शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ग्रोथ से पेपर लीक तक…मोदी 3.0 का क्या है रोडमैप? राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातों के जरिए समझिए

ग्रोथ से पेपर लीक तक…मोदी 3.0 का क्या है रोडमैप? राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातों के जरिए समझिए

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राष्ट्रपति के अभिभाषण
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

President Droupadi Murmu: तीसरी नरेंद्र मोदी सरकार किस तरह अंतिम पंक्ति तक विकास की बयार पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेगी, क्या कुछ नीतियां-योजनाएं और परियोजनाएं अगले 5 साल में सरकार लेकर आएगी। इसका ब्लू प्रिंट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामने रख दिया है। संसद सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को समझाया और सरकार का संकल्प भी दोहराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को देश को भरोसा दिलाया कि आगामी संसद सत्र में केंद्रीय बजट के दौरान बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले और ऐतिहासिक कदमों की घोषणा की जाएगी।

तीसरी एनडीए सरकार के गठन के बाद पहला राष्ट्रपति अभिभाषण हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का आभार भी व्यक्त किया। इसके बाद सरकार की नीतियों और योजनाओं पर राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी बात रखी। राष्ट्रपति के अभिभाषण में मोदी सरकार 3.0 का विजन था। राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें आपको बताते हैं…

1. नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी

अभिभाषण के शुरुआत में राष्ट्रपति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मैं 18वीं लोकसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर यहां आए हैं। देश और जनता की सेवा करने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम बनेंगे।

2. निर्वाचन आयोग का आभार जताया

राष्ट्रपति मुर्मू ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग का आभार जताया और कहा कि करोड़ों देशवासियों की ओर से मैं भारत के चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदान के दशकों पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले 4 दशकों से कश्मीर में बंद और हड़ताल के बीच कम मतदान हुआ। भारत के दुश्मनों ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर की राय के रूप में प्रचारित किया। लेकिन इस बार कश्मीर घाटी ने ऐसी सभी ताकतों को करारा जवाब दिया।

3. बढ़ती अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति ने अपनी बात रखी

भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर भी राष्ट्रपति ने अभिभाषण में अपनी बात रखी। राष्ट्रपति कहती हैं कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 साल में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर 5वें नंबर पर पहुंचा है। साल 2021 से साल 2024 के बीच भारत ने औसतन 8 प्रतिशत की रफ्तार से विकास किया है। उन्होंने कहा कि महामारी और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्षों के बावजूद भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। आज भारत वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत का योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।

4. ‘राज्य के विकास से देश का विकास’

राष्ट्रपति मुर्मू अपने अभिभाषण में कहती हैं कि सरकार का मत है कि दुनियाभर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों में स्वस्थ स्पर्धा हो। उनका कहना है कि कंपटीटिव को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म की सच्ची स्पिरिट है। राज्य के विकास से देश का विकास, इसी भावना के साथ हम आगे बढ़ते रहेंगे। सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों -मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विस और एग्रीकल्चर को बराबर महत्व दे रही है। पीएलआई स्कीम और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक सेक्टर के साथ-साथ सनराइज सेक्टर्स को भी मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

5. ’18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहती हैं कि देश में 6 दशक बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोग जानते हैं कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। राष्ट्रपति ने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक है। लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती सालों में हुआ था। ये लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी गवाह बनेगी।  राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आगामी सत्रों में यह सरकार इस कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। ये बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।

6. किसानों को मिलने वाले लाभ का जिक्र

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने किसानों के लिए सरकार की लाभकारी योजनाओं का जिक्र किया। राष्ट्रपति मुर्मू कहती हैं कि किसान अपने छोटे खर्चे पूरे कर सकें, इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उन्हें 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि दी जा चुकी है। सरकार के नए कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। राष्ट्रपति ने कहा कि आजकल ऑर्गेनिक उत्पादों को लेकर दुनिया में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। भारत के किसानों के पास इस डिमांड को पूरा करने की भरपूर क्षमता है।

7. महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं राष्ट्रपति

संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने महिला आरक्षण विधेयक पर भी बात रखी। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की नारी शक्ति लंबे समय से लोकसभा और विधानसभा में अधिक भागीदारी की मांग कर रही थी। आज उनके पास नारी शक्ति वंदन अधिनियम की शक्ति है। विकास के लिए समर्पित मेरी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि महिलाओं का कौशल बढ़े, कमाई के साधन बढ़ें और उनका सम्मान बढ़े।

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का एक व्यापक अभियान चलाया है। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप को आर्थिक मदद भी बढ़ाई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं का कौशल बढ़े, कमाई के साधन बढ़ें और उनका सम्मान बढ़े। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार ने हाल में ही कृषि सखी कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत अभी तक सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की 30 हज़ार महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

8. ‘भारत दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहती हैं कि आज का भारत दुनिया की चुनौतियां बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है। विश्व-बंधु के तौर पर भारत ने अनेक वैश्विक समस्याओं के समाधान को लेकर पहल की है। जलवायु परिवर्तन से लेकर खाद्य सुरक्षा तक, पोषण से लेकर सस्टेनबल एग्रीकल्चर तक हम अनेक समाधान दे रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
9. परीक्षाओं में बाधा उचित नहीं है- राष्ट्रपति

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने पेपर लीक को लेकर कहा कि सरकार पेपर लीक होने की हालिया घटनाओं की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुर्मू ने कहा कि उनकी सरकार देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने में सक्षम बनाने के लिए माहौल तैयार करने का काम कर रही है। राष्ट्रपति कहती हैं कि अगर किसी कारण से परीक्षाओं में बाधा आती है तो ये उचित नहीं है। सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बहुत जरूरी है। राष्ट्रपति ने कहा कि संसद ने भी पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए काम कर रही है।

10. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के काम गिनाए

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन को लेकर भी राष्ट्रपति मुर्मू ने सदन के भीतर सरकार के संकल्पों को गिनवाया। राष्ट्रपति कहती हैं कि आज भारत में नेशनल हाईवेज और एक्सप्रेसवेज का जाल बिछ रहा है। नेशनल हाईवे बनाने की गति में भी दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है। सरकार ने पिछले 10 साल में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांवों में 3 लाख 80 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में हर तरह की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार, हर क्षेत्र में विकास कामों को आगे बढ़ाया जा रहा है। असम में 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर प्लांट बनाया जा रहा है। यानि नॉर्थ ईस्ट मेक इन इंडिया चिप्स का भी सेंटर होने वाला है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नई ऊंचाई पर पहुंचे रेल कंपनी के शेयर, इस दिग्गज ने खरीद डाले 21 लाख से ज्यादा शेयर

Next Post

मजबूत अर्थव्यवस्था, किसान, नॉर्थ ईस्ट में शांति से लेकर इमरजेंसी तक…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
CM भगवंत मान

BJP पंजाबियों को Anti-National बता रही है, Communal Forces की साजिश नाकाम होगी-भगवंत मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
राष्ट्रपति

मजबूत अर्थव्यवस्था, किसान, नॉर्थ ईस्ट में शांति से लेकर इमरजेंसी तक...

Aiden Markram का यह अनूठा रिकॉर्ड कहीं बन ना जाए टीम इंडिया का रोड़ा

Aiden Markram का यह अनूठा रिकॉर्ड कहीं बन ना जाए टीम इंडिया का रोड़ा

रिश्वत

65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाऐं आरपीएफ के निरीक्षक व उपनिरीक्षक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।