The News Air-CAMPUS ACTIVEWEAR का IPO जल्द- कैंपस शू बनाने वाली कंपनी CAMPUS ACTIVEWEAR का IPO अगले महीने यानी मई में आ सकता है। ये आईपीओ पूरी तरह Offer For Sale रहेगा। CAMPUS ACTIVEWEAR में शेयरहोल्डिंग पर नज़र डालें तो इसमें प्रोमोटर हिस्सेदारी 78.21%,TPG ग्रोथ की हिस्सेदारी 17.19%,QRG Ent की हिस्सेदारी 3.86% और कंपनी के कर्मचारियों की हिस्सेदारी 0.74% है। CAMPUS ACTIVEWEAR के कारोबार पर नज़र डालें तो स्पोर्ट्स फुटवियर में कैंपस जाना माना ब्रांड है। पिछले 10 सालों में कंपनी की CAGR 25% रही है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की 75% मांग नॉन-मेट्रो और 25% मांग मेट्रो क्षेत्रों शहरों से है। कंपनी के ऑनलाइन कारोबार में लगातार ग्रोथ जारी है। 3 साल में कंपनी का ऑनलाइन बिजनेस 400 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। कंपनी की वीमेंस और किड्स पोर्टफोलियों में विस्तार की योजना है। IPO के लिए निवेश बैंकर में बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल, सीएलएसए इंडिया और कोटक महिंद्रा कैपिटल शामिल हैं।
01:15PM
4 सत्रों के बाद बाज़ार में ख़रीदारी- 4 सत्रों की कमज़ोरी के बाद बाज़ार संभलने की कोशिश में दिख रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी 70 अंक सुधरा है। तो RIL, ICICI BANK, AXIS BANK और SBI ने जोश भरा है। निफ्टी बैंक में DAY LOW से 300 POINTS की रिकवरी आई है। सरकारी बैंकों में ज़्यादा एक्शन है। दिग्गजों के मुक़ाबले स्मॉलकैप और मिडकैप का अच्छा प्रदर्शन जारी है। ऑटो मेटल और एनर्जी शेयरों में अच्छी ख़रीदारी दिख रही है। अनुमान से बेहतर नतीजों के बाद भी MINDTREE 2 फ़ीसदी से ज़्यादा फिसला, ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के वैल्युएशन को महंगा बताया है। निफ्टी IT इंडेक्स भी क़रीब 1 फ़ीसदी नीचे है।
01:07PM
कम्पेंसेटरी टैरिफ से जुड़े अडानी पावर बनाम डिस्कॉम मामले में SC ने आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है। Raj Discoms ने 5,995 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। Adani Power की अतिरिक्त 1,300 करोड़ की मांग के लिए SC ने सही फोरम पर क्लेम करने को कहा है।
01:00PM
IndiGo और Qatar Airways में रणनीतिक सहयोग (Strategic Co-operation)क़रार किया है। उधर CIGNITI TECH को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए US की कंपनी से $1 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
12:40PM
SOUTH INDIAN BANK ने MCLR में 0.05 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है।
12:36PM
ब्लड शुगर, डायबिटिज कंट्रोल की दवा के दाम तय कर दिए गए हैं। सरकार ने इन दवाओं की अधिकतम क़ीमत तय कर दी है। Metformin के Fix Dose Combination के दाम तय किए गए हैं। NPPA ने कुल 15 दवाओं की अधिकतम क़ीमत तय की है। MRP 7 रुपए से 10.70 (Exclusive GST) तय की गई है। इससे ब्लड शुगर, डायबिटिज मरीज़ों के लिए दवाएं सस्ती होंगी।
12:30PM
COAL INDIA ने बताया है कि 1-15 अप्रैल तक पावर सेक्टर को कोल सप्लाई सालाना आधार पर 14% तक बढ़ी है। कोल सप्लाई 14% बढ़कर 16.4 लाख टन पहुंच गई है। COAL INDIA ने उत्पादन बढ़ाकर 26.4 mt किया है।
12:26PM
PATEL ENGG को MCGM (Municipal Corporation of Greater Mumbai) से 420 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।
12:20PM
कमोडिटी बाज़ार का हाल– सप्लाई घटने की आशंका,EU के रूस पर प्रतिबंध लगाने के संभावना और शांघाई में जल्द फैक्ट्रियां खुलने की उम्मीदों से कच्चे तेल में उछाल जारी है। ब्रेंट 114 डॉलर के पार निकलता दिखाई दिया है। नैचुरल गैस के दाम भी 14 सालों की हाई पर जा पहुंचे हैं। लेकिन कल की तेज़ी के बाद आज COMEX पर सोने के भाव में क़रीब 25 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अगर एग्री कमोडिटी की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में गेहूँ 4 हफ़्तों की और मक्का 10 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। उधर NCDEX पर बाजरा क़रीब 4 फ़ीसदी चढ़ा है।
12:15PM
गेहूँ 4 हफ़्तों की ऊंचाई पर- गेहूँ 4 हफ़्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। गेहूँ का भाव 1130 डॉलर के ऊपर चला गया है। अप्रैल में गेहूँ क़रीब 12.50% चढ़ा है। रूस-यूक्रेन में ज़ंग जारी रहने के साथ ही इसकी क़ीमतों में उछाल आया है। उधर मक्का 10 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। मक्के का भाव $820 के क़रीब पहुंच गया है। रूस-यूक्रेन के बीच ज़ंग 54वें दिन भी जारी है। ब्लैक सी से एक्सपोर्ट रुकने से क़ीमतों में उछाल आया है। सप्लाई घटने, मांग बढ़ने से क़ीमतों में उछाल आया है। नॉर्थ अमेरिका में सूखा पड़ने से भी क़ीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
12:00PM
क्रूड 114 डॉलर के पार- क्रूड 114 डॉलर के पार निकल गया है। ब्रेंट 4 हफ़्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। EU रूस पर प्रतिबंध लगा सकता है जबकि OPEC लक्ष्य से कम उत्पादन कर रहा है। चीन में जल्द फैक्ट्रियां शुरू होंगी जिससे क्रूड की मांग बढ़ेगी। ऐसे में कच्चे तेल में उछाल आया है। लीबिया में कच्चे तेल का उत्पादन घटा है। चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढ़ील बढ़ी है। निवेशकों को चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद है। डॉलर में रिकॉर्ड तेज़ी से भी क़ीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
11:55AM
नई ऊंचाई पर नैचुरल गैस- नैचुरल गैस 14 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। नैचुरल गैस का भाव $8 के पार निकल गया है। लगातार दूसरे महीने क़ीमतों में तेज़ी जारी है। अप्रैल में अब तक भाव 38% से ज़्यादा चढ़े हैं। अमेरिका में इन्वेंट्री 3 साल के निचले स्तरों पर है। US रिकॉर्ड स्तरों पर LNG एक्सपोर्ट कर रहा है। जनवरी-मार्च में US का LNG एक्सपोर्ट 13% बढ़ा है। जनवरी-मार्च में US में गैस का उत्पादन 5% बढ़ा है। क्रूड की क़ीमतों में आई तेज़ी से सपोर्ट मिला है। EU रूसी एनर्जी सप्लाई पर निर्भरता कम करेगा। नॉर्दर्न अमेरिका में 25 अप्रैल-1 मई के बीच ठंड बढ़ सकती है।
11:50AM
TCS ने Sun-Herald City2Surf के साथ क़रार बढ़ा दिया है। TCS Sun-Herald City2Surf को डिजिटल सपोर्ट मुहैया कराते रहेगी। TCS को IRONMAN Group Oceania से multi-year डील का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने IRONMAN Group Oceania के साथ पार्टनरशिप बढ़ाई है।
11:45AM
AJMERA REALTY ने कहा है कि अगले 3-5 वर्षों में 5,000 करोड़ रुपए की आय का लक्ष्य रखा गया है। FY23-24 में 6 नए प्रोजेक्ट लॉन्च की योजना है। इन 6 प्रोजेक्ट से 4,000 करोड़ रुपए की आय की उम्मीद है। इनमें से 5 प्रोजेक्ट मुंबई में और 1 प्रोजेक्ट पुणे में लॉन्च करने की योजना है। मुंबई के 5 में से 4 प्रोजेक्ट रेजिडेंशियल होंगे।
11:15AM
HDFC Bank के शेयरों में आज लगातार 9वें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है। आज के शुरुआती कारोबारी घंटों में ये शेयर बीएसई पर 2 फ़ीसदी से ज़्यादा टूट कर 1,362 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में HDFC Bank के शेयरों में क़रीब 9 फ़ीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इसी अवधि में सेंसेक्स सिर्फ़ 3 फ़ीसदी गिरा है।
11:10AM
CITI ने भारत पर अपना अनुमान जारी करते हुए कहा है कि FY23 में देश का Current Acct Deficit GDP के 2.8% पर रह सकता है। इसके पहले जीडीपी के 2.5% पर रहने का अनुमान किया गया था।
10:55AM
NAZARA TECH 10.02 करोड़ रुपए में BRANDSCALE INNOVATIONS में 35 फ़ीसदी हिस्सा ख़रीदेगी।
10:50AM
ITC के क़रीब 18 लाख शेयरों में BLOCK डील हुई है। इधर बाज़ार में निचले स्तरों से कुछ ख़रीदारी आती दिखी है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में ख़रीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में ख़रीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में तेज़ी आई है।
10:45AM
Cryptocurrency Price Today: क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट में पिछले कुछ हफ़्तों से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था। वैसे अब सबसे पॉपुलर क्रिप्टो Bitcoin 40,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान Bitcoin 2% बढ़कर 40,712 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 2% बढ़कर पिछले 24 घंटों में 1.98 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गई है। पिछले कुछ महीनों से Bitcoin लगातार संघर्ष कर रहा था। इस दौरान वह 35,000 डॉलर से लेकर 45,000 डॉलर के बीच ट्रेड करता रहा। फेड रिज़र्व ने जब से इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है तब से लगातार Bitcoin दबाव में रहा है।
Terra में ज़बरदस्त तेज़ी: पिछले 24 घंटों के दौरान जिस एक क्रिप्टो में सबसे ज़्यादा तेज़ी आई है वह टेरा (Terra) है। यह 13% चढ़कर 89 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
10:15AM
Mrs BECTORS में SBI MF ने 33 लाख शेयर ख़रीदे हैं। इस ख़रीद के बाद कंपनी में SBI MF की हिस्सेदारी 5.61 फ़ीसदी हो गई है।
10:00AM
ZYDUS LIFE की कोविड-19 वैक्सीन ZyCoV-D के दूसरे डोज़ को अभी मंजूरी नहीं मिली है। दूसरे डोज़ के अनुमति के लिए अभी आधिकारिक सूचना नहीं है।
09:58AM
AU Small Finance Bank का बोर्ड 26 अप्रैल को होने वाली बैठक में बोनस इश्यू पर विचार करेगा। इसके साथ ही इस बैठक में 31 मार्च 2022 को ख़त्म हुई तिमाही के नतीजों को भी ऑन रिकॉर्ड लिया जाएगा। साथ ही 31 मार्च 2022 को ख़त्म हुए वित्त वर्ष के लिए डिविडेंड की सिफ़ारिश की जाएगी।
09:43AM
Chitra Ramkrishna को SAT से राहत– सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को अंतरिम राहत मिली है। SAT ने “हिमालय के योगी” केस में रामकृष्ण की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। साथ ही एनएसई की पूर्व सीईओ को छह हफ़्ते के भीतर दो करोड़ रुपये जमा करने के निर्देश दिए। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, SAT के सदस्य तरुण अग्रवाल और मीरा स्वरूप ने कहा, “अगर यह धनराशि जमा कर दी ज़ाती है तो याचिका की सुनवाई के दौरान बाक़ी धनराशि की वसूली नहीं की जाएगी।”
09:37AM
GOLDMAN SACHS की MINDTREE पर राय– GOLDMAN SACHS ने MINDTREE पर राय देते हुए इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए शेयर का लक्ष्य 3,744 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में नतीजे अनुमान के मुताबिक़ रहे हैं। आगे भी डिमांड आउटलुक मज़बूत रहने की उम्मीद है। इन्होंने इसका FY23-26 के लिए EPS अनुमान 2% और 3% दिया है। कंपनी के लिए इन्होंने FY23 में 23% और FY24 में 13% आय ग्रोथ का अनुमान जताया है। इसकी मार्जिन 20% रहने की उम्मीद है।
NOMURA की MINDTREE पर राय– NOMURA ने MINDTREE पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 4320 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की मज़बूत ग्रोथ जारी रहने का अनुमान है। वहीं कंपनी के छोटे प्रोजेक्ट्स से ग्रोथ को सहारा मिलेगा। हालांकि बड़ी डील में सुस्ती जारी रहने की आशंका है।
MORGAN STANLEY की MINDTREE पर राय– MORGAN STANLEY ने MINDTREE पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए प्रति शेयर का लक्ष्य 5,100 रुपये से घटाकर 4,450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान के मुताबिक़ रहे हैं। इन्होंने ग्लोबल अनिश्चितता के बावज़ूद EPS लक्ष्य हासिल होने का अनुमान जताया है।
09:30AM
MS की PRESTIGE ESTATES पर राय– MS ने PRESTIGE ESTATES पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 612 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मुंबई मार्केट में विस्तार के लिए FY23 अहम साल है। वहीं कुल क़र्ज़ मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चिन्ता का विषय भी है।
09:27AM
तेज़ी के साथ खुलने के बाद बाज़ार की चाल सपाट हो गई है। फ़िलहाल सेंसेक्स 31.57 अंक यानी 0.06% की कमज़ोरी के साथ 57,135.17 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 8 अंक यानी 0.05 फ़ीसदी की मामूली बढ़त के साथ 17183 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
09:21AM
लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार आज संभलता नज़र आ रहा। बाज़ार ने आज तेज़ी के साथ शुरुआत की है। फ़िलहाल सेंसेक्स 76.97 अंक यानी 0.13 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 57,243.71 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 36 अंक यानी 0.20 फ़ीसदी की तेज़ी के साथ 17210 के आसपास नज़र आ रहा है।
09:05AM
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाज़ार ने प्री-ओपनिंग में की बढ़त पर शुरुआत की है। फ़िलहाल सेंसेक्स 222.66 अंक यानी 0.39% की बढ़त के साथ 57,389.40 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 64 अंक यानी 0.37 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 17235 के स्तर पर दिख रहा है।
08:55AM
फोक्स में पावर सेक्टर– 12 राज्यों में बिजली संकट की चेतावनी दी गई है। इस बारे में पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने आगाह किया है। अप्रैल में बिजली की मांग 38 साल के शिखर पर है। महाराष्ट्र, गुजरात, MP, UP, TN, AP में संकट संभव है। पंजाब, हरियाणा, झारखंड और बिहार में भी संकट संभव है।
VARROC ENGINEERING- कंपनी अपना ग्लोबल लाइटनिंग बिजनेस 65 करोड़ डॉलर में बेचने की तैयारी में है। कंपनी ने 2012 में इसको 7.2 करोड़ डॉलर में ख़रीदा था। इस डील के पूरे होने के बाद कंपनी क़र्ज़ मुक्त हो जाएगी।
08:40AM
INDIGO / SPICEJET पर फोक्स– एविएशन सेक्टर पर विमानन मंत्री का बयान आया है जिसमें कहा गया है कि एयर ट्रैफिक प्री-कोविड के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। कोरोना के बाद पहली बार रोज़ाना 4.1 लाख यात्री संख्या पहुंच गई है। घरेलू कंपनियों ने 15 नई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू की हैं। अगले कुछ दिनों में और नई उड़ाने शुरू होने की उम्मीद है। राज्यों के साथ ATF पर VAT घटाने को लेकर बातचीत हो रही है।
INEOS STYROLUTION पर फोक्स- कंपनी की OFS के ज़रिए 24 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है।
RVNL / COAL INDIA- RVNL का महानंदी कोलफील्ड्स (Mahanadi Coalfields) से रेल इंफ्रा के लिए क़रार हुआ है। महानंदी कोलफील्ड्स Coal India की सब्सिडियरी है।
IGL पर फोक्स– IGL को मुंबई के 3 क्षेत्रों में गैस इंफ्रा डेवलप करने की मंजूरी मिली है।
FIIs की बिकवाली- Infosys में 3000 करोड़ रूपए की डिलिवरी बिकवाली और TCS में 1000 करोड़ रुपए की डिलिवरी बिकवाली हुई है। इसी तरह HDFC बैंक और HDFC में 3700 करोड़ रुपए की डिलिवरी बिकवाली हुई है।
ZOMATO पर फोक्स– ZOMATO ने गुरुग्राम में 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
08:21AM
आज आने वाले नतीजे- आज यानी 19 अप्रैल को ACC, Larsen & Toubro Infotech, Mastek, Tata Steel Long Products, PCBL, Benares Hotels, Godavari Drugs और Longview Tea Company के नतीजे आएंगे।
31 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप- ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही क़ीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाज़ा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 31 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें चंबल फर्टिलाइजर, एनटीपीसी, कोरोमंडल और टोरेट पावर के नाम शामिल हैं।
56 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग- ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही क़ीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाज़ा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 56 शेयरों में सबसे ज़्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें फिन निफ्टी, पीवीआर, अपोलो टायर और आरबीएल बैंक के नाम शामिल हैं।
79 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप- ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही क़ीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाज़ा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज़्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें माइंड ट्री, परसिस्टेंट और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के नाम शामिल हैं।
34 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग– ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही क़ीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाज़ा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज़्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें हनीबेल, स्कॉर्ट्स, बीईएल, इंडस टॉवर और सिनजिन के नाम शामिल हैं
08:12AM
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल– निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,082 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,990 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ़ रूख करता है तो 17,252 फिर 17,330 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल– निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36458 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36188 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ़ रूख करता है तो 36983 फिर 37,237 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
08:10AM
आज कैसा रह सकता है बाज़ार- HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी अब 17,000-16,800 के स्तर के आसपास स्थित अहम वैल्यूएशन सपोर्ट पर नज़र आ रहा है। पिछले दिनों के दौरान इस एरिया से ही बड़ा रिवर्सल देखने को मिला था और यहीं निफ्टी में किसी भी तरफ़ बड़ा मूव देखने को मिला है। ऐसे में अब यहां से एक शॉर्ट टर्म अपसाइड बाउंस की बड़ी उम्मीद दिख रही है।
नागराज शेट्टी के मुताबिक़ निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव दिख रहा है। निफ्टी के ओवर ऑल चार्ट पैटर्न से बाज़ार में वर्तमान स्तरों से या 17000 के स्तर के आसपास से एक अपसाइड बाउंस की संभावना दिख रही है। किसी रिवर्सल पैटर्न की पुष्टि और अपसाइड बाउंस की मज़बूती से बाज़ार के लिए ऊपर जानें के रास्ते खुलते नज़र आ सकते हैं।
07:50AM
एशियाई बाज़ार ऊपर, SGX NIFTY फ्लैट- ग्लोबल संकेत आज बाज़ार का साथ दे सकते हैं। एशियाई बाज़ार ऊपर दिख रहे हैं। DOW FUTURES में भी मज़बूती है। हालांकि SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी बाज़ार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। S&P 500 फ्लैट बंद हुआ था। वहीं, Nasdaq में 18 और Dow में 39 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। हेल्थकेयर शेयरों में बिकवाली रही थी। हालांकि एनर्जी शेयरों में अच्छी तेज़ी देखने को मिली थी।
20 साल के शिखर पर नैचुरल गैस के दाम– इस बीच एनर्जी क़ीमतों में तेज़ी का रूख कायम है। नेचुरल गैस की क़ीमतें 20 साल के शिखर पर पहुंच गई हैं। नेचुरल गैस 2008 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर है। नेचुरल गैस का भाव 7.12% की तेज़ी के साथ $7.82 पर दिख रहा है। वहीं क्रूड भी 113 डॉलर के ऊपर कायम है। 1.31% के तेज़ी के साथ ब्रेंट का भाव $113 पर दिख रहा है। सोना भी 2000 डॉलर के क़रीब दिख रहा है। Donbas में रूस ने हमले तेज़ कर दिए हैं जिसका असर इन कमोडिटीज की क़ीमतों पर दिख रहा है।
एशिया बाज़ारों में तेज़ी- आज एशियाई बाज़ारों में भी तेज़ी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 20 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई क़रीब 0.25 फ़ीसदी बढ़त के साथ 26,860.59 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.70 फ़ीसदी की तेज़ी नज़र आ रही है। वहीं, ताइवान का बाज़ार 0.95 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 17,052.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.76 फ़ीसदी की भारी गिरावट के साथ 20,923.79 के स्तर पर नज़र आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.84 फ़ीसदी की मज़बूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.04 फ़ीसदी की मामूली गिरावट के साथ 3,194.09 के स्तर पर दिख रहा है।
MINDTREE के Q4 नतीजे अच्छे- चौथी तिमाही में MINDTREE ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। डॉलर रेवेन्यू क़रीब 5% बढ़ा है। मुनाफ़ा 8% बढ़कर 473 करोड़ पर पहुंचा है। लेकिन मार्जिन पर हलक़ा दबाव दिखा है। वहीं MINDTREE ने LTI के साथ मर्जर को अफ़वाह बताया है।
आज आएंगे LTIऔर ACC के नतीजे– आज L&T INFOTECH के Q4 नतीजे आएंगे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 4.5 फ़ीसदी बढ़ सकता है, मुनाफ़े में भी 4 फ़ीसदी की ग्रोथ संभव है, वहीं ACC का प्रॉफिट 15 फ़ीसदी बढ़ सकता है। तिमाही आधार पर EBITDA प्रति टन 3.4 फ़ीसदी बढ़ने का अनुमान है।
07:30AM
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर– इनमें पीईएल, क्रॉम्प्टन, एमएफएसएल और आईसीआईसीआईजीआई के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवरी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े- 15 फरवरी को भारतीय बाज़ारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,298.76 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,411.60 करोड़ रुपए की ख़रीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर– 16 फरवरी को NSE पर 4 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें BHEL, Escorts, Indiabulls Housing Finance और SAILके नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज़्यादा हो ज़ाती है।
डिस्क्लेमर: The News Air पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।