LIVE | ...
रविवार, 28 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Share Market: बजट के दिन शेयर बाजार ने कराया तगड़ा घाटा,

Share Market: बजट के दिन शेयर बाजार ने कराया तगड़ा घाटा,

निवेशकों के ₹1.82 लाख करोड़ डूबे

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Share Market
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Share Market Today: शेयर बाजार ने 23 जुलाई को बजट के दिन निवेशकों को तगड़ा घाटा कराया। दिन भर में निवेशकों की करीब 1.82 लाख करोड़ की संपत्ति डूब गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों भारी उठापटक के बीच लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली हुई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.74 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी गिरकर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तगड़ी तेजी रही। इसके अलावा फार्मा आईटी और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स, रियल्टी, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में जमकर बिकवाली हुई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 73.04 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 80,429.04 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 30.20 अंक या 0.12% फिसलकर 24,479.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.82 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 जुलाई को आज घटकर 446.50 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 22 जुलाई को 448.32 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

यह भी पढे़ं 👇

historical

28 June in History: WWI की शुरुआत, Elon Musk Birthday और Treaty of Versailles

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 28 जून 2026
Monsoon Alert

Monsoon Alert: पूर्वोत्तर-बंगाल में Extremely Heavy Rain, UP में लू जारी

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates 28 June

Breaking News Live Updates 28 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 28 जून 2026
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक 6.71 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद आईटीसी (ITC), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), एनटीपीसी (NTPC) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.14% से लेकर 5.52 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) का शेयर 3.02 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 1.42% से लेकर 2.07% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex20f

2,153 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,015 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,749 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,153 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 113 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 170 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 34शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex20

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। The News Air की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ये हैं सबसे अमीर एक्ट्रेस, नेट वर्थ जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

Next Post

अब हर महीने 300 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, बजट में सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

28 June in History: WWI की शुरुआत, Elon Musk Birthday और Treaty of Versailles

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 28 जून 2026
Monsoon Alert

Monsoon Alert: पूर्वोत्तर-बंगाल में Extremely Heavy Rain, UP में लू जारी

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates 28 June

Breaking News Live Updates 28 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 28 जून 2026
Rashifal 28 June 2026

आज का Rashifal 28 June 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

रविवार, 28 जून 2026
Baljit Kaur

Punjab Rural Development में बड़ा कदम: SC गांवों के लिए 72.21 करोड़ जारी

शनिवार, 27 जून 2026
Next Post
Share Market

अब हर महीने 300 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, बजट में सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Share Market

हम किसी उम्मीदवार के नहीं हैं खिलाफ : Vivek Ramaswamy

Share Market

'वो चिल्लाते हैं तो चिल्लाने दो...', Union Budget 2024 में बिहार आंध्र के लिए सरकार ने...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।