बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही भाजपा और शिकायत करने वालों को पीट रही दिल्ली पुलिस

आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही भाजपा और शिकायत करने वालों को पीट रही दिल्ली पुलिस

खुलेआम हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर मुख्यमंत्री पर चुनाव आयोग ने पुलिस केस किया, तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का ये ऑफिशियल स्टैंड है- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 04 फ़रवरी (The News Air) दिल्ली में चुनाव आचार संहिता का भाजपा के गुंडे खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और इसकी शिकायत करने वाले लोगों पर ही दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है। कालकाजी, जंगपुरा और राजेंद्र नगर विधानसभा में सोमवार की रात भाजपा के लोगों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। कालकाजी में आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे भाजपा के लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय इनकी वीडियो बना रहे दो युवकों को पुलिस ने बड़ी बर्बरता से पीटा। साथ ही, इसकी शिकायत करने पर दिल्ली की सीएम के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार को यह खुलासा वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, दिल्ली की सीएम आतिशी और दुर्गेश पाठक ने की।

उधर, इन घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि खुलेआम हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने पुलिस केस किया। तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का ये ऑफिशियल स्टैंड है। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का “काम” आम आदमी पार्टी के खिलाफ ख़ुद गुंडागर्दी करना, भाजपा की गुंडागर्दी को संरक्षण देना, दारू, पैसे और सामान बंटवाना है। यदि कोई उन्हें यह “काम” करने से रोकेगा तो उस पर पुलिस और चुनाव आयोग के “काम” में बाधा डालने का केस किया जाएगा।

तमाम वीडियो सबूत और शिकायत के बाद भी पुलिस व चुनाव आयोग गुंडागर्दी करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है- मनीष सिसोदिया

वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे देश के चुनाव आयोग को पूरे देश में सराहा जाता था। इस चुनाव आयोग की अगुवाई कभी टीएन शेषन (पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त) जैसे लोगों ने की थी। जिनका नाम ही निष्पक्ष चुनाव का पर्यायवाची बन गया था। निष्पक्ष चुनाव यानि टीएन शेषन। आज टीएन शेषन की कुर्सी पर राजीव कुमार के नेतृत्व में जो चुनाव आयोग काम कर रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा ने पूरा का पूरा चुनाव लड़ाने का ठेका चुनाव आयोग को दे दिया है। दिल्ली में चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही है, बल्कि भाजपा के लिए चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की साझेदारी में लड़ा जा रहा है। जिस तरह पूरी दिल्ली से खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर बहुत स्पष्ट वीडियो दिख रहे हैं कि किस तरह से भाजपा के गुंडे पिछले 3-4 दिन से खुलेआम गुंडागिरी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस शिकायत करने के वाले लोगों व पत्रकारों तक का उत्पीड़न कर रही है। लेकिन पुलिस और चुनाव आयोग उल्लंघन और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह आज से नहीं हो रहा है, बल्कि चुनाव की घोषणा के पहले से ही हो रहा है।

महिला कार्यकर्ताओं को मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी जा रही है- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने देखा कि किस तरह से 1100-1100 रुपए व साड़ियां बांटी गईं और चुनाव आयोग कहता रहा है कि हमें कोई सबूत नहीं मिल रहा है। जबकि सोशल मीडिया पर ऐसे सबूतों व वीडियो भारी मात्रा में हैं। तो पूरा का पूरा दिल्ली का चुनाव भाजपा चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की साझेदारी पर लड़ रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आप दिल्ली के चुनाव के लिए जगह-जगह गए। आप के ही लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं, आप इसे रोकिए। जंगपुरा विधानसभा के भाजपा के गुंडों ने हमारी महिला कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकियां दी हैं कि ज्यादा मत बोलो वरना तेजाब से मुंह ऐसा कर देंगे कि किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। महिला कार्यकर्ताओं को तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं।

झुग्गियों में लोगों को डराकर उनके वोटर कार्ड लिए जा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कुछ पत्रकार झुग्गी में गए थे। वहां बच्चों ने कहा कि किस तरह से भाजपा के गुंडे आकर उन्हें धमकाकर जाते हैं कि खबरदार अगर तुमने झाड़ू पर वोट डाला तो तुम्हारी झुग्गियां बर्बाद कर देंगे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं को धमकी देने का सिलसिला खुले में चल रहा है। लेकिन चुनाव आयोग और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में कोई इनके पास कैसे जाएगा। जब जिस चीज के सबूत हैं, उसी पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है। मुझे कई झुग्गियों से यह भी पता चला है कि ये लोगों को धमकाकर उनके वोटर कार्ड ले ले रहे हैं और कह रहे हैं कि खबरदार अगर वोट डालने गए। वोटिंग बूथ के आसपास भी दिखे तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस तरह की धमकियां भी दे रहे हैं।

अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो दिल्ली की सरकार माफिया चलाएंगे- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र, सरकार बनाने और लोगों के लिए लड़ा जा रहा है या गुंडागिरी के लिए लड़ा जा रहा है? भाजपा जिस तरह से चुनाव आयोग और पुलिस का इस्तेमाल करके हरकतें कर रही है, तो अरविंद केजरीवाल की जो बात है कि अगर गलती से भी भाजपा जीत गई तो सारी झुग्गियां तोड़ देगी। दिल्ली के लोगों को अच्छी शिक्षा, फ्री बिजली-पानी, फ्री बस यात्रा और 24 घंटे जैसी सुविधा मिल रही है, इसके माफिया इन सब सुविधाओं को बर्बाद और खत्म कर देंगे। सारी योजनाएं खत्म कर देंगे। अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो दिल्ली की सरकार लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चलेगी। दिल्ली सरकार नेता नहीं बल्कि माफिया चलाएंगे। एक और वीडियो आया है कि किस तरह से भाजपा के प्रत्याशी और उनके गुंडे जंगपुरा में महिलाओं के साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं। सरेआम डंडा लेकर पीट रहे हैं। अगर भाजपा सरकार में आती है तो आगामी दिल्ली का वह नक्शा, वह झलक, वह नजारा उस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली की सड़कों पर किस तरह का नजारा दिखेगा। जिस तरह का नजारा ये लोग अभी चुनाव लड़ते हुए दिखा रहे हैं।

भाजपा और चुनाव आयोग एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजीव कुमार ने पूरे चुनाव प्रक्रिया को इस स्तर पर ला दिया है कि अब भाजपा और चुनाव आयोग एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं। अपने आप को निष्पक्ष कहने से चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं हो सकता। एक मुद्दा उठाया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता कालकाजी विधानसभा में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे थे। उनके मुद्दे मुख्यमंत्री आतिशी ने उठाए थे। चुनाव आयोग की निष्पक्षता तब साबित होती अगर चुनाव आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देता। क्या चुनाव आयोग उस पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर सकता है, जिसने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर करके भाजपा के गुंडों के हौंसले बढ़ाए हैं? किस नियम के तहत शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर की गई। शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर की गई और गुंडागर्दी करने वालों को भगा दिया। अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष है तो कार्रवाई करते दिखाए। चुनाव आयोग एक बयान जारी करने से नहीं, बल्कि अपनी हरकतों से निष्पक्ष होगा। आज वह अपनी हरकतों से भाजपा का एजेंट बना हुआ है।

रमेश बिधूड़ी के लोग झुग्गी के लोगों को रात में धमका रहे थे, हमारी शिकायत पर पुलिस उन्हें ले गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की- सीएम आतिशी

वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि सोमवार को शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद साइलेंस पीरियड की शुरुआत हो गई। इस दौरान आचार संहिता और सारे नियम कानून बिल्कुल स्पष्ट हैं कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में वहां से बाहर का वोटर मौजूद नहीं हो सकता। क्योंकि यह चुनाव को प्रभावित करने का एक तरीका होता है। सोमवार शाम को हमें खबर मिली कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की टीम से कुछ लोग हमारे झुग्गी क्लस्टर के लोगों को रात में धमका रहे हैं। हम रात में वहां पहुंचे। जहां संगम विहार के रहने वाले दिनेश चौधरी वहां मौजूद थे। सीएम आतिशी ने जीपीएस टैग फोटो दिखाते हुए कहा कि हमारे पास 3 फरवरी की जीपीएस टैग फोटो है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दिनेश चौधरी रात 11ः30 बजे गिरी नगर बालमुकुंद खंड में मौजूद थे। मैंने रिटर्निंग ऑफिसर और डीसीपी को फोन किया, जिसके बाद पुलिस की टीम आई और दिनेश चौधरी को लेकर भी गई लेकिन जब हम इनके पीछे-पीछे गए तो पता चला कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और दिनेश चौधरी को जाने दिया।

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी रमेश बिधूड़ी के लोग झुग्गियों में घूम रहे रहे थे, उनकी फोटो भी है- सीएम आतिशी

आतिशी ने कहा कि पुलिस थाने की तरफ जाते हुए हमने देखा कि एक दूसरी गाड़ी में रमेश बिधूड़ी के लोग नव जीवन कैंप और नेहरू कैंप की झुग्गियों के आसपास घूम रहे थे। हमारे पास इनकी भी जीपीएस टैग वाली तस्वीरें हैं। सीएम आतिशी ने तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इसमें दिख रहे शख्स का नाम अनुज बिधूड़ी है जो कि रमेश बिधूड़ी के सगे भतीजे बताए जा रहे हैं और इलाके में सेठी के नाम से जाने जाते हैं। साथ ही उस तुगलकाबाद के निवासी लालू बिधूड़ी भी थे। हमारे पास इनकी भी जीपीएस टैग स्टैंप वाली तस्वीरें हैं।

गोविंदपुरी के एसएचओ ने कार्रवाई करने के बजाय रमेश बिधूड़ी के लोगों को भगा दिया- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि हमने इस लोकेशन पर चुनाव आयोग को बुलाया। रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की। फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस को भी बुलाया। लेकिन जब वहां एसएचओ पहुंचे और उन्होंने वहां अनुज बिधूड़ी को देखा तो उन्होंने सबके सामने खुलेआम उसे फरार करवा दिया। और उससे सबका ध्यान हटाने के लिए पुलिस वालों ने वहां दो लोकल लड़के सागर मेहता और अश्मित सिंह को पुलिस ने बर्बरता से पीटना शुरू कर दिया। जबकि इसमें से एक लड़का वहां अपने रिश्तेदार के पास सामान छोड़ने आया था और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो बना रहा था और दूसरा हमारे किसी कार्यकर्ता को देखकर अपने घर से बाहर आया था। ये दोनों लड़के खुलेआम आचार संहिता के उल्लंघन का वीडियो बना रहे थे और चुनाव आयोग के पास शिकायत कर रहे थे लेकिन गोविंदपुरी के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने इन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। उनके साथ वहां दस और पुलिस अफसर मौजूद थे। हमारे पास इस पूरी घटना का वीडियो सबूत भी मौजूद है।

सीएम आतिशी ने कहा कि इन लड़कों को बिना किसी शिकायत या एफआईआर के रात 1 से सुबह 6 तक पुलिस थाने में रखा गया। इसके अलावा सारे इलाके के पुलिस वालों को वहां बुला लिया गया। जिसमें साउथ ईस्ट के एसीपी हर्ष इंदौरा, सरिता विहार के एसीपी वीरेंद्र और कालकाजी के एसीपी राकेश कुमार सभी वहां मौजूद थे। इन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा इसकी शिकायत करने वाले दो लड़कों को 5 घंटे पुलिस थाने में बैठाए रखा।

चुनाव आयोग शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ ही केस कर रहा है- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि मैंने इस पूरी घटना में चुनाव आयोग, रिटर्निंग ऑफिसर और पुलिस को बुलाया लेकिन रमेश बिधूड़ी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उल्टा मेरे ऊपर एफआईआर किया गया। मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहती हूं कि भारत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए जाना जाता है। आज देश की राजधानी दिल्ली में खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। भाजपा वाले सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए पुलिस वाले भी गुंडागर्दी कर रहे हैं। चुनाव आयोग शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ ही केस कर रहा है। क्या यही हाल होगा?

दिल्ली की जनता सब देख रही है, बहुत सोच-समझ कर अपना फैसला लेगी- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपनी सोई हुई आत्मा को जगाएं। हम सुबह से उनसे मिलने के लिए समय मांग रहे हैं लेकिन वह हमें वक्त नहीं दे रहे हैं। चुनाव आयोग शिकायत करने वालों पर एफआईआर कर रहा है। आचार संहिता का उल्लंघन रिपोर्ट कराने वालों को पुलिस बर्बरता से पीट रही है। आज देश का लोकतंत्र मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हाथ में है। इतिहास यह देख रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में लोकतंत्र बचेगा या नहीं। मैं बीजेपी वालों को भी बता दूं कि दिल्ली की जनता सब देख रही है। उनको पता है कि एक तरफ गुंडागर्दी करने वाले और फ्री की योजनाओं को बंद करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ हर महीने 25000 रुपए का फायदा पहुंचाने वाली पार्टी है। दिल्ली की जनता बहुत सोच-समझ कर अपना फैसला लेगी।

कार में पैसे व शॉल लेकर बैठे भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने शिकायत करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की- दुर्गेश पाठक

वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले कई दिनों से हमें सूचना मिल रही थी कि मेरे विधानसभा क्षेत्र राजेंद्र नगर में लोगों को पैसे, साड़ी और शॉल बांटे जा रहे हैं। हमने चुनाव आयोग और पुलिस से इसकी कई बार शिकायत की। लेकिन पुलिस वालों ने कहा कि आप इसके सबूत लाओ, ऐसे कैसे पता चलेगा कि यह घटना हो रही है या नहीं। सोमवार रात करीब 9ः30 बजे शिवपुरी के गेट नंबर दो पर भाजपा नेता के रिश्तेदार की गाड़ी खड़ी थी जिसमें अंदर शॉल और पैसे भरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने हमें बताया। इसके बाद हमारे कार्यकर्ता वहां पहुंचे। हमने चुनाव आयोग के पास शिकायत की और एसएचओ को फोन किया। लगभग तीन से साढ़े तीन घंटे तक वहां स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। यह काम पूरी दिल्ली में लगातार चल रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि यह घटना होने के बाद पुलिस को जब गाड़ी में पैसे और शॉल लेकर बैठे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, पुलिस ने उल्टा इसकी शिकायत करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं के नाम दर्ज किए और आज सुबह से पुलिस उनके घर बैठी हुई है और उनसे पूछताछ कर रही है कि उन्हें इसकी जानकारी कहां से मिली।

पूरी दिल्ली में पैसे, साड़ियां और शॉल बांटी जा रही है और चुनाव आयोग खामोश है- दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर खुलेआम पैसे, शॉल, साड़ियां बांटी जा रही हैं। खुलेआम गुंडागर्दी और लड़ाई हो रही है। लेकिन चुनाव आयोग इन सब पर पूरी तरह से खामोश है। वह खुद यह सारी चीजें अपनी मौजूदगी में करवा रहा है। एक तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं को यह निर्देश है कि उन्हें जो करना है, वह करें, आयोग उनके साथ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरी गाड़ी पैसे, शॉल और साड़ियों से भरी हुई है। उस गाड़ी में भाजपा के रिश्तेदार बैठे हुए थे। पुलिस ने उनको वहां से भगा दिया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा जो लोग इसकी शिकायत करने गए थे, पुलिस सुबह से उनके घर पर बैठी हुई है। जिस गाड़ी से हमारे कार्यकर्ता गए थे, उस पर ट्रैफिक वॉयलेशन के नाम से 27,000 रुपए का फाइन लगाया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
पांच फरवरी का दिन भारत के चुनावी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा- दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा कि अब तक हमें यह तो पता था कि चुनाव आयोग और पुलिस भाजपा के साथ हैं। लेकिन अब लग रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता इस बार घर में बैठे हुए हैं क्योंकि उनको मालूम है कि यह बेकार पार्टी केवल लड़ाई-झगड़ा करती है और उनको वोट देने से उन्हीं का नुकसान है। इसलिए इस बार चुनाव, इलेक्शन कमिशन के एजेंट और भाजपा की पुलिस करवा रही है। यह लोग भाजपा के लिए डोर टू डोर जा रहे हैं। मुझे लगता है कि 5 फरवरी का दिन भारत के चुनावी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा।

भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि उसके खिलाफ वोट देने वाले लोग पोलिंग बूथ तक न पहुंचे- दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा कि मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। हमारे पास जो सूचना है उसके मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सभी बूथों की लिस्ट बनाई है कि किन-किन बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात करके वोटर्स को मतदान करने से रोका जाएगा। अमित शाह ने पुलिस के साथ इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। हम मीडिया के माध्यम से पूरे देश को यह जानकारी देना चाहते हैं कि हो सकता है 5 फरवरी को इस देश का लोकतंत्र जीते या पूरी तरह से हार जाए। इस दिन भाजपा की पुलिस और चुनाव आयोग का केवल यह काम होगा कि किसी तरह से कोई वोटर पोलिंग बूथ तक ना पहुंचे। पूरे देश और दुनिया की मीडिया को यह दिखाना चाहिए क्योंकि अगर अब देश इसके खिलाफ नहीं जागा तो देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

Next Post

ये नियमित जानना जरूरी! स्कूलों में आयेगी आपातकाली सुरक्षा और एमरजेंसी हेल्पलाइन!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 15 April 2026

Breaking News Live Updates 15 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: Northwest India में 5°C तापमान बढ़ेगा, कई राज्यों में Heatwave की चेतावनी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
Harjot Bains

ये नियमित जानना जरूरी! स्कूलों में आयेगी आपातकाली सुरक्षा और एमरजेंसी हेल्पलाइन!

sond

पंजाब ने ई-श्रम पोर्टल पर 57,75,402 श्रमिकों को किया पंजीकृत: सौंद

Mallikarjun Kharge vs Neeraj Shekhar

Mallikarjun Kharge vs Neeraj Shekhar: राज्यसभा में गरमाया माहौल, खरगे के बयान पर मचा बवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।