गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - हरियाणा - ‘जासूसी यंत्र’ या ऐप? अनुराग ढांडा का मोदी सरकार पर बड़ा वार

‘जासूसी यंत्र’ या ऐप? अनुराग ढांडा का मोदी सरकार पर बड़ा वार

बोले- 'संचार साथी' लोकतंत्र को कर रहा है कमजोर!

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025
in हरियाणा, सियासत
A A
0
Anurag
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 2 दिसंबर (ऱाज कुमार) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार के संचार साथी ऐप और एसआईआर सिस्टम को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे साफ दिखता है कि वह जनता की निजता, अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान नहीं करती।

अनुराग ढांडा ने संचार साथी ऐप पर निशाना साधते हुए कहा, “मंत्री कह रहे हैं कि ऐप ज़रूरी नहीं है, चाहें तो डिलीट कर दो। लेकिन सरकारी नोटिफिकेशन में लिखा है कि इसे हटाया ही नहीं जा सकता। आखिर सच क्या है? सरकार खुद ही अपने बयान से पलट रही है। इससे साफ दिखता है कि नीयत ठीक नहीं है।”
उन्होंने कहा कि यह कदम आम लोगों की निजी जानकारी पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि लोग अब समझ रहे हैं कि बीजेपी सरकार बार-बार जासूसी वाले कदम क्यों उठा रही है। यह सरकार लोगों की जिंदगी में झांकना चाहती है, उनका डेटा अपने नियंत्रण में रखना चाहती है। यह खुला संकेत है कि देश को तानाशाही की तरफ धकेला जा रहा है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही की राह पर चलना चाहिए, न कि लोगों की निगरानी करने वाले ऐप और सिस्टम बनाकर डर का माहौल तैयार करना चाहिए। पार्टी ने यह भी कहा कि देश का आम नागरिक अपनी निजी आज़ादी पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेगा।
SIR विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया सबसे अहम होती है और इसे सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Caste Survey

Punjab Caste Survey : भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पहली बार होगी जातिगत गणना

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तीन देशों के नेताओं का राष्ट्र को संबोधन, कुछ बड़ा होने वाला?

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 दंगों के ‘मसीहा’ ने थामा भाजपा का दामन, बड़ा सियासी उलटफेर

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Law and Order

Punjab Law and Order: मजीठिया का बड़ा हमला, बोले पंजाब में जंगलराज!

मंगलवार, 31 मार्च 2026

अनुराग ढांडा ने कहा, मैं मानता हूं कि लोकतंत्र में सरकारें चुनावी प्रक्रिया से बनती हैं और यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है। पूरे देश में जिन तरह से BLO कर्मियों के आत्महत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं, और जो वीडियो दिख रहे हैं कि उन पर कितना दबाव है, किस तरह उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं, और वे मानसिक तनाव में हैं, इस पर तुरंत चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि SIR जैसे सिस्टम का इस्तेमाल अगर दबाव बनाने, हेरफेर करने या सरकारी एजेंसियों के जरिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, तो यह पूरे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
ढांडा ने चेतावनी दी, लोकतंत्र केवल वोट डालने तक सीमित नहीं है। यदि चुनाव कराने वाले कर्मचारी ही दबाव में होंगे, डरे हुए होंगे, तो चुनाव प्रक्रिया कैसे निष्पक्ष रह सकती है? यह सरकार चुनावी प्रणाली पर अविश्वास फैला रही है और इसका नुकसान पूरे देश को होगा।

अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह संचार साथी ऐप और SIR जैसे विवादित कदमों पर तुरंत सफाई दे, इन सिस्टमों की स्वतंत्र जांच कराए, और यह सुनिश्चित करे कि न तो नागरिकों की निजता पर हमला हो और न ही चुनावी प्रक्रिया पर किसी तरह का दबाव बनाया जाए। क्योंकि जनता सब देख रही है। जनता सवाल पूछेगी और जवाब भी मांगेगी। अब सरकार को पारदर्शी बनना ही पड़ेगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ALERT! अब हर मोबाइल में ‘जासूसी यंत्र’? केजरीवाल का बड़ा आरोप: मोदी सरकार का आदेश निजता पर हमला!

Next Post

Vibha Devi Oath Viral Video: हिंदी में शपथ नहीं पढ़ पाईं बिहार की नई MLA, कौन है विभा देवी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Caste Survey

Punjab Caste Survey : भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पहली बार होगी जातिगत गणना

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तीन देशों के नेताओं का राष्ट्र को संबोधन, कुछ बड़ा होने वाला?

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 दंगों के ‘मसीहा’ ने थामा भाजपा का दामन, बड़ा सियासी उलटफेर

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Law and Order

Punjab Law and Order: मजीठिया का बड़ा हमला, बोले पंजाब में जंगलराज!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
India Angola LPG Deal

India Angola LPG Deal: ईरान युद्ध के बीच भारत का बड़ा कदम, अफ्रीकी देश से होगी गैस डील

सोमवार, 30 मार्च 2026
World News Today

World News Today: ईरान ने Chemical Plant उड़ाया, Trump बोले तेल पर कब्जा करेंगे

सोमवार, 30 मार्च 2026
Next Post
Vibha Devi

Vibha Devi Oath Viral Video: हिंदी में शपथ नहीं पढ़ पाईं बिहार की नई MLA, कौन है विभा देवी

PMO

PMO परिसर का नया नाम 'Seva Teerth' और राजभवन अब 'Lok Bhawan'

Kuldeep Dhaliwal

पॉल्यूशन पर BJP-दिल्ली सरकार बेनकाब! संसद में खुली पोल, पंजाब 90% क्लीन... तो दिल्ली का दुश्मन कौन?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।