LIVE | ...
मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा सरकार के दमन से त्रस्त पूरा गुजरात कह रहा, ‘भाजपा गुजरात छोड़ो’- केजरीवाल

भाजपा सरकार के दमन से त्रस्त पूरा गुजरात कह रहा, ‘भाजपा गुजरात छोड़ो’- केजरीवाल

गांधी जी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन से अंग्रेजों को भगाया, अब ‘हड़दड़ आंदोलन’ भाजपा को गुजरात से भगाएगा- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal Attack Rajiv Kumar ask Governor or President Whi Post Offered BJP
105
SHARES
700
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुजरात, 08 दिसंबर (अभिनव) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में भाजपा सरकार के दमन के शिकार किसान परिवारों से राजकोट में मुलाकात की। यहां उन्होंने झूठे केस में जेल जाकर बाहर आए किसानों को सम्मानित कर उनसे संवाद किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के दमन से पूरा गुजरात त्रस्त है और कह रहा है कि भाजपा गुजरात छोड़ो। महात्मा गांधी जी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू कर देश से अंग्रेजों को भगाया था और अब हड़दड़ से शुरू हुआ आंदोलन भाजपा को गुजरात से भगाएगा। अंग्रेजों की तरह भाजपा को भी अहंकार हो गया है कि उसे गुजरात की सत्ता से कोई हटा नहीं सकता, लेकिन इस बार उसका यह गुमान टूट जाएगा। इस दौरान गुजरात प्रभारी गोपाल राय, विधायक गोपाल इटालिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

किसान परिवारों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसान भाई सिर्फ अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि पूरे गुजरात के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारा देश 150 साल गुलाम रहा। ऐसा लगता था कि हमारा देश कभी आजाद नहीं होगा। अंग्रेजों को अहंकार था कि भारत के लोग हमेशा उनके गुलाम रहेंगे, भारत कभी आजाद नहीं होगा। लेकिन गुजरात के रहने वाले महात्मा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल ने मिलकर पूरे देश को आजाद कराया था। पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। भाजपा को भी अहंकार हो गया है कि इनको गुजरात की सत्ता से कोई हटा नहीं सकता। इसलिए ये लोग डंडे, आंसू गैस, जेल और एफआईआर के बल पर लोगों को कंट्रोल करना चाहते हैं। लेकिन अब गुजरात के लोगों के अंदर से धीरे-धीरे इनका डर खत्म होता जा रहा है।

हड़दड़ में किसानों पर अत्याचार हुआ, जब मैं उनसे मिलने आया तो नहीं मिलने दिया गया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले महीने किसान भाइयों से मिलने के लिए गुजरात आया था। हड़दड़ के अंदर किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, फर्जी एफआईआर कर लोगों को जेल में डाला गया और किसानों का दमन किया गया। मैं खुद को रोक नहीं पाया और दिल्ली से किसानों से मिलने गुजरात आया था। लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस ने मुझे किसानों से मिलने नहीं दिया। जहां हमारी सभा हुई, वहां किसानों के लिए अलग से मंच बनाया गया था। भाजपा ने पुलिस भेज कर मंच को तुड़वा दिया। जब मैं जनता के बीच गया तो मुझे जनता से मिलने नहीं दिया गया।

जब तक जेल से सभी लोग बाहर नहीं आ जाते हैं, आम आदमी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ा था। वैसे ही हड़दड़ आंदोलन भाजपा गुजरात छोड़ो आंदोलन साबित होने जा रहा है। भाजपा को गुजरात से भगाना है। तभी लोगों को न्याय मिलेगा। सिर्फ आंदोलन करने से न्याय नहीं मिलने वाला है। जब गुजरात के लोग भाजपा के खिलाफ बटन दबाएंगे, तभी न्याय मिलने वाला है। हड़दड़ आंदोलन के दौरान 88 किसानों को गिरफ्तार किया गया। जबकि किसी ने कोई पत्थर नहीं फेंके और ना तो गलत काम किया। लोग सिर्फ करदा प्रथा के खिलाफ अपना हक मांगने के लिए इकट्ठा हुए थे। गुजरात अहिंसा, गांधी और सरदार पटेल का प्रदेश है। लेकिन भाजपा सरकार ने गलत केस करके सबको जेल में डाला। 88 में से अभी तक 42 लोग जेल से बाहर आए हैं, अभी भी 46 लोग जेल में हैं। जब तक सभी लोग जेल से बाहर नहीं आ जाते हैं, आम आदमी पार्टी चैन की सांस नहीं लेगी। हमने वकीलों की एक टीम खड़ी की है, जो एक-एक व्यक्ति को जेल से बाहर निकाल कर रहेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Gold Price Prediction 2027

Gold Price Prediction 2027: क्या ₹3 लाख पार जाएगा सोना? जानें भारत में कितना महंगा होगा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
political parties using AI

Rajya Sabha Elections : 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, हरदीप सिंह पुरी की सीट पर सस्पेंस

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
इतने दमन के बाद भी किसानों न झुककर पूरे गुजरात को भाजपा के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत दी है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने किसानों की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इतने दमन के बाद भी किसान भाई झुके नहीं, डटे हुए हैं। आपने पूरे गुजरात के लोगों को हिम्मत दी है। आने वाले दिनों में पूरा गुजरात भाजपा के खिलाफ खड़ा होगा और भाजपा को गुजरात से भगाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे भी जेल में डाला था। मेरा कसूर इतना था कि मैं दिल्ली के लोगों की आवाज उठाता था। दिल्ली में बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाए, इलाज मुफ्त कर दिया, बिजली मुफ्त कर दी। हमारी सरकार में 73 फीसद दिल्लीवालों को फ्री बिजली मिलती थी। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सरकारी अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए और स्कूल बंद करती जा रही है।

हड़दड़ का आंदोलन व्यर्थ नहीं जाएगा, इसने पूरे गुजरात को एकजुट किया है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं दिल्ली से गुजरात के लिए चला तो कई लोगों ने मुझे फोन कर गुजरात जाने से रोका। उनका कहना था कि गुजरात जाएंगे तो ये लोग फर्जी केस कर देंगे। लेकिन मैं भाजपा से नहीं डरता हूं। भाजपा मुझे 100 बार जेल में डाल दे, फिर भी मैं गरीबों के साथ खड़ा हूं। जब तक गुजरात की जनता के साथ अत्याचार होता रहेगा, मैं आप लोगों के बीच आता रहूंगा। किसानों का यह आंदोलन व्यर्थ नहीं जाएगा। किसानों ने पूरे गुजरात के लोगों को खड़ा और एकजुट किया गया। अब पूरा गुजरात एक साथ, एक आवाज में कहेगा कि भाजपा गुजरात छोड़ो।

ये लोग शराब-ड्रग्स बेचने वालों को नहीं पकड़ते हैं, लेकिन न्याय मांगने वाले किसानों को जेल भेज देते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के कोने-कोने में शराब और ड्रग्स बिक रहा है, लेकिन ये लोग नकली शराब बनाने और नशा बेचने वालों को नहीं पकड़ेगे। सिर्फ किसानों को पकड़ कर जेल में डालेंगे। ये लोग खुद शराब और ड्रग्स बिकवाते हैं। ये सारा पैसा इन्हीं की पार्टी में जाता है। शराब और ड्रग्स बेचने वाले इन्हीें के लोग हैं। फिर इनको क्यों वोट देते हैं? ये लोग गरीब जनता पर डंडे चलाते हैं, बच्चों को जेल में डालते हैं और जब वोट देने की बारी आती है तो हम कमल के बजट दबा देते हैं।

भाजपा-कांग्रेस में कोई अंतर नहीं, गुजरात की जनता के पास आम आदमी पार्टी सबसे अच्छा विकल्प- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने बताया कि अभी तक गुजरात में उनके पास कोई विकल्प नहीं था। भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। दो दिन पहले गोपाल इटालिया एक सभा में भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे थे और कांग्रेस का कार्यकर्ता आकर उन पर जूता फेंक दिया। भाजपा को गाली देने से कांग्रेस को मिर्ची लगी, तकलीफ हुई। दिल्ली से कांग्रेस वालों के पास गोपाल इटालिया को रोकने के लिए फोन आया। कांग्रेस वाले ही कह रहे हैं कि उनको भाजपा को गाली नहीं देनी है। उन्होंने कहा कि अब गुजरात की जनता के पास आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है। भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए अब जनता को एफआईआर और जेल से डरने की जरूरत नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, विजय नायर देश के लिए कई महीने और कई साल जेल में रह कर आए हैं। मेरे घर पर ईडी ने रेड मारी, एक पैसा नहीं मिला। मेरे और मेरी पार्टी के बैंक खाते में एक पैसा नहीं है। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के बाद भी एक रुपया नहीं कमाया। हम लोग केवल देश के लिए लड़ रहे हैं। इस बार गुजरात से भाजपा की सरकार जा रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद सारी एफआईआर रद्द कर देंगे। किसानों को जेल भेजने वाले भाजपा सरकार के मंत्रियों को जेल की चक्की पिसवाएंगे।

हड़दड़ की क्रांति ने पूरे गुजरात में नई हिम्मत और आजादी की भावना पैदा की है- गोपाल राय

इस दौरान ‘‘आप’’ गुजरात के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि अक्सर किसी बड़े आंदोलन के बाद सरकार के डर से लोग चुप हो जाते हैं, लेकिन आज हड़दड़ की क्रांति ने पूरे गुजरात में नई हिम्मत और आजादी की भावना पैदा की है। पिछले 30 सालों से गुजरात की जनता दमन और तकलीफ बर्दाश्त कर रही थी और मुंह नहीं खोल पा रही थी। सुदामड़ा गांव में पूरा जनसैलाब उमड़ा था। इस क्रांति की गूंज अब पूरे राज्य में सुनाई दे रही है। इस आंदोलन के बाद से सुदामड़ा, जाम नगर, खंभालिया, सोमनाथ, बारडोली, आनंद, बनासकांठा में हजारों किसान एकत्र हो चुके हैं और अब 14 दिसंबर को कच्छ में किसान महापंचायत होने जा रही है। यह क्रांति किसानों के संघर्ष के कारण हुई है और अब यह रुकने वाली नहीं है।

गोपाल राय ने आगे कहा कि पहले हड़दड़ गांव को सिर्फ आसपास के लोग और गांव वालों के रिश्तेदार जानते थे। लेकिन आज यहां के किसानों के संघर्ष की वजह से पूरा देश इस गांव को जानता है। हड़दड़ से किसानों ने गुजरात में जो क्रांति शुरू की है, वह 2027 में पूरे गुजरात में बदलाव लाकर ही पूरी होगी। हम किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे और एक-एक हिसाब चुकता करके गुजरात में परिवर्तन लेकर आएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

संसद में मोदी: Emergency पर वार, Vande Mataram के इतिहास से कांग्रेस को घेरा

Next Post

Rajasthan Bomb Threat: जयपुर हाईकोर्ट और कोटा कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Gold Price Prediction 2027

Gold Price Prediction 2027: क्या ₹3 लाख पार जाएगा सोना? जानें भारत में कितना महंगा होगा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
political parties using AI

Rajya Sabha Elections : 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, हरदीप सिंह पुरी की सीट पर सस्पेंस

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
New E-commerce Rules India 2027

New E-commerce Rules India 2027: ऑनलाइन शॉपिंग का नया दौर, जानें क्या बदलेगा!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: Odisha-Chhattisgarh में 24 सितंबर को Extremely Heavy Rainfall, Depression बनने की आशंका

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Next Post
Rajasthan Bomb Threat

Rajasthan Bomb Threat: जयपुर हाईकोर्ट और कोटा कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी

Indigo Flight

Indigo Airlines Crisis: पायलट की कमी नहीं, प्रॉफिट के लिए रची गई साजिश? चौंकाने वाला दावा

Smriti Mandhana Wedding

Smriti Mandhana Breakup News: पलाश मुच्छल से टूटी शादी, सगाई की अंगूठी गायब?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।