LIVE | ...
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - रवनीत बिट्टू झूठ बोल रहें, अगर बीज में दिक्कत होती तो केन्द्र ने सीसीएल लिमिट कैसे जारी कर दिया?

रवनीत बिट्टू झूठ बोल रहें, अगर बीज में दिक्कत होती तो केन्द्र ने सीसीएल लिमिट कैसे जारी कर दिया?

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
Kang
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर (The News Air) भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि बिट्टू सरासर झूठ बोल रहें हैं। बीज का कोई मुद्दा ही नहीं है। अगर बीज में कोई दिक्कत होती तो केन्द्र सरकार धान की फसल खरीदने के लिए सीसीएल लिमिट कैसे जारी कर दी? अगर बीज का मसला होता तो केंद्र सरकार पैसे जारी ही नहीं करती। ऐसा सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए बोला जा रहा है।

कंग ने कहा कि पीआर-126 को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) ने सभी संबंधित संस्थानों से सहमति लेकर बनाई है। इसमें राइस मिलर भी है और इसे केंद्र सरकार ने भी स्वीकृति दी है। जब भी पीएयू कोई नया बीज तैयार करती है तो सबसे सहमति लेकर ही करती है। सात साल से यह बीज पंजाब में बोया जा रहा है आज तक कोई समस्या नहीं आई, अब जब केन्द्र सरकार फसल उठाने में फेल साबित हो गई है तो वे आईआईटी कानपुर से बीज की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

कंग ने कहा कि रवनीत बिट्टू की नकली और महंगा बीज वाली बात भी पूरी तरह झूठी है। कहीं भी महंगा बीज नहीं बेचा गया। सभी मान्यता प्राप्त बीज दुकानों पर तय की गई कीमत 56 रूपये प्रति किलो के हिसाब से ही बीज की बिक्री हुई है। अगर रवनीत बिट्टू को 3500 रू में बीज बिकने की खबर मिली तो जून-जुलाई में इस मामले को क्यों नहीं उठाया? अब जब केन्द्र सरकार एक्सपोज हो गई है और बुरी तरह फंस चुकी है तो उन्हें अचानक महंगी और नकली बीज याद आ गया। कंग ने कहा कि असल में इस तरह के बयान देकर भाजपा नेता असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

दरअसल ये सब केंद्र सरकार और भाजपा का पंजाब के किसानों- आढ़तियों और शेलर मालिकों को परेशान करने का बहाना है। भाजपा पंजाब के किसानों को तबाह करना चाहती है। वह किसान आंदोलन का बदला ले रही है। भाजपा पंजाब के किसानों से नफरत करती है।

सिंगल कस्टडी मामले पर कंग ने कहा कि अनाज का असली मालिक केंद्र सरकार है। अनाज खरीदने और उसके रखरखाव की सारी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की ही है। राज्य सरकार तो सिर्फ केयरटेकर का काम करती है। जब तक सारी फसल मंडियों से उठ नहीं जाती तब तक उसके देखभाल की जिम्मेदारी राज्य की है। सिंगल कस्टडी का मुद्दा छेड़कर केन्द्र अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और जानबूझकर पंजाब सरकार और राइस मिलरों को घसीट रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

October 13 History Major Events Today

13 अक्टूबर: जब नीरो बने रोमन सम्राट और दुनिया की समय तय करने वाला दिन, जानें इतिहास के 5 सबसे बड़े मोड़

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दिल्ली-NCM में आज फिर बारिश के आसार! ओला और बिहार में भारी बारिश, जानें 5 दिन का हाल

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Rashifal

13 अक्टूबर Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन? जानें लकी नंबर और शुभ समय

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

धीमी लिफ्टिंग पर कंग ने कहा कि केन्द्र सरकार दावा कर रही है कि उसने अक्टूबर में 15 लाख मिट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग की है, तो फिर उसने जनवरी से ऐसा क्यों नहीं किया? अगर जनवरी से 15 लाख मिट्रिक टन हर महीने उठाया जाता तो सितंबर तक करीब 120 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा अनाज के लिए जगह खाली हो चुकी होती। फिर आज यह मसला पैदा ही नहीं होता। इससे साफ झलकता है कि भाजपा सरकार ने पंजाब को तबाह करने के लिए जानबूझकर धीमी लिफ्टिंग करवाई।

कंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने शेलर मालिकों से भी मीटिंग की लेकिन कोई हल नहीं निकाला। सभी को निराश करके वापस भेजा।
वहीं आप सरकार राज्य के किसानों आढ़तियों और शेलर मालिकों के साथ खड़ी है। सरकार लगातार किसानों की परेशानी दूर करने का प्रयास कर रही है। हम केंद्र सरकार से भी अपील करते हैं कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी जिम्मेदारी निभाएं और समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट: ज़मीन मुआवजे घोटाले में एडीसी (डी) गिरफ़्तार

Next Post

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा द्वारा धान की खरीद और लिफ्टिंग प्रबंधों का अचानक निरीक्षण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 13 History Major Events Today

13 अक्टूबर: जब नीरो बने रोमन सम्राट और दुनिया की समय तय करने वाला दिन, जानें इतिहास के 5 सबसे बड़े मोड़

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दिल्ली-NCM में आज फिर बारिश के आसार! ओला और बिहार में भारी बारिश, जानें 5 दिन का हाल

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Rashifal

13 अक्टूबर Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन? जानें लकी नंबर और शुभ समय

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Supreme-court

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: Rajbir Singh Ghuman गिफ्तारी से बचे, ED-CBI पर रोक

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Bhagwant Mann on Bandi Singhs Release

Bhagwant Mann ने Bandi Singhs की रिहाई के लिए उठाया बड़ा कदम, Jagtar Singh Hawara को जल्द मिल सकती है पैरोल

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Next Post
Harpal Cheema

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा द्वारा धान की खरीद और लिफ्टिंग प्रबंधों का अचानक निरीक्षण

CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चब्बेवाल में किया प्रचार, कहा -

Drugs

पंजाब पुलिस ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन खेप की बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।