चंडीगढ़, 9 दिसंबर (The News Air) शिरोमणी अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ ने मौजूदा नगर निगम के चुनावों के लि पार्टी नेताओं को आबजर्वर नियुक्त किया।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि श्री हरीश राय ढ़ांडा को जालंधर, स. बिक्रम सिंह मजीठिया और स. गुलजार सिंह रणीके को अमृतसर, स.बलदेव सिंह खैहरा को फगवाड़ा, स. मंतर सिंह बराड़ और स. एसआर कलेर को लुधियाना, एनके शर्मा और गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना को पटियाला नगर निगम चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
डाॅ. चीमा ने बताया कि अकाली दल चुनाव चिन्ह ‘तकड़ी’ पर चुनाव लड़ेगा।