शनिवार, 25 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बर्खास्त AIG से होंगे कई बड़े खुलासे, सीनियर अधिकारियों का मिला साथ

बर्खास्त AIG से होंगे कई बड़े खुलासे, सीनियर अधिकारियों का मिला साथ

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
malvinder kang
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ (The News Air) पंजाब के हजारों करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में नौकरी से बर्खास्त AIG राजजीत सिंह से कई बड़े खुलासे होंगे। राजजीत पंजाब के ड्रग माफिया की एक कड़ी है। उसे पंजाब के सरकारी, यहां तक कि पंजाब पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों का भी साथ था। आरोपी राजजीत के गिरफ्त में आने पर कई राज खुलेंगे। यह दावा आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने किया है।

AAP नेता मालविंदर कंग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यों की जानकारी दी। उसी दौरान कंग से पूछे गए सवाल पर उन्होंने राजजीत सिंह को पंजाब के कई बड़े सरकारी अधिकारियों का साथ मिलने की बात कही। कंग ने कहा कि सभी अधिकारियों की जानकारी पंजाब सरकार के पास मौजूद है, लेकिन मामले की जांच फिलहाल जारी है, इस कारण सभी नाम सार्वजनिक नहीं किए जा सकते।

आरोपी की तलाश में है STF व अन्य यूनिट्स

पंजाब पुलिस समेत STF आरोपी AIG राजजीत सिंह की तलाश में जुटी है। लेकिन करीब सवा महीने बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके अलावा पंजाब विजिलेंस भी राजजीत द्वारा ड्रग मनी से अर्जित उसकी संपत्ति का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढे़ं 👇

AAP MPs Defection Analysis

AAP MPs Defection Analysis: दलबदल या धरपकड़? ED छापे के 10 दिन बाद BJP में शामिल हुए अशोक मित्तल

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
PMSYM Scheme

PMSYM Scheme Registration: असंगठित मजदूरों को हर महीने ₹3,000 पेंशन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Sugarcane

Sugarcane Control Order 2026: गन्ना किसानों की होगी चांदी, 14 दिन में मिलेगा भुगतान, देरी पर 15% ब्याज

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Tax Saving

Tax Saving Tips India: पत्नी के खाते में पैसे डाले तो भी देना होगा टैक्स, जानें क्लबिंग ऑफ इनकम का नियम

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

राजजीत सिंह को आपराधिक साजिश, रिकॉर्ड में हेराफेरी व जबरन वसूली की धाराओं के तहत नामजद किया गया है। जल्द गिरफ्तार करने के मकसद से उसका लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। लेकिन जांच एजेंसी उसकी लोकेशन ट्रेस करने में विफल है।

कार्रवाई की भनक लगने पर राजजीत अंडरग्राउंड

CM भगवंत मान द्वारा ड्रग मामले और आरोपी AIG राजजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की सूचना को ऑन कैमरा सार्वजनिक कर दिया गया था। कार्रवाई बारे पता लगने पर राजजीत सिंह को फरार होने का खुला समय मिल गया और वह पुलिस या विजिलेंस के समक्ष पेश होने के बजाय अंडरग्राउंड हो गया।

ADGP को एक महीने में सौंपनी थी रिपोर्ट

जेल में बंद बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत और AIG राजजीत सिंह के संबंधों की जांच के लिए ADGP आरके जायसवाल के अध्यक्षता में SIT भी गठित की गई है। आरके जायसवाल को​​​​​​ एक महीने की समयावधि में जांच पूरी कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन यह रिपोर्ट सौंपे जाने की सूचना अभी तक सार्वजिनक नहीं की गई है।

यह है मामला

दरअसल, साल 2017 में AIG राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत को हथियार व ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके घर की तलाशी में AK-47, 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक का नशा और अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे।

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को नौकरी से बर्खास्त किया गया। इस मामले में AIG राजजीत सिंह पर बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत का बचाव करने, गलत रिकॉर्ड पेश करने के आरोप हैं। साथ ही बरामद नशा सामग्री से छेड़छाड़ और इंद्रजीत को प्रमोशन देने के आरोप भी हैं।

राजजीत और इंद्रजीत 2012 से 2017 तक एकसाथ रहे तैनात

आरोपी AIG राजजीत सिंह और इंस्पेक्टर कई जगहों पर एकसाथ तैनात रहे। साल 2012 से 2017 तक जिन जगहों पर राजजीत सिंह की तैनाती हुई, उसने इंद्रजीत सिंह को भी अपने साथ रखा। इसके लिए राजजीत सिंह सिफारिशी लेटर लिख कर इंद्रजीत की ट्रांसफर करवाता रहा है। दोनों गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा और जालंधर एकसाथ तैनात रहे हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Jallikattu Legalized: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जल्लीकट्टू-कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ कानूनन वैध

Next Post

लुधियाना में तेज़ आंधी के चलते किसान के पशुओं की हुई मौत, की मुआवजे की मांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AAP MPs Defection Analysis

AAP MPs Defection Analysis: दलबदल या धरपकड़? ED छापे के 10 दिन बाद BJP में शामिल हुए अशोक मित्तल

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
PMSYM Scheme

PMSYM Scheme Registration: असंगठित मजदूरों को हर महीने ₹3,000 पेंशन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Sugarcane

Sugarcane Control Order 2026: गन्ना किसानों की होगी चांदी, 14 दिन में मिलेगा भुगतान, देरी पर 15% ब्याज

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Tax Saving

Tax Saving Tips India: पत्नी के खाते में पैसे डाले तो भी देना होगा टैक्स, जानें क्लबिंग ऑफ इनकम का नियम

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission Latest Update: 28-30 अप्रैल को दिल्ली में बैठकें, कर्मचारियों को बताया पूरा प्लान

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
mohinder bhagat

AIF Scheme Punjab: छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही कृषि अवसंरचना योजना, 7,496 करोड़ वितरित

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Next Post
लुधियाना में तेज़ आंधी के चलते किसान के पशुओं की हुई मौत, की मुआवजे की मांग

लुधियाना में तेज़ आंधी के चलते किसान के पशुओं की हुई मौत, की मुआवजे की मांग

Gold Hallmarking Rule: Changes in hallmarking rules, now license number will appear in place of ID

Gold Hallmarking Rule: हॉलमार्किंग नियमों में बदलाव, अब आईडी की जगह लाइसेंस नंबर दिखेगा

Honor Play 40 5G

Honor Play 40 5G हुआ Snapdragon 480+ प्रोसेसर, 5200mAh बैटरी के साथ पेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।