LIVE | ...
शनिवार, 18 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुस्लिम नाबालिग की शादी मान्य है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा तय

मुस्लिम नाबालिग की शादी मान्य है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा तय

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 7 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
चाइल्ड मैरिज
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 07 अगस्त (The News Air):  चाइल्ड मैरिज (प्रिवेंशन) एक्ट होने के बाद भी क्या मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग लड़की के निकाह की इजाजत दी जा सकती है? कई हाई कोर्ट इस मसले पर अलग-अलग फैसले दे चुकी हैं। नैशनल कमीशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के ऐसे ही एक फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मंगलवार को इस मामले को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने यह मामला उठा। चीफ जस्टिस ने कहा, ‘हम सुनवाई करेंगे और इस मामले का निपटारा करें। जल्द ही सुनवाई के लिए तारीख भी तय करेंगे।’

पहले भी अदालत के सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
2022 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जावेद के केस में कहा था, ‘मुस्लिम लड़की जो नाबालिग है, लेकिन प्यूबर्टी यानी शारीरिक तौर पर वयस्क हो तो मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत निकाह कर सकती है।’ ऐसा ही एक केस उसी साल केरल हाई कोर्ट में भी पहुंचा था। तब केरल हाई कोर्ट ने फैसला दिया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत निकाह चाइल्ड मैरिज (प्रिवेंशन) एक्ट के दायरे से बाहर नहीं है। NCPCR ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। लड़की की उम्र 16 साल है और हाई कोर्ट ने निकाह के पक्ष में फैसला दिया था। NCPCR की ओर से तुषार मेहता पेश हुए और शीर्ष अदालत से हाई कोर्ट की टिप्पणी पर रोक लगाने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी का असर चाइल्ड मैरिज पर पड़ सकता है और पॉक्सो एक्ट पर भी असर हो सकता है। इसी बात पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा, ‘कैसे कोई अनुकरण कर सकता है, जब हम मामला सुन रहे हैं। हम पूरे मुद्दे का परीक्षण करेंगे।’

क्या था पंजाब हाई कोर्ट का फैसला
13 जून 2022 को पंजाब हाई कोर्ट का फैसला आया था। कोर्ट के सामने 16 साल की लड़की और 21 साल के लड़के ने अर्जी दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कोर्ट को बताया था कि दोनों को प्यार हुआ और 8 जून को उन्होंने निकाह कर लिया। याचिकाकर्ता ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर दावा किया था, ‘अगर लड़की प्यूबर्टी पा लेती है तो वह बालिग मानी जाती है। ऐसे में मर्जी से निकाह करने की हकदार है।’ हाई कोर्ट ने भी कहा था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ की धारा 195 के तहत नाबालिग लड़की प्यूबर्टी पाने के बाद निकाह के लिए योग्य हो जाती है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला बनेगा नजीरNCPCR ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की है और कहा है कि हाई कोर्ट ने मुस्लिम पर्नसल लॉ के तहत निकाह की वैधता को गलत तरीके से परिभाषित किया। हाई कोर्ट ने प्रावधान की गलत व्याख्या की है। वैसे ही नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध चाहे मर्जी से ही क्यों न हो पॉक्सो के तहत अपराध है। अगर मुस्लिम पर्सनल लॉ प्यूबर्टी को निकाह की उम्र मानता है तो भी निकाह की वैधता को जांचा जाना चाहिए और उसे हाई कोर्ट ने नजरअंदाज किया। हाई कोर्ट ने इस बात की गलत व्यख्या की है कि प्यूबर्टी और बालिग होने से निकाह वैध है, क्योंकि पॉक्सो कानून लागू है और मर्जी से भी नाबालिग के साथ संबंध अपराध है। अब मामला चूंकि सुप्रीम कोर्ट के सामने है तो इस मामले में जो कानूनी सवाल उठे हैं उसका जवाब मिलेगा और आगे के लिए एक अहम नजीर बनेगा।.

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 18 July

Aaj Ka Rashifal 18 July: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

काजोल जीती हैं लग्जरी लाइफ

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में झंडा फहराएंगी आतिशी, केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 18 July

Aaj Ka Rashifal 18 July: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Harjeet Singh Grewal NCM Chairman

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
India Hydrogen Train

India Hydrogen Train Launch: PM Modi ने किया शुभारंभ, 89 KM रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Next Post
चाइल्ड मैरिज

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में झंडा फहराएंगी आतिशी, केजरीवाल

चाइल्ड मैरिज

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ लिस्टिंग शेयर फ्लैट डेब्यू....

cliQ India Hindi

नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।