सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इंडिया गठबंधन से ये लोग इतना बौखलाए हुए हैं कि देश का नाम बदल देंगे?

इंडिया गठबंधन से ये लोग इतना बौखलाए हुए हैं कि देश का नाम बदल देंगे?

अगर हमने अपने गठबंधन का नाम “भारत” रख लिया तो क्या “भारत” नाम भी बदल देंगे?- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– इतना पुराना हमारा देश है, उसका नाम इसलिए बदला जा रहा, क्योंकि इंडिया एलाइंस बन गया और भाजपा को लगता है कि उनके वोट कम हो जाएंगे, यह तो देश से गद्दारी है- अरविंद केजरीवाल

– कल इंडिया एलायंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या ये देश का नाम बीजेपी कर देंगे?- अरविंद केजरीवाल

– यह देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं है- अरविंद केजरीवाल

– देश का ध्यान भटकाने के लिए इन्होंने ‘‘वन नेशन-वन इलेक्शन का सिगुफा छोड़ दिया है, इससे जनता का क्या फायदा है?- अरविंद केजरीवाल

– आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इंडिया शब्द को हटाकर सिर्फ भारत शब्द का इस्तेमाल करेंगे, तबसे मोदी सरकार ये खबर प्रायोजित करा रही है कि संविधान से इंडिया शब्द को गायब कर दिया जाएगा- संजय सिंह

– संविधान की पहली धारा में “इंडिया शेल बी यूनिनियन ऑफ स्टेट” लिखा हुआ है, मोदी सरकार डॉ. अंबेडकर की लिखी पहली धारा को बदलकर अपनी नफरत का प्रदर्शन कर रही है- संजय सिंह

– इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इसरो, एम्स समेत तमाम सरकारी संस्थाओं में इंडिया शब्द का इस्तेमाल है, ये कहां-कहां से इंडिया हटाएंगे?- संजय सिंह

– क्या मोदी सरकार देश में तीसरी नोटबंदी लाना चाहती है, क्योंकि भारतीय नोट पर ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ और उसके नीचे ‘गारंटीड बाय सेंट्रल गर्वनमेंट’ लिखा हुआ है- संजय सिंह

– दलित-आदिवासी, वंचित समाज समेत इस देश की जनता, बाबा साहब के अपमान को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी- संजय सिंह

– पीएम मोदी ने 2010 में कहा था कि डॉ. अंबेडकर क्रांतिकारी नहीं थे और दलित लोग मंदबुद्धि होते हैं- प्रियंका कक्कड़

– जिस आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं किया, उसके निर्देश का पालन करने के लिए मोदी जी आतुर हो रहे हैं- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 05 सितंबर (The News Air) : चर्चा है कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में देश का नाम बदलने का प्रस्ताव लाने जा रही है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या ये लोग इंडिया गठबंधन से इतना बौखला गए हैं कि देश का नाम तक बदल देंगे? कल को अगर हमने अपने गठबंधन का नाम बदल कर “भारत” रख लिया तो क्या ये “भारत” नाम भी बदल देंगे? इतना पुराना हमारा देश है, उसका नाम इसलिए बदला जा रहा है, क्योंकि इंडिया एलाइंस बन गया है और भाजपा को लगता है कि उनके वोट कम हो जाएंगेे। यह तो देश के साथ गद्दारी है। उन्होने प्रश्न किया कि कल को अगर इंडिया एलायंस ने अपना नाम ‘‘भारत’’ रख लिया तो क्या ये देश का नाम बीजेपी कर देंगे?

मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान संसद के विशेष सत्र में इंडिया का नाम भारत किए जाने को लेकर प्रस्ताव लाने जाने की संभावना पर मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बारे में मेरे पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन ऐसी उड़ती हुई बातें सुनी है। कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कई सारी पार्टियों का एक गठबंधन बना है, जिसका नाम इंडिया है। अगर किसी पार्टियों का गठबंधन इंडिया बन जाता है तो क्या ये देश का नाम बदल देंगे। देश तो 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का देश नहीं है। अगर कल को इंडिया ने अपना नाम बदल कर भारत रख लिया, तो फिर भारत का नाम बदल कर बीजेपी रखेंगे। अगर इंडिया गठबंधन ने कल एक बैठक करके अपना नाम बदल कर भारत रख देंगे तो क्या ये भारत का नाम बदल देंगे। ये क्या मजाक है। हजारों साल पुराना भारत देश है और हमारी बहुत पुरानी संस्कृति है। देश का नाम केवल इसलिए बदला जा रहा है, क्योंकि इंडिया गठबंधन बन गया है। भाजपा को लग रहा है कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद इनके वोट कम हो जाएंगे, इसलिए भारत का नाम बदल दो। यह तो देश के साथ गद्दारी है। इन लोगों का इंडिया गठबंधन के लिए जो प्रतिक्रिया है, उससे लगता है कि ये बहुत ज्यादा बौखलाए हुए हैं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, उस दिन इन्होंने देश का ध्यान भटकाने के लिए ‘‘वन नेशन-वन इलेक्शन का एक सिगुफा छोड़ दिया। ये ‘‘वन नेशन-वन इलेक्शन कैसे कर सकते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन से जनता को क्या फायदा है। क्या वन नेशन वन इलेक्शन से महंगाई और बेरोजगारी कम हो जाएगी। वन नेशन-वन इलेक्शन का सिर्फ एक ही फायदा है कि अभी इनको हर छह-छह महीने में जनता के बीच जाना पड़ता है और जनता को बताने के लिए इनको कुछ काम करना पड़ता है। वन नेशन वन इलेक्शन होने के बाद ये पांच साल में ही एक बार अपनी शक्ल दिखाएंगे और पांच साल पूरी दुनिया में घुमेंगे। मैं चुनौती देता हूं कि अगर वन नेशन-वन इलेक्शन हो गया तो अगले चुनाव से पहले 5 हजार रुपए का एक सिलेंडर मिलेगा। ये 5 हजार रुपए का एक सिलेंडर करके उसमें 200 रुपए कम कर देंगे। सच्चाई ये है कि ये पांच साल काम ही नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ मटरगश्ती करना चाहते हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह और ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा और मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार संविधान से इंडिया शब्द को हटाना चाहती है। इसकी शुरुआत आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने की। इंडिया शब्द को हटाकर अब सिर्फ भारत शब्द का इस्तेमाल करेंगे। उसके बाद मोदी सरकार द्वारा यह खबर प्रायोजित की जा रही है कि संविधान से इंडिया शब्द को गायब कर दिया जाएगा। ये बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से इतनी नफरत क्यों करते हैं?

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया लेकिन डॉ. अंबेडकर ने वंचित समाज से उठकर देश का संविधान लिखा। इस बात की कुंठा आरएसएस और बीजेपी के मन में है। वह इस बात से परेशान रहते हैं कि बाबा साहब को कैसे अपमानित किया जाए और उनके द्वारा लिखे गए संविधान को कैसे बदला जाए। संविधान की पहली धारा में “इंडिया शेल बी यूनिनियन ऑफ स्टेट” लिखा हुआ है। यह लोग डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की पहली धारा को बदलकर अपनी नफरत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे वह अपनी घृणा और मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। बाबा साहब के संविधान को और उनके द्वारा लिखी गई पहली धारा को बदलने की कोशिश न करें। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, आईआईएम, इसरो, एम्स आदि तमाम संस्थाओं में इंडिया शब्द है। कहां-कहां से इंडिया शब्द को हटाओगे?

उन्होंने कहा कि जहां तक इंडिया गठबंधन का सवाल है, हमने कहा है कि “जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। इसके बाद से मोदी जी इतना घबराए हुए हैं कि वह संविधान से ही इंडिया शब्द को हटा रहे हैं। भारतीय नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया लिखा हुआ है और उसके नीचे ‘गारंटीड बाय सेंट्रल गवर्नमेंट’ लिखा हुआ है। यानी, अगर इंडिया को बदलकर भारत कर दिया जाएगा तो यह नोट फिर नहीं चलेगी। मोदी जी क्या आप देश में तीसरी नोटबंदी लागू करना चाह रहे हैं? क्या फिर से लोग लाइनों में खड़े होंगे?

देश से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आपकी मानसिकता कैसी है? नौजवानों को 2 करोड़ रोजगार देना है, किसानों की फसल का दाम दोगुना करना है तो वह आपसे हो नहीं रहा है। महंगाई कम करनी है तो डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल, गैस सिलेंडर, किडनी कैंसर का इलाज, सभी दवाइयों का दाम बढ़ाते जा रहे हो। कहा था कि 15 अगस्त 2022 तक सबको पक्का मकान देंगे, वह भी नहीं हुआ। आपने कहा कि हर खाते में 15 लाख रुपए दोगे, वह भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि मणिपुर की डबल इंजन की सरकार में दंगा हो जाए, दिल्ली में दंगा हो जाए, मेवाड़ में दंगा हो जाए। किस तरह से नफरत फैलाई जाए, इस बात की चिंता आपको सताती रहती है। मोदी सरकार का जो नापाक इरादा है, हम लोग इसका विरोध करेंगे। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान, भारत के संविधान का अपमान है। इस देश की जनता इस देश के दलित आदिवासी, वंचित समाज के लोग, जिनकी आस्था बाबा साहब में है, वो बिल्कुल इस बात को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Operation Entebbe

Operation Entebbe: जब इजराइली कमांडो ने 4000 KM दूर दुश्मन के घर घुसकर बंधकों को छुड़ाया

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
SC Menstrual Leave Petition Rejected

SC Menstrual Leave Petition Rejected: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मेंस्ट्रुअल लीव की मांग, कहा महिलाओं को नुकसान होगा

सोमवार, 16 मार्च 2026

वहीं, ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आरएसएस और भाजपा की शुरू से ही दलित विरोधी मानसिकता रही है। 2010 में भी एक बयान में यह देखने को मिला था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि बाबा साहब अंबेडकर क्रांतिकारी नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा था कि दलित लोग मंदबुद्धि होते हैं। आज इतने सालों बाद आरएसएस मुख्यालय से एक आदेश पारित किया जाता है। जिन्होंने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं किया, उनके निर्देश का पालन करने के लिए मोदी जी इतने आतुर हो रहे हैं।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि क्या इससे बेरोजगारी कम होगी या महंगाई कम होगी? क्या आपकी मंशा फिर से लोगों को तंग करने की है? क्योंकि आप इंडिया गठबंधन से इतना घबरा गए हैं कि आप फिर से लोगों को पासपोर्ट, वोटर आईडी, नोट बदलवाने के लिए लाइन में खड़ा करने के लिए तैयार हैं। यह निश्चित तौर पर बहुत ही गंभीर मुद्दा है। संविधान के साथ इतनी आसानी से छेड़छाड़ करना बिल्कुल सही नहीं है और हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरू करने का ऐलान

Next Post

दिल्ली सीएम की पत्नी को कोर्ट का समन, भाजपा ने किया स्वागत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Operation Entebbe

Operation Entebbe: जब इजराइली कमांडो ने 4000 KM दूर दुश्मन के घर घुसकर बंधकों को छुड़ाया

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
SC Menstrual Leave Petition Rejected

SC Menstrual Leave Petition Rejected: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मेंस्ट्रुअल लीव की मांग, कहा महिलाओं को नुकसान होगा

सोमवार, 16 मार्च 2026
Today in History 16 March

Today in History 16 March: खानवा का युद्ध, पहला लिक्विड रॉकेट और माई लाई नरसंहार समेत आज के दिन बना इतिहास

सोमवार, 16 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026

Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
दिल्ली सीएम की पत्नी को दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में कोर्ट का समन, भाजपा ने किया स्वागत

दिल्ली सीएम की पत्नी को कोर्ट का समन, भाजपा ने किया स्वागत

MVA MLAs in Maharashtra staged a protest outside the Assembly against the termination of Rahul Gandhi's Lok Sabha membership.(Photo:Twitter)

ओस्लो यूनिवर्सिटी में बातचीत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।