बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल पर हमले का मुख्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष

केजरीवाल पर हमले का मुख्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष

अमित शाह के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करना वाले भाजपा के गुंडो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साक्ष्य के साथ बताया है कि विकासपुरी में पदयात्रा का दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी रोहित सहरावत भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष है और अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर उसकी फोटो मौजूद है। वहीं, दूसरा आरोपी अरूण ध्राल भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री है। इससे साफ है कि केजरीवाल से चुनाव न जीतने पर भाजपा ने अब उन्हें खत्म करने का रास्ता चुना है।केजरीवाल को खत्म करने के लिए भाजपा ने ईडी-सीबीआइ का दुरूपयोग कर जेल में डाला, इंसुलिन रोकी , अब जान की दुश्मन बन गई है।भाजपा नेता जिस तरह हमलावर के समर्थन में बाहर आये हैं, उससे साबित होता है कि इस हमले में बीजेपी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह बताएं कि उन्हें केजरीवाल से इतनी नफरत क्यों है?वह केजरीवाल को कितना नुकसान पहुंचाना चाहते हैं? भाजपा के गुंडे अभी भी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल जहां भी जाएंगे, वहां उनके ऊपर हमले करेंगे। अमित शाह की दिल्ली पुलिस हमलावरों के सामने हाथ जोड़े खड़ी थी, उसने निष्पक्ष कार्रवाई की क्या उम्मीद की जा सकती है? भाजपा की मार-पीट और हिंसा की राजनीति नहीं चलेगी, अगर केजरीवाल को खरोच भी आई तो दिल्लीवाले सूद समेत बदला लेंगे

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा द्वेष और हिंसा की राजनीति में इस कदर आगे बढ़ चुकी है कि अब वो अरविंद केजरीवाल की जान लेने पर अमादा है। भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान की दुश्मन बन गई है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करने का यह कोई पहला प्रयास नहीं है। भाजपा ने केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने के लिए हर हथकंडे अपनाएं हैं। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया। उनके ऊपर फर्जी मुकदमे लिखे गए। जेल में डाला गया। वहां भी उनकी इंसुलिन बंद कर दी गई। उनकी शुगर कई बार पचास से कम हो गई थी। जेल में भी उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी और अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आकर अपनी पार्टी का काम करने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा वाले अब कितनी दुश्मनी निभाना चाहते हैं?

संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के मन में अरविंद केजरीवाल को लेकर कितनी नफरत भरी हुई है? ये लोग क्या करना चाहते हैं, केजरीवाल को और कितना नुकसान पहुंचाना चाहते हैं? इन्हें कब तसल्ली और शांति मिलेगी? एक आदमी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अब अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। जनसर्मथन के लिए लोगों के पास जा रहे हैं। भाजपा से कोई काम नहीं होता है। 27 साल से भाजपा दिल्ली में हार रही है। केजरीवाल से भी तीन बार चुनाव हार चुकी है। तो अब इन्होंने केजरीवाल को खत्म करने का रास्ता चुना है। केजरीवाल से चुनाव तो जीत नहीं सकते इसलिए उन्हें ही खत्म कर दो।जेल में डालो, इंसुलिन रोक दो, अगर उससे भी कुछ नहीं होता है तो अपने गुंडों से पिटवा दो।

यह भी पढे़ं 👇

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को विकासपुरी में जो कुछ भी हुआ और जिस तरह से पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है, यह साफ तौर पर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने का गहरा षड्यंत्र था। भाजपा के लोग उनकी जान के दुश्मन बन चुके हैं। किन लोगों ने हमला किया? वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस तरह झुंड में हमला किया गया, कुछ भी हो सकता था ये कौन से लोग हैं?

इसके बाद संजय सिंह ने हमलावरों की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इसमें रोहित सहरावत का नाम का एक व्यक्ति मुख्य आरोपी है, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश का उपाध्यक्ष है। ये हमले में शामिल था। रोहित सहरावत की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर है, जो केजरीवाल पर हुए हमले का मुख्य आरोपी है। अरविंद केजरीवाल पर हमले में शामिल दूसरा व्यक्ति अरूण ध्राल है, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश का महामंत्री है। ये लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि ये गुंडई सिर्फ विकासपुरी में नहीं बल्कि दिल्ली में केजरीवाल जहां भी जाएंगे, वहां ये लोग गुंडई करेंगे। अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के बाद इन लोगों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि ये लोग वीडियो में खुलेआम वीडियो में कह रहे हैं कि जहां भी अरविंद केजरीवाल जाएंगे, वहां उनके ऊपर हमले होंगे। और विधानसभा में भाजपा के लीडर ऑफ अपोजिशन विजेंद्र गुप्ता इनके समर्थन में आ रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता कह रहे हैं कि ये जनता का अटैक था। ये भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी जनता है?

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की सुनयोजित साजिश रची, इसमें अमित शाह की पुलिस भी शामिल है। संजय सिंह ने शुक्रवार की घटना के समय का दिल्ली पुलिस का एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि एसएचओ हमलावरों के सामने हाथ जोड़ रहे हैं। यह दिल्ली पुलिस है, जिसके जिम्मे अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पुलिस है और ये हमलावरों के साथ हंस-हंस के बातें कर रहे हैं। वीडियो में रोहित और अरुण दोनों मौजूद हैं।

संजय सिंह ने कहा भाजपा की इस घिनौनी हिंसक राजनीति की जितनी निंदा की जाए, वो कम है। लेकिन अब यह घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। यह हमला चिंताजनक है। एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक, दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके व्यक्ति के ऊपर, अगर पुलिस और अमित शाह की मिलीभगत से झुंड बनाकर हमला हो रहा है तो ये गंभीर चिंता का विषय है। अरविंद केजरीवाल के साथ कुछ भी घटना हो सकती है। भाजपा उनको जान से मारने पर अमादा है, क्योंकि वो तीन बार चुनाव में हार चुकी है। इसलिए भाजपा को अब कोई रास्ता नहीं दिखता सिवाए केजरीवाल को खत्म करने के। लेकिन मैं भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह बहुत स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि वे अरविंद केजरीवाल हैं, आपके आगे ना झुकेंगे और ना रुकेंगे।दिल्ली के लोगों की हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को जितना षड्यंत्र करना है कर ले, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि अगर अरविंद केजरीवाल को एक खरोंच भी लगती है या कुछ भी होता है तो इसके लिए दिल्ली की जनता ब्याज व सूद समेत अपना बदला लेगी। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। अगर भाजपा को लगता है कि हमला कराकर, मार कर पीटकर, हिंसा करके वो चुनावी राजनीति में आगे निकल जाएंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। दिल्ली की जनता इसका बदला लेगी। उनके बेटे, उनके लाल, उनके भाई केजरीवाल को भाजपा ने जितना परेशान कर रखा है, इसका बदला दिल्ली की जनता जरूर लेगी। अगर अरविंद केजरीवाल के साथ कुछ भी घटना होती है तो उसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार होगी।

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले की दिल्ली पुलिस से शिकायत के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमला करने वालों के साथ हंस-हंसकर बातें कर रही है। दिल्ली पुलिस का एसएचओ ही हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर खड़ा है। अगर पुलिस की मौजदूगी में कोई अपराध होता है तो पुलिस को स्वंय ही एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। अमित शाह की पुलिस खुद ही हमलावरों के साथ मिली हुई है। तो पुलिस कैसे कार्रवाई करेगी। पुलिस खुद साजिश का हिस्सा है।

हमले के बाद पार्टी के कैंपेन को जारी रखने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि हमारा अभियान जारी रहेगा, वह रुकेगा नहीं। अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम नियमित रूप से चलेगा। लेकिन यह स्पष्ट है कि अगर खुद विजेंद्र गुप्ता इस हमले और गुंडई के समर्थन में बाहर आकर बोल रहे हैं। पूरी की पूरी भाजपा इस गुंडागर्दी और हिंसा का समर्थन कर रही है तो इसके पीछे निश्चित तौर पर भाजपा शामिल है।

अरविंद केजरीवाल की पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि अगर वास्तव में पुलिस निष्पक्ष होती है तो यह घटना घटित कैसे हो गई? अरविंद केजरीवाल के ऊपर चुनाव के दौरान पहले भी हमले हो चुके हैं। इस वक्त जब भाजपा उन्हें किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने पर अमादा है तो यह चूक कैसे हो गई? दिल्ली की पुलिस अमित शाह के अंडर है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मलविंदर कंग ने राजा वड़िंग के बयान की कड़ी निंदा की

Next Post

पंजाब सरकार ने पनबस कर्मचारियों के बकाया और त्योहार के एडवांस का समय पर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 15 April 2026

Breaking News Live Updates 15 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: Northwest India में 5°C तापमान बढ़ेगा, कई राज्यों में Heatwave की चेतावनी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
Laljit Bhuller

पंजाब सरकार ने पनबस कर्मचारियों के बकाया और त्योहार के एडवांस का समय पर...

Bribe

अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट: ज़मीन मुआवजे घोटाले में एडीसी (डी) गिरफ़्तार

Kang

रवनीत बिट्टू झूठ बोल रहें, अगर बीज में दिक्कत होती तो केन्द्र ने सीसीएल लिमिट कैसे जारी कर दिया?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।