रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सैनिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
A A
0
Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 04 फ़रवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर राज्य सरकार अधिक ध्यान देगी।

नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट एयर मार्शल हरदीप बैंस ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम., के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का गौरवशाली इतिहास है कि इसके युवाओं ने भारतीय सशस्त्र बलों में देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में यह प्रवृत्ति कम हुई है, लेकिन राज्य सरकार युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थापित माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट और सी-पाइट केंद्र इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

भारतीय सशस्त्र बलों

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता होने के साथ-साथ पंजाब को देश की शक्ति होने का भी गर्व है और पंजाब के लोग अपनी साहसिक और संघर्षशील भावना के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के प्रत्येक इंच को महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने हमें अत्याचार, अन्याय और अन्याय का विरोध करने का मार्ग दिखाया है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि राज्य की पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा लगती है, जिससे सशस्त्र बलों का सहयोग आवश्यक है।

भारतीय सशस्त्र बलों

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में सशस्त्र बलों, अर्ध-सैनिक बलों, पुलिस और यहां तक कि अग्निवीरों के अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए राज्य सरकार सैनिकों की ड्यूटी के दौरान शहीद होने की स्थिति में परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देती है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की सशस्त्र बलों, अर्ध-सैनिक बलों और पुलिस के जवानों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य द्वारा उठाया गया यह छोटा सा कदम एक तरफ पीड़ित परिवार की मदद करता है और दूसरी तरफ उनका भविष्य सुरक्षित करता है।

भारतीय सशस्त्र बलों

यह भी पढे़ं 👇

Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जान बचाने के लिए देश में अपनी तरह की अनूठी पहल के तहत समर्पित सड़क सुरक्षा बल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों सहित विशेष रूप से प्रशिक्षण प्राप्त नए भर्ती किए गए 1597 जवान, इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले साल फरवरी में इस बल की शुरुआत के बाद से राज्य में हादसों में होने वाली मौतों में 48 प्रतिशत की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के साथ-साथ अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करता है।

प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 से 7 फरवरी तक राज्य का दौरा कर रहे सैन्य, सिविल सेवा और विदेशी देशों के ब्रिगेडियर/संयुक्त सचिव स्तर के 6 विदेशी प्रतिनिधियों सहित 15 अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर पंजाब गौरव महसूस करता है। उन्होंने कहा कि यह दौरा प्रतिनिधिमंडल को राज्य को जानने और सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहलुओं का विश्लेषण करने का मौका देगा। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह दौरा राज्य स्तर और गांव स्तर तक प्रशासन, शासन और कानून-व्यवस्था लागू करने की चुनौतियों के बारे में भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराएगा।

भारतीय सशस्त्र बलों

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये प्रतिनिधि सामाजिक विकास, पंचायत राज, कानून और व्यवस्था और सामाजिक विकास के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रमों, विकास के विभिन्न पहलुओं, महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वास्थ्य/कृषि/शिक्षा/ऊर्जा क्षेत्र और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य का कार्यक्षेत्र नजदीक से देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को इन प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करें और उनके ठहरने के दौरान उनके लिए गर्मजोशी से स्वागत सुनिश्चित करें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके राज्य में आरामदायक ठहरने का आश्वासन देने के अलावा अतिथियों को समृद्ध पंजाबी संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका, मिस्र, कोरिया, ओमान, रूस सहित छह देशों के अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने सशस्त्र बलों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।

Previous Post

Delhi Assembly Elections 2025: कल अगर वोट देने जा रहे हैं तो ये जरूरी बातें जान लें

Next Post

आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही भाजपा और शिकायत करने वालों को पीट रही दिल्ली पुलिस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
Gangstaran Te War

Gangstaran Te War: पंजाब पुलिस ने 529 ठिकानों पर की छापेमारी, 196 गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026
World News

Iran US War: अमेरिका बैकफुट पर आया, दुनिया से मांगी मदद

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही भाजपा और शिकायत करने वालों को पीट रही दिल्ली पुलिस

Harjot Bains

ये नियमित जानना जरूरी! स्कूलों में आयेगी आपातकाली सुरक्षा और एमरजेंसी हेल्पलाइन!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।