गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को मांग पत्र सौंपकर, रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को मांग पत्र सौंपकर, रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024
A A
0
Kuldeep Dhaliwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 10 सितंबर,(The News Air): पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला-बल्लढ़वाल सीमा क्षेत्र को श्री अमृतसर साहिब से रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू से सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को पूरे भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ने की अपील की है।

श्री धालीवाल ने रमदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन का नाम श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर के पहले मुख्य ग्रंथि बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर रखने की भी मांग उठाई है, जिन्हें लोगों द्वारा बहुत सम्मानित किया जाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रमदास स्टेशन के पुनर्निर्माण की अपील करते हुए कहा है कि अमृतसर जिले के रमदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय पक्का प्लेटफार्म बनाने, रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए आश्रय/शेड, रोशनी, पंखे जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के साथ पीने के पानी की सुविधा आदि का प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है।

श्री धालीवाल ने इस स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को 4 जोड़ी से बढ़ाकर कम से कम 6 जोड़ी करने की मांग की है, ताकि अमृतसर जिले के अधिकतर लोगों की महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, वेरका से अमृतसर या उससे आगे चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई है।

केंद्रीय मंत्री को लिखे अपने पत्र में श्री धालीवाल ने जोर देकर कहा है कि पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में स्थित रामदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन का निर्माण भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले हुआ था। हालांकि, इस रेलवे स्टेशन पर कोई प्लेटफार्म नहीं है। इस कस्बे के साथ-साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर यानी अमृतसर से डेरा बाबा नानक और रामदास रेलवे स्टेशन तक केवल एक ही रेल संपर्क है।

अजनाला-बल्लढ़वाल कनेक्टिविटी के बारे में श्री धालीवाल ने कहा कि यह क्षेत्र एक सीमावर्ती क्षेत्र है और अलग-थलग होने के कारण बहुत पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में सड़कों की कनेक्टिविटी खराब है और वर्तमान में कोई रेल संपर्क नहीं है। श्री धालीवाल ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग अपनी दैनिक आवश्यकताओं और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अमृतसर शहर पर निर्भर हैं और उन्हें इन जरूरतों के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने जोर देकर कहा कि अमृतसर से डेरा बाबा नानक के बीच रेल सेवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अजनाला क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए, गांव बल्लढ़वाल (जो विभाजन से पहले एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र था) के माध्यम से रेल संपर्क की आवश्यकता है।

लोगों की चिकित्सा, रोजगार और शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले प्रमुख शहर के रूप में अमृतसर के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने कहा कि रेल नेटवर्क से जुड़ने से बड़े पैमाने पर चिकित्सा रोगियों, औद्योगिक श्रमिकों और मजदूर वर्ग तथा छात्रों सहित लोगों की सेवा होगी।

यह भी पढे़ं 👇

Knee Pain Ayurvedic Kadha

Knee Pain Ayurvedic Kadha: घुटनों के दर्द में राजीव दीक्षित ने बताया पारिजात का चमत्कारी काढ़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Diabetes

Diabesity क्या है: Belly Fat से कैसे बढ़ता है Diabetes का खतरा, डॉक्टर्स ने बताया पूरा सच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
France Economic Crisis

France Economic Crisis: कैसे दुनिया के सबसे अमीर देश ने अपनी Economy तबाह कर ली, चौंकाने वाला खुलासा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Political Funding in India

Political Funding in India: चुनावी चंदे का खेल कैसे शुरू हुआ? जानें पूरी कहानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उन्होंने आगे कहा, “प्रस्तावित कनेक्टिविटी न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधा देगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। बाबा बुड्ढा साहिब जी के जोति जोत अस्थान के कारण इस क्षेत्र का उच्च धार्मिक महत्व है। एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गमचक जी भी बल्लढ़वाल में स्थित है।” उन्होंने कहा, “देश के विभिन्न हिस्सों से लोग लगातार सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी आते हैं।”

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने श्री धालीवाल को आश्वासन देते हुए कहा कि टीवी रमदास रेलवे स्टेशन को 6 महीने में नई पहचान दी जाएगी और इस स्टेशन का नाम बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अजनाला-बल्लड़वाल सीमा क्षेत्र को श्री अमृतसर साहिब रेल मार्ग के माध्यम से पूरे भारत से जोड़ने की मांग को भी सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द ही विचार किया जाएगा।

Previous Post

सरकार ने धान की कटाई से पहले पराली के उचित प्रबंधन के लिए किए अग्रिम इंतजाम: गुरमीत सिंह खुड़ियां

Next Post

मनीष सिसोदिया ने दिया भरोसा, एक भी झुग्गी टूटने नहीं देगी ‘‘आप’’ की सरकार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Knee Pain Ayurvedic Kadha

Knee Pain Ayurvedic Kadha: घुटनों के दर्द में राजीव दीक्षित ने बताया पारिजात का चमत्कारी काढ़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Diabetes

Diabesity क्या है: Belly Fat से कैसे बढ़ता है Diabetes का खतरा, डॉक्टर्स ने बताया पूरा सच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
France Economic Crisis

France Economic Crisis: कैसे दुनिया के सबसे अमीर देश ने अपनी Economy तबाह कर ली, चौंकाने वाला खुलासा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Political Funding in India

Political Funding in India: चुनावी चंदे का खेल कैसे शुरू हुआ? जानें पूरी कहानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Air India Safety Crisis

Air India Safety Crisis: यूरोप ने दिखाई रेड फ्लैग, सेफ्टी रेश्यो 1.96 पर पहुंचा, बैन का खतरा मंडराया

गुरूवार, 19 मार्च 2026
NIA

NIA का बड़ा एक्शन: 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत को बनाया था आतंक का ट्रांजिट रूट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
manish sisodiya

मनीष सिसोदिया ने दिया भरोसा, एक भी झुग्गी टूटने नहीं देगी ‘‘आप’’ की सरकार

Harchand Singh Barast

केंद्र सरकार पंजाब से नहीं करवा रही चावलों की लिफ्टिंग - हरचंद सिंह बरसट

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।