LIVE | ...
गुरूवार, 18 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने 20वीं सजोबा टी.एस.डी. रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने 20वीं सजोबा टी.एस.डी. रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

पंजाब को एडवेंचर टूरिज्म का केंद्र बनाएगा उत्तर भारत का प्रमुख मोटरस्पोर्ट इवेंट: तरुनप्रीत सिंह सौंद

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab's Tourism and Cultural Affairs Minister Tarunpreet Singh Sond
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 सितंबर,(The News Air): पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शुक्रवार शाम यहां सेंट जॉन हाई स्कूल में 20वीं सजोबा टी.एस.डी. रैली 2024 को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रोमांचक तीन दिवसीय मोटरस्पोर्ट इवेंट में भारत के विभिन्न हिस्सों जैसे कोलकाता, मुंबई, शिलांग और उत्तराखंड से कुल 46 टीमें भाग ले रही हैं।

कैबिनेट मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद और पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव श्री मालविंदर सिंह जग्गी ने इस मोटरस्पोर्ट इवेंट के आयोजन के लिए सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) की सराहना की। उन्होंने बताया कि 20वीं सजोबा टी.एस.डी. रैली 2024 में पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग सह-प्रायोजक के रूप में शामिल है। यह रैली 28 और 29 सितंबर को प्रतिदिन लगभग 250 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद शाम 6 बजे सेंट जॉन्स हाई स्कूल में फ्लैग-इन पॉइंट पर पहुंचेगी।

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने कहा कि यह मोटरस्पोर्ट रैली पंजाब के सुंदर और दिलकश भौगोलिक दृश्यों से गुजरते हुए राज्य को एडवेंचर टूरिज्म का केंद्र बनाएगी। रैली का मार्ग होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर, रोपड़ और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से होकर गुजरेगा।

उन्होंने कहा कि सजोबा टी.एस.डी. रैली लंबे समय से चल रही है और इसे उत्तर भारत के सबसे लंबे सफर वाले मोटरस्पोर्ट इवेंट के रूप में जाना जाता है। यह बताते हुए कि यह इस साल आयोजित होने वाली पहली मोटरस्पोर्ट रैली है, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह रैली मोटरस्पोर्ट प्रेमियों के उत्साह को बढ़ाने और इस इवेंट के माध्यम से राज्य को एडवेंचर टूरिज्म का हब बनाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इसमें विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी वाली 46 विभिन्न टीमें हिस्सा ले रही हैं। उल्लेखनीय है कि इसमें तीन टीमें विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों की, 12 महिला टीमें, 22 पेशेवर टीमें और पहली बार भाग ले रहे व्यक्तियों की 12 टीमें शामिल होंगी।

यह भी पढे़ं 👇

Homemaker

Supreme Court Homemakers ₹30,000: बड़ा फैसला, अब मिलेगा सम्मान

गुरूवार, 18 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 18 जून 2026
Southwest Monsoon

Monsoon Update 2026: बड़ी खबर, 23 जून को बिहार-झारखंड में मानसून

गुरूवार, 18 जून 2026
Breaking News Live Updates 18 June 2026

Breaking News Live Updates 18 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

गुरूवार, 18 जून 2026

स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यह रैली पंजाब की अनोखी सुंदरता और विविधतापूर्ण संस्कृति को प्रस्तुत करने का एक बेहतरीन अवसर है, जो देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस रैली के लिए चुने गए सुंदर और रोमांचक मार्ग एडवेंचर टूरिज्म के लिए राज्य को प्राथमिक और शीर्ष स्थान के रूप में पेश करेंगे, जो मोटरस्पोर्ट प्रशंसकों और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

विभाग के सचिव श्री मालविंदर सिंह जग्गी ने कहा कि पर्यटन विभाग क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों के समर्थन के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि सजोबा टी.एस.डी. रैली में सह-प्रायोजक के रूप में शामिल होने का विभाग का उद्देश्य राज्य की समृद्ध विरासत और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति हमारे उत्साह को दर्शाते हुए पंजाब राज्य को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है। उन्होंने एडवेंचर स्पोर्ट्स और मोटरस्पोर्ट प्रेमियों को सजोबा टी.एस.डी. रैली 2024 का आनंदमय अनुभव लेने के लिए खुला निमंत्रण दिया। इस अवसर पर सजोबा के अध्यक्ष हरपाल सिंह मलवई और अन्य प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के संघर्षशील छात्रों से बातचीत

Next Post

पॉलिसी रिकॉर्ड को गायब करने के आरोप में नगर निगम लुधियाना के दो क्लर्क गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Homemaker

Supreme Court Homemakers ₹30,000: बड़ा फैसला, अब मिलेगा सम्मान

गुरूवार, 18 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 18 जून 2026
Southwest Monsoon

Monsoon Update 2026: बड़ी खबर, 23 जून को बिहार-झारखंड में मानसून

गुरूवार, 18 जून 2026
Breaking News Live Updates 18 June 2026

Breaking News Live Updates 18 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

गुरूवार, 18 जून 2026
rashifal

Today Horoscope 18 June 2026: बड़ा बदलाव, कर्क में चंद्रमा का गोचर

गुरूवार, 18 जून 2026
June 18 Historical Events

June 18 Historical Events जिसने बदल दी पूरी दुनिया की किस्मत

बुधवार, 17 जून 2026
Next Post
विजीलैंस Vigilance Bureau

पॉलिसी रिकॉर्ड को गायब करने के आरोप में नगर निगम लुधियाना के दो क्लर्क गिरफ्तार

Shopkeepar

दुकानदार से रिश्वत लेते वेब पत्रकार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

AK on Road

दिल्ली की सभी सड़कों को युद्ध स्तर पर ठीक किया जाएगा- केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।