चण्डीगढ़ 30 अप्रैल
शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुलाज़ीम वंग के कोआरडीनेटर और पूर्व मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका के साथ विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी के मुलाज़ीम विंग का ऐलान कर दिया।
आज पार्टी के मुख्य दफ़्तर से इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के सीनियर उप प्रधान और प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि सुरिन्दर सिंह पहलवान को विंग का सरप्रस्त और ईशर सिंह मंझपुर को मुलाज़ीम विंग का प्रधान बनाया गया है। इसी तरह गुरचरन सिंह कौली पटियाला को सीनियर उप प्रधान और जगदीश कुमार रामपुरा फुल को मुलाज़ीम विंग का महा सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही पार्टी के मुलाज़ीम फ्रंट और मुलाज़ीम विंग के बाकी अधिकारियों का ऐलान भी कर दिया जायेगा।