रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, भाजपा-प्रधानमंत्री के इशारे पर सरेआम दी जा रही धमकी- संजय सिंह

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, भाजपा-प्रधानमंत्री के इशारे पर सरेआम दी जा रही धमकी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 20 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
SAnjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 मई (The News Air) ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर लिखकर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों पर लिखी गई धमकी की फोटो जारी करते हुए कहा कि अंकित गोयल नामक युवक द्वारा खुलेआम अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की धमकी लिखी गई है और इसकी भाषा भी वही है, जो भाजपा बोलती है। इससे पहले, इन लोगों ने 23 दिनों तक जेल में केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी। जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया, तब जाकर केजरीवाल इंसुलिन मिली और उनकी जान बच पाई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और भाजपा नफरत और बदले की भावना में इतने डूब गए हैं कि अब वो केजरीवाल की जान लेने की साजिष रच रहे है। इसलिए आम आदमी पार्टी शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग को ये बताना चाहती है कि अगर केजरीवाल को एक खरोंच भी आती है तो इसके लिए भाजपा और मोदी जी जिम्मेदार होंगे।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं तब से लगातार उन पर हमले का प्रयास हो रहा है। यहां तक की केंद्रीय गृहमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठा दिया। ये इतने बौखलाए हुए हैं कि अब अरविंद केजरीवाल को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाने के लिए तैयार हैं। ये ऐसे हमला करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनकी जान भी जा सकती है। यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि बीजेपी ने कई बार अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है। लेकिन आज अरविंद केजरीवाल जगह-जगह खुलेआम धमकी दी जा रही है। पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लिखकर हमला करने की धमकी दी जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर यह हमला करने की तैयारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है और इसका पूरा संचालन पीएमओ और देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नफरत, घृणा और बदले की भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार हैं। बीजेपी अपनी नफरत और बदला लेने की भावना में इस स्तर तक आ गई है कि वो अरविंद केजरीवाल की जान लेने को तैयार है। आप चुनाव में नहीं जीत सकते तो ये सब हथकंडे अपनाते हैं। आप चुनाव में हार रहें हैं तो बौखलाहट में क्या कुछ भी करेंगे?

यह भी पढे़ं 👇

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026

सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर पहले भी हमले होते रहे हैं। मैं साफ तौर पर शासन-प्रशासन, चुनाव आयोग और सबको बताना चाहता हूं कि जो भी हमला अरविंद केजरीवाल पर करने की तैयारी है, अगर ऐसा कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे-सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएओ और बीजेपी जिम्मेदार होंगे। हम कोई भी बात बेबुनियाद और हवा में नहीं करते हैं। अरविंद केजरीवाल को 23 दिन तक जेल में इंसुलिन नहीं दिया गया, तो हम न्यायालय गए और कोर्ट के आदेश के बाद उनकी जान बच पाई। वरना जेल में भी एक बड़ा षड़यंत्र हो रहा था। शायद उस षड़यंत्र को समझकर ही सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को राहत दी।

सांसद संजय सिंह ने पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स द्वारा लिखी गई धमकियों की तस्वीरें मीडिया में दिखाते हुए कहा कि ये अंकित गोयल नाम के शख्स द्वारा लिखी गई धमकी है। इस व्यक्ति द्वारा लिखी गई भाषा ठीक वही है, जो भाजपा बोलती है। देश की राजधानी दिल्ली में पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुलेआम धमकी लिखी जा रही है। उनपर हमला करने की खुलेआम धमकी दी जा रही है।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि तीन बार के निर्वाचित एक मुख्यमंत्री को खुलेआम हमला करने और मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन इस बात को लेकर चारों तरफ एकदम सन्नाटा है। इसलिए इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों की तरफ से हम चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं। अगर केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो उसके लिए सीधे तौर पर पीएमओ, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। ये हम पहले से ही आपको आगाह कर रहे हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

21 May Ka Rashifal: कर्क समेत इन 5 राशि वालों की लाइफ में बढ़ेंगी मुश्किलें, किसके कार्य होंगे पूरे?

Next Post

स्वाति मालीवाल का दांव नहीं चला तो अब केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश कर रही भाजपा- आतिशी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post

स्वाति मालीवाल का दांव नहीं चला तो अब केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश कर रही भाजपा- आतिशी

हरियाणा से व्यापारी का अपहरण कर ला रहे बदमाशों की कार का नोएडा में एक्सीडेंट, आरोपी फरार

हरियाणा से व्यापारी का अपहरण कर ला रहे बदमाशों की कार का नोएडा में एक्सीडेंट, आरोपी फरार

सांसद जयंत सिन्हा ने नहीं किया चुनाव प्रचार, वोट तक नहीं डाला,

सांसद जयंत सिन्हा ने नहीं किया चुनाव प्रचार, वोट तक नहीं डाला,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।