LIVE | ...
रविवार, 2 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तब पति को तलाक ही लेना पड़ेगा…

तब पति को तलाक ही लेना पड़ेगा…

सेक्स के लिए पत्नी की इच्छा वाली मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बात कह दी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
वैवाहिक बलात्कार
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (The News Air): केंद्र सरकार ने वैवाहिक बलात्कार पर अपना नजरिया साफ कर दिया है। उसने कहा कि इससे समाज पर दुष्परिणाम पड़ेगा, लेकिन वैवाहिक बलात्कार को हकीकत मानते हुए इसे रोकने का कानून बनाने की मांग करने वाले तरह-तरह की दलीलें दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार को भी सुनवाई हुई। सर्वोच्च न्यायालय ने वैवाहिक बलात्कार के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए सवाल उठाया कि क्या वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने से शादी जैसे पवित्र बंधन को कमजोर नहीं किया जाएगा?

सुप्रीम कोर्ट का गंभीर सवाल

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ताओं से यह भी पूछा कि क्या पतियों पर बलात्कार का आरोप लगाने से रोकने वाले कानूनी अपवाद को हटाने से एक अलग तरह का अपराध ही नहीं बन जाएगा? इस पर कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुईं वरिष्ठ वकील करुणा नंदी ने कहा कि अपवाद को हटाने से कोई अलग अपराध नहीं बनेगा।

याचिकाकर्ता की वकील की दलील जानिए

उन्होंने कहा, ‘कोई नया अपराध नहीं बनेगा। शादी एक संस्था नहीं बल्कि एक निजी मामला है… (मौजूदा) कानून पतियों को दर्जा आधारित छूट देता है।’ नंदी ने कहा कि यह पुरुष बनाम महिला का मामला नहीं है बल्कि यह सर्वजन बनाम पितृसत्ता का मामला है। उन्होंने आगे कहा कि एक विवाहित महिला को शादी में अधीनता के लिए मजबूर करना और उसकी स्वायत्तता को कमजोर करना, उसे एक मूरत मानकर शादी में समान अधिकारों से वंचित करने के समान है।

यह भी पढे़ं 👇

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026

पति के खिलाफ रेप केस कराने की हो छूट

नंदी ने कहा कि पति-पत्नी के बीच समानता होनी चाहिए और पत्नी को अधीनता के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने गुरुवार को मामले में दलीलें शुरू कीं और सुप्रीम कोर्ट से उस अपवाद को ‘असंवैधानिक’ बताते हुए हटाने का आग्रह किया जो एक पत्नी को अपने पति पर बलात्कार का मुकदमा चलाने से रोकता है। पीठ की ओर से न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला ने नंदी से पूछा, ‘तो आप कह रही हैं कि जब एक पत्नी सेक्स करने से इनकार करती है तो पति के पास तलाक मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है?’

पत्नी सेक्स से इनकार करे तो…

इसके जवाब में नंदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अगले दिन का इंतजार करें या ज्यादा आकर्षक बनें या फिर उससे (पत्नी से) बात करें।’ उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समाज में लोग बदल रहे हैं, संविधान को भी बदलना चाहिए। याचिकाकर्ताओं के एक अन्य वकील ने सुप्रीम कोर्ट से मामले को संविधान पीठ को भेजने पर विचार करने का आग्रह किया। इस महीने की शुरुआत में केंद्र ने एक हलफनामा दायर कर वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने वाली याचिकाओं का विरोध किया था।

…तो विवाह नाम की संस्था पर होगा खतरा: केंद्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा था कि अगर एक पुरुष अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता है और पत्नी उसे ‘बलात्कार’ बताकर मुकदमा करती है तो पुरुष को कानून के तहत दंड मिलेगा। अगर ऐसा हुआ तो वैवाहिक संबंध गंभीर रूप से प्रभावित होंगे और यह विवाह की संस्था में गंभीर गड़बड़ी पैदा कर सकता है। केंद्र ने यह रुख अपनाया है कि वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करना सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

मंत्रालय ने तर्क दिया कि यह मुद्दा कानूनी से ज्यादा सामाजिक है, जिसका समाज पर सीधा असर पड़ता है। हलफनामे में कहा गया है कि इस मुद्दे पर ‘सभी हितधारकों से उचित परामर्श या सभी राज्यों के विचारों को ध्यान में रखे बिना फैसला नहीं किया जा सकता है’। मंत्रालय ने कहा, ‘शादी से एक महिला की सहमति लेने की जरूरत खत्म नहीं हो जाती है और इसका उल्लंघन करने पर परिणामस्वरूप दंडात्मक परिणाम भुगतने पड़ते हैं। हालांकि, शादी के भीतर इस तरह के उल्लंघन के परिणाम उससे अलग होते हैं जो शादी के बाहर महिला से जबरन किए जाने के होते हैं।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एचएसएससी ने ग्रुप सी व डी के विभिन्न पदों का परिणाम किया घोषित

Next Post

करवा चौथ पर लगाएं मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 2 August 2026

आज का राशिफल 2 August 2026: इन राशियों के लिए खास है आज का दिन

रविवार, 2 अगस्त 2026
Delhi Excise Case

Kejriwal का E-20 के खिलाफ बड़ा आंदोलन: 7 लाख ने देखा टाउनहॉल, 4 अगस्त को 2 लाख पिटीशन लेकर PM आवास पर मोर्चा

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Next Post
वैवाहिक बलात्कार

करवा चौथ पर लगाएं मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन

वैवाहिक बलात्कार

Hyundai के IPO का खराब प्रदर्शन, रिटेल निवेशकों से नहीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स

वैवाहिक बलात्कार

कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, पहली ही बैठक में पूर्ण राज्य का प्रस्ताव पास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।