मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विश्व स्तर पर मौजूद हैं सात हजार दुर्लभ रोग, इनमें से 80 फीसदी हैं, आनुवांशिक: विशेषज्ञ

विश्व स्तर पर मौजूद हैं सात हजार दुर्लभ रोग, इनमें से 80 फीसदी हैं, आनुवांशिक: विशेषज्ञ

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
विश्व स्तर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर (The News Air): विश्व स्तर पर इस समय सात हजार से अधिक दुर्लभ रोग मौजूद हैं, और इनमें से 80 प्रतिशत आनुवांशिक रोग हैं जो दुनिया की छह से आठ प्रतिशत आबादी को प्रभावित करते हैं। एंडोगैमी (करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह) के प्रचलन ने देश के कुछ क्षेत्रों में उच्च आनुवांशिक रोग (आरजीडी) को बढ़ावा दिया है। ऐसे मामले गरीबों के बीच बड़े पैमाने पर रिपोर्ट किए जाते हैं। डॉ बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली में ‘आनुवंशिक रोगों द्वारा उत्पन्न चुनौतियाँ’ विषय पर एक सेमिनार में मुख्य भाषण देने के बाद निवारक स्वास्थ्य के लिए भारतीय चिकित्सा अकादमी के प्रधान अन्वेषक डॉ नरेश पुरोहित ने यूनीवार्ता को बताया कि अपर्याप्त प्रारंभिक निदान प्रणाली और आश्चर्यजनक रुप से उच्च उपचार लागत दुर्लभ आनुवंशिक रोगों (आरजीडी) को एक जटिल चुनौती बनाती है।

डॉ पुरोहित ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रति एक हजार लोगों पर एक या उससे कम दुर्लभ बीमारियों के प्रसार का अनुमान है। भारत में ऐसे पांच से 10 करोड़ रोगी होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि एंडोगैमी के प्रचलन ने देश के कुछ क्षेत्रों में उच्च आरजीडी को बढ़ावा दिया है। ऐसे मामले गरीबों के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं और यह समाचार तभी बनते हैं जब प्रभावित परिवारों के इलाज के भारी खर्च को पूरा करने के लिए मदद की मांग सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। उन्होंने बताया कि दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021, प्रमुख चुनौतियों के रुप में जागरुकता, अनुसंधान और सार्वजनिक नीति की कमी को रेखांकित करती है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर, उचित निदान के लिए छह से सात साल लगते हैं। तब तक बच्चे की हालत काफी बिगड़ चुकी होती है। आरजीडी के निदान के लिए भविष्य में तेज, किफायती डायग्नोस्टिक्स विकसित करना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने खुलासा किया कि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी, एक विकार जो मांसपेशियों को कमजोर करता है और गति को सीमित करता है, सिकल सेल एनीमिया, प्राथमिक इम्यूनोडिफीसिअन्सी विकारों के रुप और मायोपैथी और डिस्ट्रोफी जो प्रगतिशील पेशी अध:पतन का कारण बनते हैं, आरजीडी स्पेक्ट्रम के तहत वर्गीकृत कुछ बीमारियां हैं। उन्होंने कहा कि इन विकारों में से लगभग 95 प्रतिशत में कोई एफडीए-अनुमोदित उपचार नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

भारत की आरजीडी रणनीति महामारी विज्ञान के आंकड़ों की कमी से बाधित है। नीति उपलब्ध होने पर उपचारों की अनुपस्थिति और निषेधात्मक रुप से महंगी दवाओं की समस्या को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि कुछ आरजीडी के इलाज पर 15 करोड़ से 20 करोड़ रुपये का खर्च आता है। प्राथमिक परीक्षण में अक्सर 30,000 रुपये से अधिक का खर्च आ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए इन लागतों को काफी हद तक कम करना होगा। व्यापक स्क्रीनिंग होना अत्यधिक वांछनीय है, क्योंकि इसके बाद हम उन माता-पिता को परामर्श प्रदान कर सकते हैं, जो आरजीडी के वाहक हैं। राष्ट्र में प्रसव पूर्व निदान के लिए गैर-इनवेसिव प्रक्रियाएं भी हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए कुछ उच्च विज्ञान की आवश्यकता होती है।’’

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Summer Drink Recipe: पीना चाहते है हेल्दी ड्रिंक तो बना ले आप भी बनाना शेक

Next Post

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: CM मान आज ग्रामीण क्षेत्रों में निकालेंगे रोड शो

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
CM मान

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: CM मान आज ग्रामीण क्षेत्रों में निकालेंगे रोड शो

Filmfare Awards 2023

Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट ने जीता बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का अवॉर्ड, कौन बना बेस्‍ट ऐक्‍टर? जानें

धोनी

राजस्थान के खिलाफ मैच में धोनी का आया गुस्सा, देखें कैसे ‘कैप्टन कूल’ ने दो बार खोया आपा!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।