सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जुमलों का नहीं किसानों को जवाब देने का वक्त… कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने साधा बीजेपी पर निशाना

जुमलों का नहीं किसानों को जवाब देने का वक्त… कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने साधा बीजेपी पर निशाना

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
जुमलों का नहीं किसानों को जवाब देने का वक्त... कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने साधा बीजेपी पर निशाना - congress president mallikarjuna kharge targeted pm modi on farmers protest

जुमलों का नहीं किसानों को जवाब देने का वक्त... कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने साधा बीजेपी पर निशाना

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 फरवरी (The News Air) : कांग्रेस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि अब ‘जुमलों’ का नहीं, बल्कि जनता को जवाब देने का समय है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘गारंटी’ फर्जी निकली और इस सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गई।खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि 16 साल पहले, कांग्रेस-संप्रग सरकार ने 3.73 करोड़ किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण व ब्याज माफ किया था। ये कांग्रेस की गारंटी थी जो पूरी हुई।उन्होंने दावा किया कि मोदी जी ने किसानों से दो बड़े वादे किए। पहला, लागत पर 50 प्रतिशत एमएसपी और दूसरा वादा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का था। ये ‘मोदी की गारंटी’ फ़र्ज़ी निकली और किसानों की हालत बदतर हुई।अब कांग्रेस ने फ़िर से किसानों से वादा किया है कि हम 15 करोड़ किसान परिवारों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। केवल कांग्रेस ही अपनी गारंटी पूरी करती है। जय किसान, जय हिंदुस्तान।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश में भाजपा के वादे का उल्लेख करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि 2014 में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने का वादा किया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश के किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था। लेकिन आज केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की एमएसपी मात्र 2275 रुपये ही तय की गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार अपने वादे के अनुसार गेहूं खरीद के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।उन्होंने सवाल किया कि आपकी डबल इंजन सरकार हमारे किसानों को न्याय दिलाने में क्यों विफल रही है?

यह भी पढे़ं 👇

India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War Update: Tehran में धमाके, Gas Supply ठप

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

रमेश ने कहा कि चुनाव में महिलाओं का वोट लेने के लिए लाडली बहना योजना के तहत 3000 रुपये प्रति महीने देने का वादा किया गया था। चुनाव जीतने के बाद सरकार ने यह वादा पूरा करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। हाल ही में विधानसभा में उसने कहा कि इस वादे के लिए कोई समय सीमा निर्धारित करनासं भव नहीं है। क्या यह ‘मोदी की गारंटी’ एक और चुनावी जुमला है? पिछले कुछ महीनों में मध्य प्रदेश में आदिवासियों के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ गए हैं। आदिवासियों के ख़िलाफ़ अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश नंबर वन राज्य है। भाजपा नेता द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले ने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया था।

कांग्रेस बोली- पीएम जी जुमले बहुत हो गए

रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के पास आदिवासी कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए कोई दृष्टिकोण है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, जुमले बहुत हो गए, अब जनता को जवाब देने का समय है।कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि 15 साल पहले, संप्रग ने 60,000 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी की ऐतिहासिक घोषणा की थी। उस राष्ट्रव्यापी कृषि ऋण माफी से भारत भर के सभी अन्नदाताओं को भारी राहत मिली। इस बार हमने एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा किया है। हमने हमेशा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और यह सुनिश्चित किया है कि कठिन समय के दौरान उनके पास सुरक्षा कवच हो।आज, जब हमारे किसानों को चुप कराया जा रहा है, उन्हें राष्ट्र-विरोधी माना जा रहा है और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा विफल हो गया है। ऐसे में एक बार फिर स्पष्ट है कि केवल कांग्रेस ही हमारे किसानों को उनके दुख से बचा सकती है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिना ड्राइवर के रेल चलने पर रेलवे ने की कार्यवाई

Next Post

पुतिन की चेतावनी, यूक्रेन में नाटो की सेना उतरी तो विनाश तय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War Update: Tehran में धमाके, Gas Supply ठप

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: Iran Israel War के बीच भारत का मास्टरप्लान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
पुतिन की चेतावनी, यूक्रेन में नाटो की सेना उतरी तो विनाश तय

पुतिन की चेतावनी, यूक्रेन में नाटो की सेना उतरी तो विनाश तय

पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नार्काे समगलिंग और अंतर-राज्यीय हथियारों की तस्करी के कारटेल का पर्दाफाश;

विजीलैंस Vigilance Bureau

फ़र्ज़ी विजीलैंस अधिकारी बन कर किसान के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।