LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कोचिंग सेंटर हादसे का शिकार हुए छात्र, क्या थार कार ही है असली ज़िम्मेदार?

कोचिंग सेंटर हादसे का शिकार हुए छात्र, क्या थार कार ही है असली ज़िम्मेदार?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कोचिंग सेंटर हादसे
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 जुलाई (The News Air):  क्या आप यक़ीन करेंगे कि एक थार एसयूवी कार की वजह से उठी लहरों ने राजेन्द्र नगर के अवैध कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे तीन मासूमों की जान ली थी? लेकिन ज़िले की पुलिस यही मानती है कि जल भराव के गुनहगारों और नगर निगम के भ्रष्ट अफ़सरों से ज़्यादा दोषी वो युवक है, जिसमें सिविक एजेंसियों की लापरवाही के बावजूद सड़क से गुजरने की हिमाक़त की. इसी कारण उस पर मुक़दमा दर्ज किया गया और न्यायपालिका ने सजगता दिखाते हुए इस “गुनहगार” को जेल भेज दिया है.

सांप निकल गया लकीर पिटते रह गए

अधिवक्ता रवि दराल का कहना है कि ओल्ड राजेंद्र नगर में राउस आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भरने के चलते हुई तीन छात्र/छात्रों की मौत के मामले में राजनीती जितनी गर्म है, उतनी ही पुलिस की कार्रवाई भी. आलम ये है कि पुलिस ने भी ”सांप निकलने के बाद लकीर पीटने” जैसी कार्रवाई करते हुए एक थार चालक को भी इस हादसे के ज़िम्मेदार आरोपियों की श्रेणी में शामिल करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ये बिलकुल ऐसा है जैसे किसी को बलि का बकरा बनाना.

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

अब उसका कसूर भी जान लेना जरुरी है कि आखिर वो सड़क पर बनी कृत्रिम नदी ( भारी बारिश के बाद हुए जल भराव ) में से अपनी थार कार को क्यों लेकर निकला? उसकी थार से उठी लहरों की वजह से मानों सड़क पर बह रही कृत्रिम नदि में सैलाब आ गया और इसी वजह से कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बाढ़ आ गयी. लेकिन सवाल ये भी उठते हैं कि जिन सरकारी एजेंसियों ( सिविक एजेंसी ) की वजह से जल भराव हुआ और जिनकी ( पुलिस और एमसीडी ) अनदेखी की वजह से कोचिंग सेंटर वाले बेसमेंट में सालों से अवैध तौर पर लाइब्रेरी चला रहे थे, बच्चों को पढ़ा रहे थे, क्या उनकी गिरफ्तारी नहीं बनती. उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए.

एक विडियो में दिखा थार चालक और पुलिस ने कर दी त्वरित कार्रवाई

दरअसल इस घटना के कम से कम दो दिन बाद एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें थार एसयूवी कार जल भराव में बीच सड़क से निकलती दिख रही है, जैसे ही वो कार अवैध तरह से चल रहे इंस्टिट्यूट के सामने से गुजरती है तो तेज लहरें उठती हैं और पानी तेजी से कोचिंग सेंटर के दरवाजे से टकराता है और दरवाजा टूट जाता है. इसी विडियो को आधार मानते हुए पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार किया है. उसे भी गैर इरादतन हत्या के आरोप में आरोपी बनाया गया है.

पुलिस पर उठते हैं ये सवाल

थार के पानी से गुजरने पर सवाल यहीं से शुरू होते हैं कि क्या इतने जल भराव के बावजूद पुलिस ने उस सड़क पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया था? क्या कानून में जल भराव के बीच किसी वाहन से गुजरना अपराध है? क्या जल भराव के पीछे जिन लोगों की लापरवाही है, वो कानून के दायरे से बाहर हैं? सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि ऐसा दावा किया जा रहा है कि बेसमेंट में पानी भरने की कॉल मिलने के बाद भी दो से तीन घंटे की देरी के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया.

अब एमसीडी की कार्रवाई पत गौर करते हैं

तीन बेगुनहा की मौत के बाद बेहोशी से जागा दिल्ली एमसीडी के सिस्टम ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर सील करने शुरू कर दिए हैं. सवाल ये है कि अवैध तरीक़े से बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चल रहे थे तो अब तक क्या अफ़सर भांग खा कर सो रहे थे कि उन्हें कुछ नज़र नहीं आ रहा था?

खुद को “मिस्टर-क्लीन” जताने में जुटे निगमायुक्त

दिल्ली के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर कोचिंग सेंटर चल रहे हैं और बेसमेंट में बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं. जिस Rau’s IAS स्टडी सर्किल में हादसा हुआ उस परिसर को लेकर 26 जून को शिकायत दर्ज हुई थी, जो एग्जीक्यूटिव इंजिनियर को दी गई थी. अब ऐसे में ये बात हजम करना मुश्किल है कि करोल बाग़ जोन को इस शिकायत की कोई जानकारी न हो. अब जब इतना बड़ा हादसा हो गया तो कार्रवाई के नाम पर किन्हें हलाल किया गया? जूनियर इंजिनियर को बर्खास्त किया गया, जो कॉन्ट्रैक्ट पर था. सहायक इंजिनियर को निलंबित कर दिया गया. सूत्रों का कहना है कि लेकिन एमसीडी के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के किसी भी अधिकारी पर कोई आंच क्यों नहीं आई?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गाय की बछड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष समुदाय के 6 लोगो को किया गिरफ्तार

Next Post

दोनों सदनों में आज फिर होगी बजट पर चर्चा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
कोचिंग सेंटर हादसे

दोनों सदनों में आज फिर होगी बजट पर चर्चा

कोचिंग सेंटर हादसे

बुल्स और बेयर्स में रस्साकशी, जानिए ICICI Bank, UltraTech Cement और प्राज इंडस्ट्रीज क्यों सुर्खियों में हैं

कोचिंग सेंटर हादसे

...तो बच जातीं 3 जानें, कैसे आधा घंटे पहले आई तबाही

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।