LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मजबूत अर्थव्यवस्था, किसान, नॉर्थ ईस्ट में शांति से लेकर इमरजेंसी तक…

मजबूत अर्थव्यवस्था, किसान, नॉर्थ ईस्ट में शांति से लेकर इमरजेंसी तक…

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राष्ट्रपति
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 जून (The News Air) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में अपना अभिभाषण दिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र की मोदी सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया। अभिभाषण की शुरुआत करने से पहले राष्ट्रपति ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग की भी तारीफ की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा कि इस बार घाटी में दशकों का रिकॉर्ड टूटा है। काफी संख्या में लोगों ने वहां मतदान किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने सरकार की तरफ से एंटी- पेपर लीक कानून का भी जिक्र किया।

1. अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों को महत्व

राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों – विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है। पीएलआई योजनाओं और व्यापार करने में आसानी से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक सेक्टर के साथ-साथ सनराइज सेक्टर को भी मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है।

2. तीसरी बार सरकार पर भरोसा

राष्ट्रपति ने कहा किछह दशकों के बाद देश में पूर्ण बहुमत वाली एक स्थिर सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा दिखाया है। लोगों को पता है कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक है। इस लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती वर्षों में हुआ। सरकार इस कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्यवादी दृष्टिकोण का एक प्रभावी दस्तावेज होगा। इस बजट में बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

India GDP Growth Warning

India GDP Growth Warning: Reuters की चेतावनी – 7.7% से 6.6% पर आ सकती है Growth, खतरे में भारत की तेजी?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
ISRO Scientists Migration

ISRO Scientists Migration: इसरो से 100+ वैज्ञानिकों का पलायन, Space Privatization खतरा या मौका?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
3. किसानों पर फोकस

किसानों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। हम किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, “मेरी सरकार ने किसानों के विकास पर विशेष जोर दिया है। कई ऐसी योजनाएं मेरी सरकार लेकर आई जो उनके लिए काफी लाभकारी साबित हो रही हैं। सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है। मेरी सरकार ने कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया है। दुनिया भर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

4. 10 लाख लोग गरीबी से निकले

राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब देश के गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सशक्त होंगे। इसलिए उन्हें मेरी सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारा लक्ष्य उन्हें हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है। भारत इस इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहा है कि एक भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार ने 10 लाख गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। सरकार के कार्यकाल में पिछले एक दशक में गरीबों का उत्थान हुआ। इसके अलावा, मेरी सरकार के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के नए दौर की शुरुआत हुई। 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक की पीएम-जनमन जैसी योजना आज अति पिछड़े जनजातीय समूहों के उत्थान का माध्यम बन रही है।

5. आने वाला समय हरित युग

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि आने वाला समय ग्रीन एरा यानि हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर जरूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं। मेरी सरकार दिव्यांग भाइयों और बहनों के लिए स्वदेशी सहायक उपकरण बना रहे हैं। वंचितों की सेवा का ये संकल्प ही सच्चा सामाजिक न्याय है। मेरी सरकार की योजनाओं में देश के गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों को अहम महत्व दिया जा रहा है। देश तभी विकास कर सकता है। इसलिए मेरी सरकार की योजनाओं में सर्वोच्च प्राथमिकता इन्ही चार स्तंभों को दी जा रही है। हमारी कोशिश इनको हर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है।

6. नॉर्थ ईस्ट में स्थायी शांति का जिक्र

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट में आवंटन में 10 गुना की वृद्धि की है। उत्तर-पूर्व में हर क्षेत्र में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। असम में 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमी कंडक्टर प्लांट बनाया जा रहा है। मेरी सरकार नॉर्थ-ईस्ट में स्थायी शांति के लिए निरंतर काम कर रही है। पिछले 10 साल में अनेक पुराने विवादों को हल किया गया है। नॉर्थ ईस्ट में अशांत क्षेत्र में तेज विकास कर चरणबद्ध तरीके से अफस्पा हटाने का काम भी जारी है। देश के हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम बन रहे हैं।

7. बैकिंग सेक्टर की मजबूती

वहीं हमारा बैंकिंग सेक्टर भी पिछली सरकार की तुलना में काफी मजबूत हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ 2023-2024 में 1.4 लाख करोड़ को पार कर गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 35% अधिक है। उन्होंने कहा कि हमारे बैंकों की मजबूती उन्हें ऋण आधार का विस्तार करने और राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए सक्षम बनाती है। युवाओं को भी स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और बढ़ाने के लिए ‘मेरा युवा भारत – MY Bharat’ अभियान की शुरुआत भी की है। Atal Tinkering Labs, Start-up India और Stand-up India जैसे अभियान हमारे युवाओं का सामर्थ्य बढ़ा रहे हैं।

8. पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर फोकस

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषम में कहा कि भारत का पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुनिया में बेहतरीन हो इस मानदंड पर भारत काम कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास इस दिशा में बदलते भारत की योजना को दिखा रही है। गांव में 3 लाख 80 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़क बनाई है। आज भारत में नेशनल हाइवे का जाल बिछ रहा है। नेशनल हाइवे बनाने की गति में दोगुना वृद्धि हुई है। मेरी सरकार ने बुलेट ट्रेन के लिए पूर्वी, उत्तर भारत में फिजिबलिटी स्टडी शुरू कर चुकी है।

9. 10 साल की उपलब्धियों का जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राष्ट्र की उपलब्धियों और विकास का आधार गरीब का सशक्तिकरण रहा है। मेर सरकार ने पहली बार गरीब को ये अहसास कराया कि सरकार उनकी सेवा में है। कोरोना कठिन समय में सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने के लिए पीएम गरीब कल्याण योजना शुरू की। मेरी सरकार 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध करा रही है। देश में 25 हजार जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम भी जल्दी से चल रहा है। अब आयुष्मान भारत योजना की तहत मुफ्त इलाज का लाभ 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी मिलेगा।

10. इमरजेंसी का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में इमरजेंसी का जिक्र किया। जब संविधान बनाया जा रहा था तब भी दुनिया में ऐसी ताकतें थीं जो भारत के असफल होने की कामना कर रही थीं। देश में संविधान लागू होन के बाद भी संविधान पर अनेक बार हमले हुए। आज 27 जून है। 25 जून 1975 को लागू हुआ आपातकाल संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था। तब पूरे देश में हाहाकार मच गया था। लेकिन ऐसी असंवैधानिक ताकतों पर देश ने विजय प्राप्त करके दिखाया। क्योंकि भारत के मूल में गणतंत्र की परंपराएं रही हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ग्रोथ से पेपर लीक तक…मोदी 3.0 का क्या है रोडमैप? राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातों के जरिए समझिए

Next Post

Aiden Markram का यह अनूठा रिकॉर्ड कहीं बन ना जाए टीम इंडिया का रोड़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India GDP Growth Warning

India GDP Growth Warning: Reuters की चेतावनी – 7.7% से 6.6% पर आ सकती है Growth, खतरे में भारत की तेजी?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
ISRO Scientists Migration

ISRO Scientists Migration: इसरो से 100+ वैज्ञानिकों का पलायन, Space Privatization खतरा या मौका?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
8th Pay Commission MACP Update

8th Pay Commission MACP Update: इन रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगा MACP का लाभ, सरकार ने किया साफ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Delhi Mahila Samman Yojana

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना में किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ? जानें पूरी डिटेल

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
Aiden Markram

Aiden Markram का यह अनूठा रिकॉर्ड कहीं बन ना जाए टीम इंडिया का रोड़ा

रिश्वत

65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाऐं आरपीएफ के निरीक्षक व उपनिरीक्षक

Aiden Markram

होसुर में हवाई अड्डे का इंतजार जल्द होगा खत्म, तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने की घोषणा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।