सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पश्चिमी बंगाल में रेल हादसा बेहद दुखद, प्रधानमंत्री-रेलमंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी लें – आप

पश्चिमी बंगाल में रेल हादसा बेहद दुखद, प्रधानमंत्री-रेलमंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी लें – आप

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 जून 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
sandeep pathak
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 17 जून (The News Air) आम आदमी पार्टी ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। ‘‘आप’’ ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई भीषण रेल हादसे हुए हैं। इसके बावजूद रेल मंत्री और केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। हर रेल हादसा कई सवाल खड़े करता है, लेकिन सरकार से कोई जवाब नहीं मिलता है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि आए दिन हो रहे रेल हादसों पर देश की जनता प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से कुछ प्रश्नों का उत्तर जानना चाहती है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेनें एक ही पटरी पर थीं? तो क्या यह हादसा सिग्नल सिस्टम में गड़बड़ी, मैन्युअल या तकनीकी त्रुटि से हुआ? क्या इन ट्रेनों में एंटी-कॉलीशन डिवाइस लगा हुआ है? क्या प्रधानमंत्री और रेलमंत्री इन दुर्घटनाओं पर अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेंगे या इस बार भी अफसरों पर पूरा ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग जाएंगे?

“आप” के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर रेल दुर्घटना हुई है। इस हादसे में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और बहुत सारे लोग घायल हुए हैं। जिन लोगों ने अपनी जान गवाई है, उनके परिवारजनों के साथ हमारी पूरी संवेदना है। हम उम्मीद करते हैं कि हादसे में घायल लोगों का तुंरत इलाज करवाया जाए। देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को इस बात का जवाब देना चाहिए कि हमारे देश में कब तक इस तरह की रेल दुर्घटनाएं होती रहेंगी? आप देश में बुलेट ट्रेन चलाने की बात करते हैं लेकिन एक साधारण यात्री को रेल दुर्घटनाओं से सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे केसे चलेगा?

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री देश की जनता के इन सवालों का जवाब दें। पहला, बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर पर चल रही थी, तो क्या आपके सिग्नल सिस्टम फेल हो गए हैं या इसमें कोई मानव गलती थी? दूसरा, क्या इन ट्रेनों में एंटी कोलेशन डिवाइस लगे थे? अगर लगे थे तो ये दुर्घटना क्यों हुई और नहीं लगे थे तो इन ट्रेनों में एंटी कोलेशन डिवाइस कब तक लगेंगे? इस कवच डिवाइस की सरकार सालों से बातें कर रही है, उसमें क्या प्रगति हुई है? केवल बड़ी-बड़ी बातें करने से देश की हालत नहीं सुधरती है। इसके लिए आपको सुरक्षा जैसी मूलभूत चीजों पर काम करना पड़ेगा। सवाल यह उठता है कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री में से इन रेल दुर्घटनाओं का नैतिक दायित्व कौन लेगा? रेलवे की पूरी व्यवस्था चौपट हो गई है। आज यह पूरा संस्थान खतरे में है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से हमारा आग्रह है कि आपको इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उधर, आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय रेलवे की बहुत दुर्दशा हो चुकी है। रेल मंत्री केवल बड़े-बड़े दावे करते हैं। ओडिशा में बालेश्वर की रेल दुर्घटना के बावजूद उन्हें दोबारा रेल मंत्री बनाल दिया गया। पता नहीं, उन्हें किस बात का इनाम दिया गया है। आज ट्रेनों में जनरल डिब्बे से लेकर सेकन्ड, थर्ड एसी के डिब्बों तक में लोग भूसे की तरह भरे रहते हैं। उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो रहा है। इस भीषण गर्मी में भी लोग इन रेल डिब्बों में अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। इस रेल दुर्घटना की जांच के लिए फिर एक कोई जांच कमेटी बैठाई जाएगी, दो-चार वक्तव्य दिए जाएंगे और बाद में लीपापोती करके मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। रेल मंत्री या कोई अधिकारी इस हादसे की जिम्मेदारी नहीं लेगा, केवल नीचे के दो-चार छोटे-छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह बेदह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों को ये बातें अपने दिलों-दिमाग में रखनी चाहिए, ताकि वक्त आने पर वह इसका जवाब दे सकें। जनता ने पहले भी इसका जवाब दिया है, आगे और भी मजबूती से इसका जवाब देना होगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार

Next Post

पेपर लीक के खिलाफ बिहार में बनेगा सख्त कानून, विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा प्रस्ताव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Nitish Kumar Power

पेपर लीक के खिलाफ बिहार में बनेगा सख्त कानून, विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा प्रस्ताव

केंद्र सरकार

केंद्र सरकार की अपने कर्मचार‍ियों पर ये सख्‍ती आई सामने, होगी कार्रवाई

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को खिलाया मरा हुआ सांप, सड़ी हुई ब्रेड,

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को खिलाया मरा हुआ सांप, सड़ी हुई ब्रेड,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।