The News Air- यूक्रेन में चंडीगढ़ में 103 लोग फंसे हुए हैं। इसकी सूची मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स ने जारी की है। बार काउंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की यूक्रेन से सुरक्षित वापसी की मांग की है। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा से कई स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हुए हैं।
बार काउंसिल के चेयरमैन मिंदरजीत यादव ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई वकीलों के बच्चे यूक्रेन में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों/यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। वह बच्चों की वापसी में सरकार की हर तरीक़े से सहायता करने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि भारतीय दूतावास कूटनीतिक तरीक़ों से बच्चों की वतन वापसी की कोशिशें कर रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स ने हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स ने यूक्रेन में फंसे 103 चंडीगढ़ वासियों की सूची भी जारी की है। चंडीगढ़ प्रशासन फंसे लोगों के चंडीगढ़ में परिवारों से संपर्क कर रहा है। यूक्रेन से कुछ स्टूडेंट्स और बाक़ी लोग वापस आ गए हैं। वहीं प्रशासन यूक्रेन से भारत आने वाले चंडीगढ़ के लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की सेवा भी दे रहा है।
इन नंबरों पर ले सकते हैं अपनों की जानकारी
1800118797 (टोल फ्री), + 91 1123012113, + 91 1123014104, + 91 1123017905, + 91 1123088124 (Fax)
इनके अलावा [email protected] के नाम से वेबसाइट भी है जिसके ज़रिए सहायता ली जा सकती है।
चंडीगढ़ प्रशासन भी मदद के लिए प्रयास कर रहा
चंडीगढ़ प्रशासन 112 नंबर के ज़रिए यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स और बाक़ी लोगों की जानकारी इकट्ठी कर आगे भारत सरकार को भेज रहा है। नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर भी चंडीगढ़ प्रशासन ने एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी भारत सरकार यूक्रेन में भारतीय दूतावास और बाक़ी नज़दीकी देशों के साथ साँझी कर रही है।