चंडीगढ़, 23 अगस्त (The News Air) चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक घटना करार देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्र और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है, जिनके हौसले और लगन ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है।
टैलिविज़न के द्वारा इस गौरवमयी पल के हकीकी रूप लेने का गवाह बनते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि भारत नज़दीक भविष्य में विश्व शक्ति बनने जा रहा है और हमारे वैज्ञानिकों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी का पल है, जिसने चंद्रमा पर जीवन की खोज करने के लिए नये रास्ते खोले हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शानदार उपलब्धी से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष वाहन को उतारने वाला पहला देश बन गया है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें#Chandrayaan3 ਦੇ ਚੰਦਰਮਾ ਦੀ ਸਤ੍ਹਾ 'ਤੇ ਸਫ਼ਲ ਲੈਂਡਿੰਗ ਲਈ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਹਾਰਦਿਕ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ…ਭਾਰਤ ਨੇ ਅੱਜ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚ ਦਿੱਤਾ 🇮🇳
ਸਾਡੇ @isro ਦੇ ਵਿਗਿਆਨੀਆਂ ਸਮੇਤ ਸਾਰੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਲਗਨ ਅਤੇ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਲਈ ਸਲਾਮ.. ਇਹ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਲਈ ਮਾਣ ਵਾਲਾ ਪਲ ਹੈ…
ਚੱਕ ਦੇ ਇੰਡੀਆ 🇮🇳 pic.twitter.com/MMuJg21QY5
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 23, 2023













