LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - स्वाति मालीवाल का दांव नहीं चला तो अब केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश कर रही भाजपा- आतिशी

स्वाति मालीवाल का दांव नहीं चला तो अब केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश कर रही भाजपा- आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 20 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 मई (The News Air) सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर आने के बाद से उनके खिलाफ लगातार हमले की साजिश रचे जाने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लिया है। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि जब स्वाति मालीवाल वाला दांव नहीं चला तो भाजपा अब अरविंद केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश कर रही है। मालीवाल को पहले एसीबी जांच का डर दिखाया गया, फिर उनको मोहरा बनाकर केजरीवाल पर आरोप लगाने की साजिश रची गई, लेकिन सीएम हाउस का वीडियो सामने आने के बाद देश को सारी सच्चाई पता चल गई। अब भाजपा-मोदी जी के इशारे पर राजीव चौक-पटेल नगर मेट्रो स्टेशनों के साथ ही कई मेट्रो ट्रेनों के अंदर भी केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी गई है। बड़ी हैरानी की बात है कि मेट्रो स्टेशन 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में होते हैं, पुलिस और सीआईएसएफ भी मौजूद होती है। इसके बावजूद कोई व्यक्ति धमकी लिखकर कैसे चला जाता है? वो व्यक्ति ने धमकियों को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट की है। ऐसे में मालीवाल के फर्जी आरोपों पर सुपर एक्टिव होने वाली दिल्ली पुलिस अब कहां है?

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। उन्हें पता है कि वो चुनावी मैदान में दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का सामना नहीं कर सकते हैं। वो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कामों का सामना नहीं कर सकते हैं। इसलिए जबसे चुनाव की घोषणा हुई है, तब से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर कोई न कोई हमला करने की साजिश की है। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई, तो 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को एक फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाता है। एक ऐसा मुकदमा जिसमें आजतक एक रुपए का सबूत नहीं मिला, एक पैसा तक नहीं मिला। लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल पर झूठा मुकदमा लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया है। जेल में अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन बंद कर दी गई। जबकि वो 30 साल से शुगर के मरीज हैं और रोज 52 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। इंसुलिन दिलवाने के लिए हमें कोर्ट जाना पड़ता है। और कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल को दवा मिल पाई। भगवान का आशीर्वाद था कि बीजेपी का ये षड़यंत्र फेल हो गया और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। ये ऊपरवाले और दिल्ली के लोगों का प्यार व आशीर्वाद था।

आतिशी ने कहा कि जबसे अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, उनका 20 दिन के लिए भी जेल से बाहर आना बीजेपी को पच नहीं रहा है। वो फिर से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक के बाद एक षड़यंत्र रच रहे हैं। अभी पिछले कुछ दिनों में ही हमने देखा कि किस तरह से स्वाति मालीवाल को मोहरा बनाकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक षड़यंत्र रचा गया। उनका इरादा था कि अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगेंगे। हमारा मानना है कि स्वाति मालीवाल पर उनके एसीबी के केस को लेकर दबाव बनाया गया और उनको इस षड़यंत्र का चेहरा बनाया गया। लेकिन वो षड़यंत्र भी कामयाब नहीं हुआ। क्योंकि जो वीडियो सीएम आवास से निकले, उससे पूरे देश ने देख लिया कि जो शिकायत स्वाति मालीवाल कर रही थीं, वो सरासर झूठ है।

आतिशी ने आगे कहा कि जब स्वाति मालीवाल के आरोप का षड़यंत्र नहीं चला तो अब बीजेपी अपना आखिरी दांव खेलने पर आ गई है। वो अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाने की साजिश करवा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश कर रहे हैं। रविवार को दिल्ली के राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के अलावा कई मेट्रो ट्रेन के अंदर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धमकियां लिखी गई हैं। उनको जान से मारने की धमकी लिखी गई है। दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की बात कई जगह धमकी के तौर पर लिखी गई है। जिसका चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरे के अंदर आता है, वहां ऐसा कैसे हो सकता है। मेट्रो स्टेशन का एक इंच भी सीसीटीवी कैमरे की कवरेज से बाहर नहीं होता। ऐसा कैसे हो सकता है कि राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन में दिन-रात पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद रहती है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग होती है, फिर भी धमकियां लिखी जाती हैं। ये धमकियां लिखने वाले को कोई ढूंढ भी नहीं रहा है और वो शख्स उन सारी धमकियों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करता है। मैं जानना चाहती हूं कि दिल्ली, साइबर सेल और दिल्ली मेट्रो की सिक्योरिटी फोर्स कहां है?

यह भी पढे़ं 👇

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026

आतिशी ने कहा कि ऐसा कैसे होता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक-दो जगह नहीं, बल्कि दिल्ली मेट्रो में जगह-जगह खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस सो रही है। जबकि दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के फर्जी आरोपों पर 24 घंटे काम कर रही थी। जो उनके आरोप नोट करवाने और एफआईआर करने के लिए अपनी पूरी बटालियन लेकर उनके घर चली गई थी। जो जेम्स बॉन्ड की तरह हर एक घंटे में सीएम आवास पहुंच जाते हैं। कभी कहते हैं हमें सीसीटीवी, कालीन, सोफा और वीडियो चाहिए। लेकिन जब दिल्ली के मुख्यमंत्री को धमकियां दी जा रही हैं, तो दिल्ली पुलिस के मुंह से चू भी नहीं निकल रही है।

आतिशी ने कहा कि क्यों दिल्ली पुलिस के मूंह से आवाज नहीं निकल रही है? क्यों अभी तब ये धमकियां देने वाले को पकड़ा नहीं गया है। क्यों सीसीटीवी फुटेज खंगाली नहीं जा रही है? इसलिए नहीं खंगाली जा रही हैं क्योंकि ये धमकियां सिर्फ एक अंकित गोयल ने नहीं दी हैं, बल्कि ये धमकियां बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश का एक हिस्सा हैं। अगर साजिश का हिस्सा नहीं होते, तो अबतक ये धमकियां देने वाला जेल के अंदर होता। लेकिन दिल्ली पुलिस के मूंह से एक शब्द नहीं निकला है। इसलिए साफ दिखा रहा है कि ये साजिश प्रधानमंत्री कार्यालय से चल रही है। वही प्रधानमंत्री कार्यालय जो दिल्ली पुलिस को कंट्रोल कर रहा है और स्वाति मालीवाल के झूठे आरोपों पर मिनट-मिनट पर दिल्ली पुलिस की तरफ से फर्जी खबरें टीवी पर प्लांट कर रहा है। आज वही प्रधानमंत्री कार्यालय अरविंद केजरीवाल पर हमले की तैयारी कर रहा है।

आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहती हूं कि अगर हिम्मत है तो हमारे काम में हमसे मुकाबला करके दिखाओ। अगर हिम्मत है तो अरविंद केजरीवाल जैसा काम करके दिखाओ। उनकी तरह लोगों का दिल जीत कर दिखाओ, अरविंद केजरीवाल की तरह 24 घंटे बिजली देकर दिखाओ, सरकारी स्कूल ठीक करके दिखाओ, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा फ्री करके दिखाओ, हर दिल्लीवासी को फ्री इलाज देकर दिखाओ। लेकिन वो तो आप करेंगे, क्योंकि वो आपको करना ही नहीं आता है। आपको पता है कि जब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में सामना होगा, तो आप इस बार दिल्ली में सात में से जीरो सीट पाने वाले हैं। इसी हार की बौखलाहट की वजह से आज अरविंद केजरीवाल पर हमले की तैयारी हो रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, भाजपा-प्रधानमंत्री के इशारे पर सरेआम दी जा रही धमकी- संजय सिंह

Next Post

हरियाणा से व्यापारी का अपहरण कर ला रहे बदमाशों की कार का नोएडा में एक्सीडेंट, आरोपी फरार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media

बच्चों के Social Media अकाउंट पर Supreme Court सख्त, बड़ा फैसला आने वाला

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula

संत Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula की मौत पर उठे सवाल

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Next Post
व्यापारी

हरियाणा से व्यापारी का अपहरण कर ला रहे बदमाशों की कार का नोएडा में एक्सीडेंट, आरोपी फरार

व्यापारी

सांसद जयंत सिन्हा ने नहीं किया चुनाव प्रचार, वोट तक नहीं डाला,

प्रियंका चोपड़ा

इटली में बुल्गारी इवेंट का हिस्‍सा बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।