चंडीगढ़, 26 मई
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढ़ांचे में बढ़ोतरी करते हुए आज 1 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 3 जनरल सचिवों तथा 36 उपाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस संबंधी जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि सरदार सुरजीत सिंह कोहलों को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरभजन सिंह डंग, सरदार इंदरमोहन सिंह बजाज तथा स. सर्बजीत सिंह मक्कड़ को दल का महा सचिव बनाया गया है।
उन्होने बताया कि जिन नेताओं को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें संत बलबीर सिंह घून्नस, बीबी महिंदर कौर जोश, स. जगदीप सिंह नकई, परकाश सिंह भटटी, दर्शन सिंह शिवालिक, अमरजीत सिंह चावला, बाबा अजीत सिंह लुधियाना, इंदरइकबाल सिंह अटवाल, रिपजीत सिंह बराड़, एस.आर. कलेर, जरनैल सिंह वाहद, कर्नल सी.डी. सिंह कंबोज, जोगिंद सिंह जिंदू, बलदेव सिंह खहरा, डा. सुखविंदर सुक्खी, तजिंदर सिंह मिडडूखेड़ा, अमरपाल सिंह बौली अजनाला, बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुर, रजिदंर दीपा सुनाम, रंजीत सिंह गिल खरड़, विजय दानव, गुरमीत सिंह दादूवाल, विपन सूद काका लुधियाना, जीवन धवन लुधियाना, करनैल सिंह पंजोली, हरजीत सिंह अदालतीवाला, सतिंदरजीत सिंह मंटा, राजकुमार अतिकाय, चंदन ग्रेवाल, श्री प्रेम वलैचा, डा. राज सिंह डिब्बीपुरा, गुरजिंदरपाल सिंह शिव तिरपालके, टिका यशवीर चंद नंगल, बलबीर सिंह जहांगीर भैणी फाजिल्का, विजय छाबड़ा फरीदकोट तथा देस राज फाजिल्का के नाम शामिल हैं।