LIVE | ...
शनिवार, 27 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - शिवराज का BIG SHOCK: UPA ने किया MSP पर धोखा! बोले- ‘कत्ल’ भी करते हो तो चर्चा नहीं होती!

शिवराज का BIG SHOCK: UPA ने किया MSP पर धोखा! बोले- ‘कत्ल’ भी करते हो तो चर्चा नहीं होती!

गर्व है कि ये मोदी सरकार है, जिसने 2019 में तय किया कि लागत पर 50% मुनाफा देकर MSP तय की जाएगी-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Shivraj
108
SHARES
718
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (राज कुमार) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य सभा में प्रश्न काल के दौरान कहा कि ये मोदी सरकार है, जिसने उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और उत्पादन के ठीक दाम देने, ये तीनों काम किए हैं। हमारा एक ही फार्मूला है- किसानों का कल्याण। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने वर्ष 2019 में तय किया कि लागत पर 50% मुनाफा देकर MSP तय की जाएगी, वहीं अब किसानों से तुअर, मसूर व उड़द 100% खरीदी जाएगी, जबकि यूपीए सरकार ने तो कह दिया था कि लागत पर सीधे 50% बढ़ोतरी निर्धारित करने से मंडी में विकृति आ सकती है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में सवालों के जवाब में कहा कि हम स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह मानते हुए कुल लागत पर 50% मुनाफा देकर एमएसपी पर फसल खरीदी कर रहे हैं और कई फसलों पर तो 50% से ज्यादा दाम भी देने का काम कर रहे हैं। 2014 के पहले इतनी नहीं खरीदी जाती थी और दलहन-तिलहन की फसल के लिए तो 2014 के पहले नाममात्र की खरीदी होती थी। हमने पीएम आशा योजना भी बनाई है। शिवराज सिंह ने कहा कि कई राज्य सरकार खरीदी में ढिलाई करती है, पूरा नहीं खरीदती है, जिससे किसानों को दिक्कत होती है, वहीं हमने तय किया है कि तुअर, मसूर, उड़द राज्य सरकार अगर कम खरीदेगी या नहीं खरीदेगी तो नैफेड जैसी एजेंसी के माध्यम से सीधे भी हम खरीदने का काम करेंगे, ताकि किसानों को ठीक दाम मिल सके।

शिवराज सिंह ने बताया कि 2004 से 2014 के बीच सभी खरीफ की जो एमएसपी फसलें थी, वो केवल 46 करोड़ 89 लाख मीट्रिक टन खरीदी गई थी, जबकि मोदी सरकार ने 81 करोड़ 86 लाख मीट्रिक टन खरीदी की हैं। रबी की फसल 23 करोड़ 2 लाख मीट्रिक टन खरीदी गई थी, उस समय जब यूपीए की सरकार थी, वहीं एनडीए की सरकार ने 35 करोड़ 40 लाख मीट्रिक टन खरीदी है और अलग-अलग दलहन और तिलहन की खरीदी भी की। तिलहन 47 लाख 75 हजार मीट्रिक टन खरीदी जाती थी पहले, वहीं एनडीए की सरकार ने 1 करोड़ 28 लाख मीट्रिक टन खरीदी है। दलहन 6 लाख मीट्रिक टन 10 साल में खरीदी गई थी, वहीं हमने 1 करोड़ 89 लाख मीट्रिक टन खरीदी है और इस तरह से किसानों को उसके उत्पाद का पूरा दाम देने का हमने प्रयास किया है।

यह भी पढे़ं 👇

Baljit Kaur

Punjab Rural Development में बड़ा कदम: SC गांवों के लिए 72.21 करोड़ जारी

शनिवार, 27 जून 2026
Punjab Drug Free Campaign

Punjab Drug Free Campaign में बड़ा कदम: सूरमा मुहिम से बदलेगी तस्वीर

शनिवार, 27 जून 2026
India's First Private Gold Mine

India’s First Private Gold Mine शुरू: क्या बदलेगी देश की Gold Economy?

शनिवार, 27 जून 2026
Maharashtra TET Paper Leak

Maharashtra TET Paper Leak: पेपर लीक के शक में TET Exam मुलतवी, भिवंडी में पुलिस रेड

शनिवार, 27 जून 2026

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसके प्राण, किसानों का कल्याण मोदी सरकार का सर्वोच्च संकल्प है। हमने MSP तय की, जबकि UPA सरकार, 2013-14 में जितनी MSP देती थी, उससे दोगुनी MSP घोषित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। शिवराज सिंह ने उपजवार आंकड़े देते हुए बताया कि यूपीए सरकार के समय धान, ज्वार, बाजरा, रागी, तुअर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी, गेहूं, जौ, चना, सरसों आदि पर बहुत कम दाम दिए जाते थे, जबकि वर्तमान में एमएसपी काफी बढ़ाकर दी जा रही हैं, साथ ही MSP पर खरीद भी बहुत बढ़ाई गई हैं। उन्होंने तमाम आंकड़ों के साथ यूपीए सरकार के कार्यकाल के समय से तुलना करते हुए विपक्ष पर ताना कसते हुए कहा कि हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और। शिवराज सिंह बोले- ये नरेंद्र मोदी सरकार है, जो किसान के हितों की चर्चा करती है और विपक्ष से कहा कि सभी MSP फसलें जो पूर्व के 10 साल में आपने खरीदी 7 लाख 41 हजार करोड़ रुपये की, वहीं हमने 24 लाख 49 हजार करोड़ रु. की।

शिवराज सिंह ने सदन में शेर सुनाया- वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम। इसके साथ ही उन्होंने काह कि पिछले साल कर्नाटक की सरकार ने 2024-25 में तुअर खरीदने की बात की, तो हमने कर्नाटक की सरकार से कहा, 100% खरीदो। उनका कहना रहा कि 100% नहीं, हमें केवल 25% की स्वीकृति दो। तब हमने 25% की स्वीकृति दी, लेकिन वो भी उन्होंने नहीं खरीदी। हमने स्वीकृति दी 3,06,150 MT की और कर्नाटक की कांग्रेस की सरकार ने खरीदी 2,16,303 MT, जो गारंटी है, उसे भी आपकी सरकारें खरीदती नहीं हैं। शिवराज ने कहा-इन्होंने तो कोई फार्मूला माना ही नहीं, और हमारा एक ही फार्मूला है, किसानों का कल्याण। किसानों को उत्पाद के ठीक दाम देना हमारा संकल्प है और किसानों के हित में इस संकल्प को हम हर हालत में पूरा करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

UP BJP President 2025: क्या साध्वी निरंजन ज्योति बनेंगी यूपी बीजेपी अध्यक्ष?

Next Post

संसद तक पहुंचा Hindi Row! क्यों मचा भाषा विवाद पर महा-घमासान? जानिए Inside Story!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Baljit Kaur

Punjab Rural Development में बड़ा कदम: SC गांवों के लिए 72.21 करोड़ जारी

शनिवार, 27 जून 2026
Punjab Drug Free Campaign

Punjab Drug Free Campaign में बड़ा कदम: सूरमा मुहिम से बदलेगी तस्वीर

शनिवार, 27 जून 2026
India's First Private Gold Mine

India’s First Private Gold Mine शुरू: क्या बदलेगी देश की Gold Economy?

शनिवार, 27 जून 2026
Maharashtra TET Paper Leak

Maharashtra TET Paper Leak: पेपर लीक के शक में TET Exam मुलतवी, भिवंडी में पुलिस रेड

शनिवार, 27 जून 2026
VB-G RAM G

Punjab VB-G RAM G Scheme: विरोध के महीनों बाद सरकार ने MGNREGA की जगह लाई नई योजना

शनिवार, 27 जून 2026
Rajpura Firing

Rajpura Firing: गैंगस्टर Goldy Dhillon ने ली जिम्मेदारी, MLA Neena Mittal को धमकी

शनिवार, 27 जून 2026
Next Post
Nirmala Sitharaman Hindi Row

संसद तक पहुंचा Hindi Row! क्यों मचा भाषा विवाद पर महा-घमासान? जानिए Inside Story!

8th Pay Commission

8th Pay Commission: क्या पेंशन नहीं बढ़ेगी? संसद में सरकार ने दिया बड़ा जवाब, लाखों को राहत

IndiGo Flight Crisis

IndiGo Flight Crisis: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, DGCA ने वापस लिया 'वीकली ऑफ' वाला फैसला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।