नई दिल्ली, 7 जुलाई (The News Air)
अब नरेंद्र मोदी कैबिनेट का दूसरा विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार के पहले ही देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। नए मंत्रियों को शपथ दिलाने के पहले ही कई वर्तमान मंत्रियों के इस्तीफ़े भी ले लिए गए हैं। अब तक 7 मंत्रियों का इस्तीफ़ा ले लिया जा चुका है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी अपने नए संभावित मंत्रियों से रूबरू भी हो चुके हैं। वहीं शपथ लेने वाले संभावितों में 3 बार के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर, ज्योतिर्रादित्य सिंधिया सहित कई युवा चेहरे भी शामिल हैं।
मोदी की न्यू टीम यंग बिग्रेड वाली हो सकती है- नए मंत्रिमंडल के इतिहास में नरेंद्र मोदी की टीम सबसे युवा हो सकती है। इस में 14 सदस्य 50 वर्ष से कम उम्र के होंगे। नए मंत्री काफ़ी पढ़े-लिखे भी हैं। किसी के पास डॉक्टरेट की डिग्री है, तो कोई एमबीए, पोस्टग्रेजुएट या प्रोफेशनल। मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को भी स्थान दिया जा रहा है। मंत्रिमंडल मे प्रशासनिक अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह है नए मंत्रियों की लिस्ट
1. नारायण तातु राणे
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. डॉ. वीरेंद्र कुमार
4. ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
5. रामचंद्र प्रसाद सिंह
6. अश्विनी वैष्णव
7. पशुपति कुमार पारस
8. किरेन रिजिजू
9. राज कुमार सिंह
10.श्री हरदीप सिंह पुरी
11. मनसुख मंडालिया
12. भूपेंद्र यादव
13. पुरुषोत्तम रूपला
14. जी. किशन रेड्डी
15. अनुराग सिंह ठाकुर
16. पंकज चौधरी
17. अनुप्रिया सिंह पटेल
18. डॉ. सत्य पाल सिंह बघेल
19. राजीव चंद्रशेखर
20. शोभा करंदलाजे
21. भानु प्रताप सिंह वर्मा
22.श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोशी
23.श्रीमती मीनाकाशी लेखी
24.श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
25. ए. नारायणस्वामीूं
26. कौशल किशोर
27. अजय भट्ट
28. बी.एल. वर्मा
29.अजय कुमार
30. चौहान देवुसिंह
31. भगवंत खुबा ज्ञी
32. कपिल मोरेश्वर पाटिल
33. प्रतिमा भौमिकी
34.डॉ. सुभाष सरकार
35.डॉ. भागवत किशनराव कराडी
36.डॉ. राजकुमार रंजन सिंह
37.डॉ. भारती प्रवीण पवार
38. बिश्वेश्वर टुडु
39. शांतनु ठाकुर
40.डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई
41. जॉन बारला
42.डॉ. एल मुरुगनी
43. निसिथ प्रमाणिक
जातिगत आधार पर मोदी की नई टीम में मिलेगी लोगों को स्थान,
ओबीसी (OBC) समुदाय से 27 मंत्री
इन में भी रिकॉर्ड 5 कैबिनेट स्तर के, अल्पसंख्यक समुदाय से 5 मंत्री हैं
11 महिलाओं को मोदी की टीम में स्थान
S.C समुदाय से 23 मंत्री
S.T समुदाय से 8 मंत्री
29 मंत्री अन्य समुदाय से
14 मंत्री 50 साल से कम आयु के
मंत्रिमंडल में 5 पूर्व सीएम
मुहूर्त का रखा गया विशेष ध्यान – नए विस्तार के उपरांत कैबिनेट के कामकाज में कोई अड़चन न आए इसके लिए शुभ मुहुर्त का विशेष ध्यान व ख्याल रखा गया है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार कैबिनेट का विस्तार शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक होगा। इस दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।