंटर्स (Tobacco cessation centres) बनाने के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी की हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने अपने संदेश में कहा है कि इन सेंटर्स में आने वाले मरीजों की पूरी मदद की जाएगी ताकि वे तंबाकू की आदत से मुक्त हो सकें। उन्होंने कहा कि तंबाकू से होने वाली मौतों को कम से कम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय कई अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि डेंटल कॉलेजों में तो इस तरह के सेंटर्स हैं और अब सभी मेडिकल कॉलेजों में भी ये सेंटर होंगे। इन सेंटर में आने वाले मरीजों की काउंसलिंग होगी, उनका ट्रीटमेंट किया जाएगा। साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी सीखने को मिलेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Baltej Pannu

Mawan Dhian Satkar Yojana में 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, मान सरकार पर भरोसे की मुहर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

NEET Paper Leak 2024 Mastermind को CBI ने किया क्लीन चिट, केजरीवाल ने पूछे सवाल

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Woman_

Punjab Anti Drug Campaign में Women Power बनी सबसे बड़ी ताकत, परिवारों ने बदली तस्वीर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Cancer Treatment

पंजाब में Cancer Treatment के लिए 20.22 करोड़, 8,069 मरीजों को मिली राहत

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
NIMHANS को डब्ल्यूएचओ का अवॉर्ड

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS ) को 2024 के नेल्सन मंडेला अवॉर्ड फॉर हेल्थ प्रमोशन से सम्मानित किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह पुरस्कार मिलने पर बेंगलुरु के संस्थान को बधाई दी है और कहा कि यह ‘समावेशी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में भारत के प्रयासों की मान्यता है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्र ने भी निमहांस को बधाई दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘Dedh Bigha Zameen’ : खुशाली कुमार एक नॉन-ग्लैमरस अवतार में आ रही हैं नजर

Next Post

भारत में हीटवेव से जारी हैं मौतें…. जानें कब दुनिया में गर्मी से हुई मौत का बना था रिकॉर्ड,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Baltej Pannu

Mawan Dhian Satkar Yojana में 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, मान सरकार पर भरोसे की मुहर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

NEET Paper Leak 2024 Mastermind को CBI ने किया क्लीन चिट, केजरीवाल ने पूछे सवाल

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Woman_

Punjab Anti Drug Campaign में Women Power बनी सबसे बड़ी ताकत, परिवारों ने बदली तस्वीर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Cancer Treatment

पंजाब में Cancer Treatment के लिए 20.22 करोड़, 8,069 मरीजों को मिली राहत

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Punjab Mawan Dhian

Punjab Mawan Dhian Yojana: ₹1000 की अगस्त किश्त पर खतरा! High Court ने Welfare Fund Transfer पर लगाई रोक

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Adani Airlines

Adani Airlines Entry: IndiGo और Air India का विरोध, Duopoly टूटेगी या Conflict of Interest बढ़ेगा?

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Next Post
Heatwave Alert

भारत में हीटवेव से जारी हैं मौतें.... जानें कब दुनिया में गर्मी से हुई मौत का बना था रिकॉर्ड,

नॉर्थ कोरिया

नॉर्थ कोरिया ने दागी मिसाइल तो भड़के अमेरिका, जापान समेत कई देश, की कड़ी निंदा

आंवले

गर्मियों में रोजाना करें आंवले का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये 5 शानदार फायदे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।