LIVE | ...
बुधवार, 17 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कोई तालाब में डूब मरा, किसी की गाड़ी पलटी और हो गया खेल…हिरासत के दौरान मौत और एनकाउंटर का इतिहास पढ़िए

कोई तालाब में डूब मरा, किसी की गाड़ी पलटी और हो गया खेल…हिरासत के दौरान मौत और एनकाउंटर का इतिहास पढ़िए

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 24 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत, स्पेशल स्टोरी
A A
0
fire
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
नई दिल्ली : यूपी के मंगेश यादव एनकाउंटर का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उसके साथी अनुज प्रताप सिंह भी एनकाउंटर में मारा गया। यूपी में एनकाउंटर का मामला गरम है ही, उधर महाराष्ट्र के बहुचर्चित बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे का सोमवार को एनकाउंटर हो गया। पुलिस थिअरी के मुताबिक, उसने पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीन कर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। विपक्ष इसे फेक एनकाउंटर बता रहा है।भारत में एनकाउंटर और उन पर विवाद कोई नहीं बात नहीं है। राजनीतिक दल कभी धर्म तो कभी जाति देखकर फर्जी एनकाउंटर करने के आरोप भी लगाते हैं। आइए नजर डालते हैं, हाल के दिनों में हुए कुछ चर्चित एनकाउंटर्स पर।
बदलापुर कांड का आरोपी अक्षय शिंदे एनकाउंटर में ढेर

पिछले महीने महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल की बच्चियों से दरिंदगी की घटना से जनाक्रोश भड़क गया। बड़ी तादाद में आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए। दबाव में आई एकनाथ शिंदे सरकार ने आनन-फानन में जांच समिति का गठन किया। आरोपी अक्षय शिंदे 1 अगस्त को ही स्कूल में संविदा कर्मचारी के तौर पर रखा गया था। संयोग से 23 सितंबर को जिस दिन यूपी में सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर हुआ, उसी दिन महाराष्ट्र में अक्षय शिंदे भी एनकाउंटर में मारा गया। दोनों ही मामले में परिवार फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा रहा है। विपक्ष भी इन एनकाउंटरों पर सवाल उठा रहा है।

सुल्तानपुर डकैती कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पिछले महीने 28 अगस्त को यूपी के सुल्तानपुर में एक जूलरी शॉप में हथियारों के दम पर डकैती हुई थी। उसके एक हफ्ते बाद ही 5 सितंबर को दो आरोपियों का एनकाउंटर हुआ। पुलिस मुठभेड़ में मंगेश यादव नाम के आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरे आरोपी अजय यादव के पैर में गोली लगी। उसका अभी इलाज चल रहा है। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जाति देखकर एनकाउंटर का आरोप लगाया। कहा कि यादवों को चुन-चुनकर मारा जा रहा। सवाल उठाया कि मामले में सीएम के सजातीय ठाकुर आरोपियों को क्यों नहीं मारा गया? अखिलेश मंगेश यादव के घर भी गए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी उसके घर गए। एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार पर विपक्ष के हमलों की धार अभी कुंद ही नहीं हुई थी कि 23 सितंबर को सुल्तानपुर कांड के एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। आरोपी का नाम था अनुज प्रताप सिंह। इस बार मुठभेड़ में मारे गए आरोपी के पिता ने अखिलेश यादव को ये कहकर कोसा कि लो अब ठाकुर का एनकाउंटर हो गया, अब तो कलेजे को ठंडक मिल गई होगी।

असम में पुलिस हिरासत से भागते हुए डूबने से आरोपी की मौत

ठीक एक महीने पहले 24 अगस्त को असम के नगांव जिले में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वैसे तो ये एनकाउंटर नहीं था लेकिन आरोपी की मौत पुलिस हिरासत के दौरान हुई। असम पुलिस के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था तभी वह भागने लगा और तालाब में कूद गया। आरोपी की डूबने से मौत हो गई।

विकास दुबे एनकाउंटर

4 साल पहले 3 जुलाई 2020 को पुलिस की एक टीम कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार करने गई थी। वहां दुबे और उसके गुंडों की फौज ने एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर मार डाला। इस कांड ने योगी सरकार को हिला डाला। विकास दुबे और उसके गैंग की धर-पकड़ तेज हो गई। दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। उसे सड़क के रास्ते कानपुर लाया जा रहा था लेकिन पुलिस के मुताबिक रास्ते में वो गाड़ी पलट गई जिसमें विकास दुबे को बैठाया गया था। दावे के मुताबिक, गाड़ी पलटने के बाद दुबे एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा और एनकाउंटर में मारा गया। बाद में विकास दुबे गैंग के कई अपराधियों की भी अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई। इस कांड के बाद यूपी की सियासत खूब गरम हुई थी। विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर ‘ब्राह्मणों’ को निशाना बनाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढे़ं 👇

historical

बड़ा खुलासा! June 17 History में क्या-क्या हुआ खास

बुधवार, 17 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 17 जून 2026
IMD Weather Alert

बड़ा अलर्ट! IMD Weather Alert जारी, मॉनसून आगे बढ़ेगा

बुधवार, 17 जून 2026
Breaking News Live Updates 17 June 2026

Breaking News Live Updates 17 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 17 जून 2026
हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर से हैवानियत के आरोपियों का हुआ था फर्जी एनकाउंटर

नवंबर 2019 में हैदराबाद में एक वेटरनरी डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या हुई थी। दरिंदों ने हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की थी। इस कांड के बाद तेलंगाना समेत पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों मोहम्मद आरिफ, चिंताकुंता, चेन्नाकेशवल्लू और जोल शिवा को गिरफ्तार किया। 6 दिसंबर 2019 को पुलिस क्राइम के रीक्रिएशन के लिए चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई। पुलिस के मुताबिक, वहां आरोपियों ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और इस सिलसिले में सभी चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे देश में फैल गई। बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए और जश्न मनाया। पुलिस की खूब वाहवाही हुई। एनकाउंटर का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और शीर्ष अदालत ने उसकी जांच के लिए आयोग का गठन किया। जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में एनकाउंटर को पूरी तरह फर्जी करार दिया और इसमें शामिल 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने की सिफारिश की।

आनंदपाल एनकाउंटर

राजस्थान में 2017 में हुए आनंदपाल एनकाउंटर की भी काफी चर्चा हुई। इस कुख्यात गैंगस्टर पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। उसे पकड़ने में राजस्थान पुलिस नाकाम हो रही थी जिस वजह से उसकी खूब किरकिरी हो रही थी। आखिरकार राजस्थान के सालासर में पुलिस के साथ ‘मुठभेड़’ में वह मारा गया।

जेल से भागे 8 आतंकियों का एनकाउंटर

2016 में मध्य प्रदेश की भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकी भाग गए थे। भागते वक्त आतंकियों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या भी कर दी। बाद में पुलिस ने पहाड़ी के पास इन सभी आतंकियों को घेर लिया और उन्हें एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

गुजरात का इशरत जहां, सोहराबुद्दीन शेख, तुलसी प्रजापति एनकाउंटर

नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते सूबे में कई ऐसे एनकाउंटर हुए थे जो काफी चर्चित हुए। फेक एनकाउंटर के आरोप लगे। 15 जून 2004 को गुजरात पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गांधीनगर में एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के नजदीक 4 संदिग्ध आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इनमें मुंबई के नजदीक मुंब्रा की रहने वाली इशरत जहां, उसका दोस्त प्राणेश पिल्लई उर्फ जावेद शेख और दो पाकिस्तानी नागरिक अमजलाली राना और जीशान जोहर शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, ये चारों पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा जुड़े थे। ये मामला अदालत में भी पहुंचा। पुलिस अफसरों के खिलाफ केस चले लेकिन सभी पुलिसकर्मी अदालत से बाइज्जत बरी हो गए।

इशरत जहां एनकाउंटर के अगले साल 2005 में गुजरात और राजस्थान पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में अहमदाबाद में सोहराबुद्दीन शेख को एनकाउंटर में ढेर किया था। शेख 2003 में गुजरात के तत्कालीन गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या का आरोपी था। इसी मामले में एक और आरोपी और शेख का शार्प शूटर तुलसी प्रजापति भी 2007 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

बटला हाउस एनकाउंटर

13 सितंबर 2008 को देश की राजधानी दिल्ली सीरियल बम धमाकों से दहल गई थी। करोल बाग, कनाट प्लेस, इंडिया गेट और ग्रेटर कैलाश में एक के बाद एक कई धमाके हुए। 6 दिन बाद 19 सितंबर को जामिया नगर में स्थित बटला हाउस में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी आतिफ अमीन और साजिद मारे गए। दो आतंकी आरिज और शहजाद को भागते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस के जांबाज पुलिस अफसर मोहन चंद शर्मा ने सर्वोच्च बलिदान दिया। इस मामले पर भी खूब सियासत हुई। फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगे लेकिन अदालत में ये साबित हुआ कि एनकाउंटर असली था। इस कांड पर एक फिल्म भी बनी थी जो सुपरहिट रही थी।

कई और एनकाउंटर भी रहे चर्चित

इनके अलावा कई और एनकाउंटर देशभर में चर्चित रहे। इनमें 1982 में वडाला में गैंगस्टर मान्या सुर्वे का एनकाउंटर, 2019 में यूपी में रेत माफिया पुष्पेंद्र यादव का एनकाउंटर, 2006 में राजस्थान में दारा सिंह उर्फ दारिया एनकाउंटर जैसे केस शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग समय पर हुए एनकाउंटर में कई दस्यु सरगना भी मारे जा चुके हैं। इनमें 2007 में दस्यु सरगना ददुआ का यूपी के चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुआ एनकाउंटर भी शामिल है। पुलिस मुठभेड़ में ददुआ के अलावा उसके 5 साथी भी ढेर हुए थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका,सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Next Post

Haryana Chunav 2024: हरियाणा को अभी तक नहीं मिली कोई महिला मुख्यमंत्री,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

बड़ा खुलासा! June 17 History में क्या-क्या हुआ खास

बुधवार, 17 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 17 जून 2026
IMD Weather Alert

बड़ा अलर्ट! IMD Weather Alert जारी, मॉनसून आगे बढ़ेगा

बुधवार, 17 जून 2026
Breaking News Live Updates 17 June 2026

Breaking News Live Updates 17 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 17 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026

बड़ा अपडेट! Aaj Ka Rashifal 17 June 2026 सभी राशियों के लिए

बुधवार, 17 जून 2026
Flood Preparedness

बड़ा खुलासा! Bhagwant Mann Fake Video पर CM का पलटवार

मंगलवार, 16 जून 2026
Next Post

Haryana Chunav 2024: हरियाणा को अभी तक नहीं मिली कोई महिला मुख्यमंत्री,

yogi

खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट मिलाना वीभत्स, यह सब स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi

यूपी में ढाबों-रेस्टोरेंट की होगी जांच, काम करने वालों का भी वेरिफिकेशन, योगी सरकार का आदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।