LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कुशल और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने में…

कुशल और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने में…

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, पंजाब
A A
0
डिजिटल प्लेटफार्मों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (The News Air): यहां मगसीपा में कोलैब-फाइल्स (CollabFiles), ई-टाल (eTAAL) और गोव.इन (Gov.in) सिक्योर इंट्रानेट वेब पोर्टल पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव श्री नीलकंठ एस. आवाड़ ने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्म कुशल, पारदर्शी और सुरक्षित प्रणालियों के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ नीतियों और सेवाओं को अधिक जवाबदेह बनाकर डेटा-आधारित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यशाला मगसीपा में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी.) द्वारा प्रशासनिक सुधार विभाग (डी.जी.आर.) पंजाब के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

श्री नीलकंठ ने जोर देकर कहा कि विभागों के बीच आपसी सहयोग और तालमेल के माध्यम से ही इन प्लेटफार्मों की पूरी क्षमता को वास्तविक मायनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन प्लेटफार्मों का असली लाभ तभी उठाया जा सकता है जब विभिन्न सरकारी संस्थान आपसी तालमेल के माध्यम से काम करें। इन प्लेटफार्मों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए बेहतर डेटा एकीकरण, अंतःविभागीय संचार और बेहतर प्रथाओं को साझा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन डिजिटल प्लेटफार्मों और डेटा-आधारित शासन के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम करने की आवश्यकता है ताकि वास्तविक मायनों में इन प्लेटफार्मों का सुचारू उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि बड़े पैमाने पर डेटा को स्टोर, प्रोसेस और विश्लेषण करने संबंधी इन प्लेटफार्मों की क्षमता सेवाओं की प्रदान करने, जवाबदेही और पारदर्शिता में सुधार कर सकती है।

उन्होंने देश भर में सरकारी संस्थानों को आवश्यक डिजिटल बुनियादी ढांचा और सेवाएं प्रदान कर कुशल, पारदर्शी और सुरक्षित शासन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में एन.आई.सी. की सराहना की। उन्होंने कहा कि सहयोग को प्रोत्साहित करते हुए और डिजिटल बुनियादी ढांचे की मजबूती के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ये प्लेटफार्म न केवल कुशल हैं, बल्कि सभी हिस्सेदारों के लिए समान सुविधा वाले, पारदर्शी और सुरक्षित भी हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026

अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा परमिंदर पाल सिंह संधू ने डिजिटल पहलों की अगुवाई करने के लिए एन.आई.सी. पंजाब की समुचित टीम के प्रयासों की सराहना की।

अपने संबोधन में एन.आई.सी. पंजाब के डीडीजी और राज्य समन्वयक आई.पी.एस. सेठी ने आई.सी.टी. पहलकदमियों के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के बारे में बात की और आवश्यक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एन.आई.सी. द्वारा संपूर्ण सहायता और प्रतिबद्धता का भरोसा दिया।

कार्यशाला में भाग लेने वालों का स्वागत करते हुए राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एस.आई.ओ.) पंजाब एन.आई.सी., विवेक वर्मा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ई-कोलैब फाइल्स, ई-टाल और गोव.इन सिक्योर इंट्रानेट के बारे में जागरूकता पैदा करना था ताकि सरकारी विभागों के बीच सुरक्षित संचार और डेटा हैंडलिंग को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने एन.आई.सी. पंजाब द्वारा प्रबंधित किए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्टों पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल, अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने भागीदारों को इन पहलों को अपनाने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

एन.आई.सी. तेलंगाना के वरिष्ठ निदेशक डॉ. पी. गायत्री ने एक प्रस्तुति देने के साथ-साथ कोलैब-फाइल्स पर लाइव डेमो प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि कोलैब-फाइल्स भारत में सरकारी संस्थानों को अधिक कुशलता से काम करने के लिए विभिन्न कार्यालयी सेवाएं प्रदान करता है। सिंगल साइन-ऑन (एस.एस.ओ.) फ्रेमवर्क, पहचान और जन पहचान के साथ इसका एकीकरण, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित, एकीकृत और सरल डिजिटल अनुभव सुनिश्चित करता है।

एन.आई.सी. हेडक्वार्टर में आई.टी. के निदेशक डॉ. ओ.पी. गुप्ता ने ई-टाल और गोव.इन सुरक्षित इंट्रानेट पोर्टलों के बारे में प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि ई-टाल ई-गवर्नेंस सेवाओं के प्रभाव संबंधी असल-समय की स्थिति प्रदान करता है। यह इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन के विश्लेषण के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को उनकी पहलों के प्रभाव की निगरानी और मूल्यांकन के योग्य बनाता है, जिससे निर्णय लेने में आसानी के साथ-साथ जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होता है।

डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि गोव.इन सुरक्षित इंट्रानेट एक वन-स्टॉप समाधान के रूप में काम करता है, कार्यों को सुचारू बनाता है और विभिन्न सेवाओं तक पहुँचने में लगने वाले समय को घटाता है। ई-मेल, ई-ऑफिस, स्पैरो, कोलैब-फाइल्स और भाषिनी सहित रोज़ाना उपयोग की जाने वाली आवश्यक एप्लीकेशनों का पूरे समूह तक एस.एस.ओ. के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिस पर सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा नकली बीजों की समस्या से निपटने के लिए क्यू.आर.कोड सिस्टम की शुरुआत

Next Post

पंजाब राज्य खाद्य आयोग की उच्च स्तरीय बैठक आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी ढांचे के सुधार पर केंद्रित रही

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Cabinet Minister, Mr. Tarunpreet Singh Sondh

पंजाब राज्य खाद्य आयोग की उच्च स्तरीय बैठक आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी ढांचे के सुधार पर केंद्रित रही

आप ने उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

CM Mann

लोग आम आदमी पार्टी के साथ, हम चारों सीट जीतेंगे : भगवंत मान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।